गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखने के 7 देसी उपाय

 गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखने के 7 आसान देसी उपाय


गर्मियों में त्वचा का मॉइस्चर जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे स्किन ड्राय, डल और चिपचिपी महसूस होती है। लेकिन चिंता न करें — कुछ देसी और असरदार नुस्खों से आप स्किन को अंदर से हाइड्रेट और बाहर से फ्रेश रख सकती हैं!

गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए देसी उपाय जैसे एलोवेरा, गुलाब जल और खीरा
गर्मियों में ठंडी और हाइड्रेटेड त्वचा के लिए देसी नुस्खे


1. फेस स्प्रे- "गर्मी में भी ग्लो"

• खीरे का रस + गुलाब जल 

खीरे का रस और गुलाब जल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल (वैकल्पिक) मिलाकर एक स्प्रे बोतल में रखें। दिन में 2-3 बार चेहरा स्प्रे करें। यह तुरंत ठंडक और हाइड्रेशन देता है।


गुलाब जल से बना यह Rose Water Face Pack त्वचा को ठंडक और नमी देने का बेहतरीन उपाय है।"


• ग्रीन टी फेस मिस्ट

1 ग्रीन  टी बैग 1 कप पानी में उबालकर ठंडा कर लें। स्प्रे बोतल में भरें और फ्रिज में रखें। त्वचा की सूजन कम करता है, ऑयल बैलेंस बनाए रखता है। 


• पुदीना और नीम फेस स्प्रे

1 टेबल स्पून नीम की पत्तियाँ ,1टेबल स्पून पुदीने की पत्तियाँ,1 कप पानी दोनों पत्तियाँ उबालें, ठंडा करके छान लें। स्प्रे बोतल में भरें और प्रयोग करें।

मुंहासों और चिपचिपी त्वचा जलन और टैनिंग से राहत देता हैं। 


 Pro tip 

मेकअप से पहले और बाद में भी यूज़ किया जा सकता है।

स्प्रे को फ्रिज में रखना ज़्यादा ठंडक प्रदान करता है।


2. ठंडे पेय पदार्थ "स्किन को हाइड्रेट करें"

• नारियल पानी 

नारियल पानी में पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो स्किन कोp अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। रोज़ सुबह 1 गिलास पिएँ।


• पुदीना युक्त बेल या आम पन्ना 

गर्मियों के मौसम में बेल शरबत या आम पन्ना बनाते समय उसमें पुदीना की कुछ पत्तियाँ पीसकर मिलाएँ। पुदीना, बेल और आम पन्ना जैसे पारंपरिक पेय शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ये पेय न सिर्फ लू से बचाते हैं, बल्कि पाचन, त्वचा और इम्युनिटी को भी बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं इनके गुण:

पुदीना, बेल शरबत और आम पन्ना न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि स्किन को भी अंदर से हाइड्रेट और डिटॉक्स करते हैं। जिससे स्किन क्लियर रहती है ।

 ये प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

विटामिन C, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तत्व गर्मी में खोये मिनरल्स की भरपाई करता है।त्वचा को फ्रेश रखते हैं। 

त्वचा को ठंडक देते हैं, मुंहासों और जलन से राहत दिलाते हैं।

बेल शरबत या आम पन्ना बनाते समय उसमें पुदीना की कुछ पत्तियाँ पीसकर मिलाएँ। 

• गन्ना रस

गन्ना रस एक प्राकृतिक और ताजगी देने वाला पेय है, जो खासकर गर्मियों में बहुत लोकप्रिय है।गन्ना रस को ताजे तौर पर पीना सबसे अच्छा होता है। गर्मियों में यह एक आदर्श प्राकृतिक पेय है, जो आपको ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करता है। 


. गन्ना रस में प्राकृतिक शर्करा ((Sucrose) होती है, जो ऊर्जा प्रदान करती है और शरीर को तुरंत ताजगी देती है। 

. यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। गन्ना रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और समय से पहले बुढ़ापे को रोकते हैं।

. यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

. गन्ना रस एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है, जो लिवर को साफ करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

• दही और छाछ

गर्मियों में जब त्वचा तपती धूप और पसीने से डिहाइड्रेट हो जाती है, तब दही और छाछ जैसे पारंपरिक देसी उपाय राहत पहुंचाते हैं। 

इन दोनों में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसे एक्सफोलिएट भी करता है। 

दही त्वचा को ठंडक और पोषण देता है, जबकि छाछ तैलीय त्वचा को संतुलित करता है। 

हफ्ते में 2 बार इनका प्रयोग आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से ठंडा, साफ और हाइड्रेटेड बना सकता है।


3. प्राकृतिक फेस पैक "गर्मियों में त्वचा को ठंडक और निखार देने का सबसे अच्छा तरीका"


• दूध + शहद

1 चम्मच दूध में ½ चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएँ। 15 मिनट बाद धो लें — स्किन सॉफ्ट और चमकदार हो जाती है।


• मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल 

2 टेबल स्पून मुलतानी मिट्टी-2 टेबल स्पून गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।चेहरे पर लगाएं, सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें — ताजगी और ऑयल कंट्रोल करता है, साथ ही पिंपल्स को भी कम करता है।


• बेसन और दही फेस पैक

1 टेबल स्पून बेसन,1 टेबल स्पून दही, 1/2 चम्मच हल्दी (वैकल्पिक)सभी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनाएं।चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें।

त्वचा को गहरे से साफ करता है और तेल को कंट्रोल करता है। साथ ही, हल्दी के कारण त्वचा में निखार आता है।


"टीनएज स्किन के लिए सुरक्षित और असरदार Home Made Face Packs की यह गाइड आपकी स्किन केयर की शुरुआत में मदद करेगी।"

4. हाइड्रेटिंग फल खाएँ - "हर बाइट में ठंडक और ताजगी का अहसास!" 


1. तरबूज – इसमें लगभग 92% पानी होता है, जो इसे सबसे हाइड्रेटिंग फलों में से एक बनाता है। यह विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है।

2. खीरा – खीरा एक फल है, जिसमें 96% पानी होता है और यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।

3. संतरा – इसमें लगभग 86% पानी होता है और यह विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जो त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

4. खरबूजा (मस्कमेलन) – इस फल में 90% पानी होता है और यह विटामिन A और C से भरपूर होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

5. अनानास – इसमें 86% पानी होता है और ब्रॉमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन और त्वचा के पुनर्निर्माण में मदद करता है।


5.आइस फेशियल (Ice Facial)" ठंडक वाला निखार "


1.चेहरे को अच्छे से धो लें।

2. 1-2 बर्फ के टुकड़े कपड़े में लपेट लें।

3. चेहरे पर 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाएं।

4. उसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं।यह स्किन को ठंडक और कसाव देता है।

फायदे:

. त्वचा में तुरंत ग्लो आता है

. पिंपल्स और सूजन कम होती है

. पोर्स टाइट होते हैं

. डार्क सर्कल और पफीनेस घटती है

. स्किन टोन एकसमान बनती है


6. मिल्क स्पंजिंग (ठंडा दूध)

कैसे करें (तरीका):


1. थोड़ा कच्चा दूध लें (फुल क्रीम बेहतर होता है)।

2. उसमें एक कॉटन बॉल या स्पंज भिगोएं।

3. चेहरे पर हल्के हाथों से थपथपाते हुए लगाएं।

4. 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।


फायदे:


. त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है

. नेचुरल ग्लो और मुलायम त्वचा देता है

. टैन हटाता है

. ड्राईनेस और डलनेस कम करता है

. स्किन टोन को निखारता है

. यह उपाय खासतौर पर रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए फायदेमंद है।


7. खूब पानी पिएँ - सबसे सस्ता और असरदार ब्यूटी सीक्रेट है – सादा, साफ़ पानी!"

गर्मियों में पानी केवल प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि त्वचा, बालों और पूरे शरीर की सेहत के लिए ज़रूरी "नेचुरल दवा" है।

दिन में कम से कम 8–10 (2.5 से 3 लीटर)गिलास पानी पिएँ। अगर आप बहुत बाहर रहते हैं या पसीना ज्यादा आता है, तो इससे भी अधिक पानी की ज़रूरत होती है।

1. हाइड्रेट स्किन

– शरीर में नमी बनाए रखता है। प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करता है।

2. डिटॉक्स करता है:

– पानी शरीर से विषैले पदार्थ (toxins) बाहर निकालता है, जिससे पिंपल्स और मुंहासे कम होते हैं।

3. शरीर का तापमान नियंत्रित करता है:

– पसीने के ज़रिए शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, जो गर्मियों में बहुत ज़रूरी है।

4. बालों की सेहत:

– पानी पीने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्कैल्प ड्राय नहीं होता।

5. एनर्जी बनाए रखता है:

– शरीर में पानी की कमी से थकान और चक्कर आने लगते हैं। सही मात्रा में पानी पीने से एनर्जी बनी रहती है।


अगर आप झुर्रियों और ढीली त्वचा से परेशान हैं, तो हमारी ये 

Best Anti-Aging Face Pack in Hindi पोस्ट ज़रूर पढ़ें।"


अंत में.... 

गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखना जितना जरूरी है, उतना ही आसान भी। प्राकृतिक चीज़ों से स्किन के साथ दोस्ती करना हमेशा फायदेमंद रहता है। गर्मियों में बस थोड़ा ध्यान और सही देसी उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को नमी से भरपूर, फ्रेश और चमकदार बनाए रख सकती हैं। ऊपर बताए गए देसी नुस्खे अपनाकर आप प्राकृतिक तरीके से फ्रेश और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।


क्या आपने इनमें से कोई उपाय अपनाया है ?

कमेंट में ज़रूर बताइए! और ऐसी ही टिप्स के लिए हमें Facebook पर Umaa Aroma फॉलो करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें