Leftover tea leaves face pack(चाय की बची हुई उबली पत्तियों से चेहरे पर लाए तुंरत चमक)

     




बची हुई चाय की पत्ती से बनाए तुरंत असरदार फेसपेक

  पानी के बाद, चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। चाय एक बेहद लोकप्रिय पेय है जिसे हर उम्र और हर वर्ग के लोग बहुत पसंद करते हैं। कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं क्योंकि चाय से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी लाती हैं। कई लोग अपनी थकान दूर करने के लिए चाय पीते हैं। मेहमानों का स्वागत भी हम चाय से ही करते हैं। 

                हम दिन भर में कई बार चाय पीते हैं और ठंड में तो इसका प्रयोग और भी बढ़ जाता है लेकिन चाय बनाने के बाद हम बची हुई चाय पत्ती को फेंक देते हैं लेकिन इसी बची हुई चाय पत्ती से आप अपने लिए एक बहुत ही अच्छा फेस पेक तैयार कर सकती है। तो आइए आज जानते हैं कि इस बची हुई चाय पत्ती से आप किस तरह अपने लिए एक बहुत ही बढ़िया और तुरंत प्रभाव देने वाले फेस पेक के बारे में। 

 बची हुई चाय की पत्ती से फेसपेक कैसे बनाएं ?

 ✿ रंग गोरा करने में - इसके लिए आपको चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती में तीन चम्मच गेहूं का आटा और दो चम्मच ऐलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिला के अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगभग तीन से चार मिनट तक मसाज करते हुए उसे लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देना है और उसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से धोकर पोंछ लेना है। 

     ध्यान रहे ताजी चाय की पत्ती का ही उपयोग आपको करना है अधिक देर तक पड़ी हुई चाय पत्ती का उपयोग आपको नहीं करना है। इसे आप अपने हाथ व पैरों पर भी लगा सकते हैं इसके लिए आपको  चाय पत्ती की मात्रा बढ़ाकर लेना है।

ये भी पढ़े :Amazing 3 Best Home-Made Face-Pack To Remove Unwanted Facial Hair in Hindi

तुरंत चमक लाने के लिए - इसके  लिए बची हुई चाय पत्ती में गुलाबजल, शहद और चावल का आटा तीनों एक - एक चम्मच मिक्स कर ले। आप इसे अपने चेहरे पर लगा ले 15 मिनट बाद सूखने पर धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे निकाल ले और चेहरे को नॉर्मल पानी से धो ले। 

टेनिंग दूर करने में - बची हुई चाय की पट्टी में दो से तीन चम्मच कच्चा दूध डालकर उसे अच्छी तरह मिक्स कर ले और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगा कर रखने के बाद इसे अच्छी तरह से धो लें इससे आपकी स्कीन का कालापन दूर होता है। 

आंखों के काले घेरे और सूजन को कम करने में -  इसके लिए आपको बच्ची हुई ताजी चाय की पत्ती को अपने आंखों के आसपास लगाकर लगभग 15 मिनट तक रखना है और उसके बाद आपको इसे धो लेना है । इससे आपकी आंखों की सूजन कम होती है और काले घेरो से भी छुटकारा मिलता है। 

रिंकल्स और फाइन लाइंस दूर करने में - चाय पत्ती में नींबू का रस गुलाब जल शहर तीनों को एक-एक चम्मच डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले और इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद इसे धो ले इससे आपको रिंकल्स और फाइन लाइन से छुटकारा मिलेगा । 

पिंपल्स दूर करने में - चाय की पत्ती में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डालकर उसे अच्छी तरह मिक्स करके उसमें थोड़ा सा गुलाबजल डालकर एक पतला पेस्ट तैयार कर लीजिए और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सुखा लीजिए । इसके बाद चेहरे को धो लिजिए। 

           यह फेस पैक चेहरे से एक्स्ट्रा तेल को सोख कर चेहरे की त्वचा को पिंपल फ्री , बेदाग और गोरा बनाता है। 

इस फेसपेक का उपयोग कितनी बार करें ? 

         इस फेसपेक का उपयोग सप्ताह में दो से तीन बार किया जा सकता है इससे आपको जल्द ही बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा। 

  चाय की पत्तियों में  कोन - कोन से उपयोगी तत्व पाये जाते है 

चाय की पत्तियों में 28 खनिज तत्व पाए गए है। अन्य पौधों की तुलना में, चाय में फ्लोरीन, मैंगनीज, आर्सेनिक, निकल, सेलेनियम, आयोडीन, एल्युमिनियम और पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है । चाय में 2,000 से अधिक घटक होते हैं, जिनमें फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉयड्स और क्लोरोफिल, कैफीन (थियोफिलाइन, थियोब्रोमाइन), प्रोटीन, अमीनो एसिड (एल-थेनाइन सहित), विटामिन (विटामिन सी, विटामिन ई, राइबोफ्लेविन), और विभिन्न खनिज तत्व होते हैं।

चाय की पत्ती को चेहरे पर लगाने के क्या फायदे होते हैं ? 

✿ चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं । कैफीन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसे चेहरे पर लगाने से सूजन की समस्या दूर होने लगती है और निखार आने लगता है।

✿ टैनिन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्कीन की एजिंग को कम करता है और इसे यंग बनाए रखना है। 

✿ चाय में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स स्क्रीन में नेचुरल ग्लो लाते हैं और उसे नुकसान होने से बचाते हैं। 

✿ चाय पत्ती को स्क्रब के रूप में लगाने से यह स्क्रीन की डलनेस कोई दूर करता है और उसमें ब्राइटनेस लाता है। साथ ही स्किन को गोरा भी करता है। 

✿ चाय में पाए जाने वाले विटामिन सी और विटामिन ई  रिंकल्स एवं फाइन लाइंस को दूर करके स्किन को लचीला बनाते हैं । 

✿ चाय की पत्ती से चेहरे की टेनिंग को भी दूर किया जा सकता है यह सनबर्न से स्कीन की रक्षा करती है और साथ ही स्किन को हाइड्रेट भी रखती है। 

✿ चाय की पत्ती के पानी में नींबू का रस मिलाकर उसे टोनर के रूप में भी चेहरे पर उपयोग में लाया जा सकता है यह स्कीन की डलनेस को दूर करके उसे फ्रेश रखता है। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें