❤Remove Unwanted Facial Hair ❤ With this miraculous Home-made Face-Pack ❤
फेशियल हेयर क्या होते हैं ?
हम सभी के चेहरे पर अनेक छोटे-छोटे बाल होते हैं जिन्हें रोएं भी कहा जाता है। ये अधिकतर हमारे चेहरे पर, होंठ के ऊपर और नीचे, हमारे माथे पर, गाल के निचले हिस्से पर होते हैं । पर कभी- कभी हार्मोन्स के असंतुलन के कारण ये अधिक तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिन्हें फेशियल हेयर या अनवांटेड हेयर भी कहा जाता हैं।
हमारी त्वचा कितनी भी सुंदर और आकर्षक क्यों न हो फेशियल हेयर के कारण हमारी त्वचा का आकर्षण कम हो जाता हैं और इसके कारण हम असहज महसूस करते हैं।
अनेक युवतियां व महिलाएं इसके लिए अनेक उपाय अपनाती हैं । जिसमें चेहरे पर वेक्स करना भी शामिल हैं, पर चेहरे की त्वचा बहुत पतली व कोमल होती हैं और वेक्स करवाने से समय से पहले ही त्वचा में ढीलापन आने लगता है।
तो आज के इस लेख में आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे या फेसपेक बनाना बताऊंगी जिन्हें करीब एक महीने तक लगानें से आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। ये फेसपेक हमारी त्वचा को बिना कोई हानि नहीं पहुंचाए काफ़ी अच्छा रिजल्ट देते हैं । तो आइए जानते हैं इन फेसपेक के बारे में -
अनचाहे बालों या फेशियल
हेयर से छूटकारा पाने के लिए
होममेड फेसपेक
★ गेहूं का आटा,कच्चा दूध
और हल्दी से बना फेसपेक
आवश्यक सामग्री
3 चम्मच गेहूं का आटा
5-6 चम्मच कच्चा दूध
चूटकीभर हल्दी पाउडर
बनाने की विधि
तीन चम्मच गेहूं के आटे में कच्चा दूध और हल्दी पाउडर मिलाकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि उसमें गूंठलीया न रहे। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे अपने चेहरे पर पूरी तरह न सूखने दें । हल्का सूखने पर इसे नीचे से ऊपर की ओर धीरे-धीरे रगड़ते हुए निकाल लें। इसे सप्ताह में दो बार लगाए।
यह फेसपेक अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का बेहद कारगर उपाय है।
★ बेसन , दही , निंबू से बना
फेसपेक
आवश्यक सामग्री
3 चम्मच बेसन
5-6 चम्मच दही
आधा कटा हुआ निंबू का रस
बनाने की विधि
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर हल्का सूखने तक रखेें। इसके बाद धीरे-धीरे 5 मिनट तक नीचे से ऊपर की ओर मसाज करते हुए पेेेक को निकाल लें । नार्मल पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें । एसा हर सप्ताह एक महीने तक करें और बेहतर परिणाम पाएं ।
★ मसूर दाल, शहद और हल्दी
पाउडर से बना फेसपेक
आवश्यक सामग्री
4 चम्मच मसूर दाल पाउडर
5 चम्मच शहद
1 चम्मच हल्दी पाउडर
मसूर दाल के पाउडर को 3 चम्मच शहद और 1 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर स्क्रब जैसा बना लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा कर रखें इसके बाद चेहरे को साफ़ व ठंडे पानी से धो ले ।
इस पेक को लगाने से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटती हैं और चेहरे की त्वचा में निखार आता है साथ ही चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है ।
★ हल्दी और कच्चे दूध से बना
फेसपेक
आवश्यक सामग्री
4 चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच हल्दी पाउडर
कच्चे दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छे तरह से मिक्स करके पूरे चेहरे पर लगा लें । 20 मिनट बाद धीरे-धीरे रगड़ते हुए निकाल कर चेहरे को धो लें । हल्दी का पीलापन चेहरे से हटाने के लिए गूनगूने पानी में काॅटन को भीगोकर उससे चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर ले । इसे सप्ताह में दो बार लगाए।
★ अंडा , संतरे के रस और
हल्दी पाउडर फेसपेक
आवश्यक सामग्री
1 अंडे का सफेद हिस्सा
2 चम्मच संतरे का रस
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
एक अंडे के सफेद भाग को लेकर उसमें 2 चम्मच संतरे का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट ले। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरे को नीचे से ऊपर की ओर मसाज करते हुए पेक को धो ले। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें