सुंदर, चमकदार आंखे हमारी खुबसूरती में चार चांद लगा देती है । हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा हमारी आंखे होती हैं और आंखो के माध्यम से ही हम कई बार अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। शरीर का सबसे ज्यादा कोमल अंग आँखें होती हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा और उचित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। कई बार आंखों की सही देखभाल न होने के कारण आंखों के चारों ओर काले घेरे हो जाते हैं और हमारा बेजान और निस्तेज दिखाई देने लगता हैं।
आंखों के नीचे काले घेरे क्यों होते हैं?
हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या , थकान, रात को अधिक देर तक जागना व पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना , थकान, एलर्जी, कम्प्यूटर व मोबाइल, टी. वी. पर अधिक समय बिताना, विटामिन्स की कमी, स्ट्रेस, खून की कमी ऐसे अनेक कारणों की वजह से आंखों के आसपास काले घेरे दिखाई देने लगते हैं। इन काले घेरो के कारण हमारे चेहरे का आकर्षण कम होने लगता हैं और हमारा चेहरा उम्र से अधिक दिखाई देने लगता हैं।
लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए में आपको एलोवेरा जेल से तैयार होने वाले बेहद आसान और बेहद असरदार होममेड नाइट क्रीम बनाना बताउंगी जिसे एक बार बनाकर 2-3 सप्ताह तक उपयोग में ला सकते हैं।
एलोवेरा जेल आंखों के लिए क्यों फायदेमंद हैं ?
एलोवेरा जेल में पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। ये सभी आंखों के नीचे के कालेपन को हल्का करते हैं। साथ ही एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व आंखों की सूजन कम करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को कोलेजन और इलास्टिन बनाने में भी मदद करते हैं, जिससे आंखों के आसपास की त्वचा चिकनी और कोमल दिखती है।
✸ एलोवेरा जेल+ कॉफी + विटामिन ई कैप्सूल
इस आई क्रीम (Eye Cream) को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जैल में आधा चम्मच कॉफी और एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं । इस मिश्रण को कांच की एक छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में रख ले। इस आई क्रीम को रोज रात को सोने से पहले अपनी आँखों के डार्क सर्कल्स पर लगाएं।
कॉफ़ी में पाए जाने वाला कैफ़ीन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे आंखों के नीचे की सूजन कम होती है साथ ही कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड, कंडेंस्ड प्रोएन्थोसाइनिडिन्स, क्विनिक एसिड और फेरुलिक एसिड जैसे पॉलीफेनोल्स डार्क सर्कल को दूर करते हैं।
विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ - साथ अपने मॉइश्चराइजिंग और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है जो कि आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता हैं। यह आंखों के डार्क सर्कल, दाग - धब्बे और सूजन को दूर करता है।
✸ एलोवेरा जेल + गुलाब जल + बादाम तेल
इस आई क्रीम (Eye Cream) को बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा जेल में , 2 चम्मच गुलाब जल ,1 चम्मच बादाम तेल और कुछ बूंदें लेंवेंडर ऑयल की मिलाकर तैयार कर लें। इस नाईट क्रीम के तैयार होने के बाद इसे एक साफ कांच की एक डिब्बी में भरकर फ्रिज में रखें। इससे आपकी नाइट क्रीम लंबे समय तक खराब नहीं होगी। इस अंडरआई क्रीम को रोज रात को सोने से पहले अपनी आँखों के डार्क सर्कल्स पर धीरे - धीरे उंगलियों के पोरों से लगाएं।
गुलाबजल एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, बादाम का तेल फैटी एसिड से भी भरपूर होता है जो त्वचा को हाइड्रेट करने और काले घेरों को कम करने में मदद करता है बादाम का तेल फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है, जो आंखों के आस-पास की त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है.
बादाम के तेल से आंखों की जलन, काले घेरे और थकान दूर होती है। बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है।
✸ एलोवेरा जेल + चुकंदर का रस + नारियल का तेल
एक चुकंदर को ग्रेट करके इसका रस निकाल लें इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नारियल का तेल और 2-3 विटामिन ई के कैप्सूल डालकर एक क्रीमी कंसल्टेंसी आने तक फेट लें । अब इसे एक कांच की एयर टाइट डिब्बी में इसे भर कर फ्रिज में रख ले। रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें । थोड़ी सी क्रीम लें और आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं। रात भर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह नॉर्मल पानी से अपनी आंखों को धो ले।
चुकंदर में मैंग्नीज, जिंक और विटामिन बी-6 आदि के गुण पाए जाते हैं । ये आंखों के काले घेरो को हल्का करता है।
नारियल तेल त्वचा को नर्म बनाने और उसे पोषण व नमी प्रदान (मॉश्चराईज़र) करने में बहुत उपयोगी माना जाता है और इसका कोई भी कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे चेहरे पर नहीं होता है। इसलिए यह आंखों के आसपास का रुखापन दूर करके उसे मॉश्चराईज़ करता है।
✸ एलोवेरा जेल + खीरे का रस
एक मिक्सी में खीरे को धोकर काट ले और अच्छी तरह पिसकर इसका रस निकाल ले और इसमें तीन चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच बादाम या नारियल तेल डाल कर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसे एक साफ़ कांच की बाटल में भरकर रख ले। रोज रात को सोने से पहले इसे अपने साफ़ धूले चेहरे पर अपनी आँखों के चारों ओर लगाएं। सुबह उठकर नार्मल पानी से चेहरे को धो ले।
खीरे में पानी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा खीरा एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटशन का सबसे अच्छा सोर्स होता है। इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, कैल्शियम के गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह आँखों की सूजन कम करने के साथ - साथ आंखों के काले घेरे और झुर्रियों को भी दूर करता है।
✸ एलोवेरा जेल + शहद
सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच शहद और 3 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाबजल को अच्छी तरह से आपस में मिला लें। अब आपका आई मास्क बनकर तैयार है। इसे रोज रात को सोने से पहले अपनी आँखों के आसपास 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को धोले। इस होममेड आईमास्क को आप 1 महीने तक उपयोग कर सकते हैं।
शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं। जो कि आंखों के आसपास की पिगमेंटेशन, झुर्रियों कालेपन को दूर करता है।
इसके अलावा रात को देर तक न जागे, संतुलित आहार ले, भरपूर नींद ले व तनाव से दूर रहें।

very nice
जवाब देंहटाएं