Amazing 3 Best Anti-Aging Face-Pack
सेहत और सौंदर्य दोनों में अंडा बेमिसाल फायदे देने वाला होता हैं। अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं।
इसमें विटामिन ए, बी, बी 12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, इसलिए यह बालों और नाखूनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
यह बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता में बदलाव लाता है साथ ही इससे नाखून भी मजबूत होते हैं। त्वचा में कसाव लाने के साथ ही चेहरे की झूर्रियों, महिन रेखाओं को कम करने में अंडा आपकी मदद कर सकता है। अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह उपयोग कर आप त्वचा को अधिक समय तक जवां बनाए रख सकते हैं।
अंडा- नींबू के रस का फेसपेक (egg - lemon Face-Pack)
(त्वचा में कसावट लाने के लिए )
तैलीय त्वचा के लिए
एक अंडे के सफेद भाग में 3-4 बूंद नींबू के रस की मिलाकर इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा ले। 20 मिनट के बाद चेहरा धो ले।
तैलीय त्वचा के लिए अंडे का फेस पैक बनाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को कम करने का काम करता है और त्वचा पर ब्लीच की भांति कार्य करता है,त्वचा में कसावट लाता हैं।
रुखी त्वचा के लिए-
अंडे का सफेद भाग (त्वचा को पोषण प्रदान करता है और त्वचा में कसावट लाता है) – एक अंडा
नींबू का ताजा रस (त्वचा पर ब्लीच का काम करता है) – एक छोटा चम्मच
शुद्ध नारियल तेल (त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है) – एक छोटा चम्मच
अंडे के सफेद भाग में नींबू का रस और नारियल तेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिला ले। अब इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट लगा रखने के बाद चेहरा धो ले।
इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाने पर त्वचा में कसावट के साथ- साथ त्वचा कोमल और मूलायम बनती हैं।
सामान्य त्वचा के लिए
अंडे का सफेद भाग (त्वचा को पोषण प्रदान करता है और
कसावट लाता है) – एक अंडा
कॉर्नस्टार्च (मकई का आटा) (त्वचा की धूल और गंदगी को हटाता है) – दो छोटे चम्मच (लगभग 10 ग्राम)
एक छोटे कटोरे में अंडे का सफेद भाग को निकाल लें|
इसमें दो छोटे चम्मच कॉर्नस्टार्च (मकई का आटा) डालें|
हैण्ड ब्लेंडर की सहायता से दोनों पदार्थों को अच्छी तरह से मिला ले।चेहरे पर तैयार फेस पैक को लगाये। इसे पंद्रह से बीस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें|फिर सादे पानी से धोकर साफ टाॅवेल से पोछ ले।
काॅफी से बना फेसपेक (coffee Face-Pack)
काॅफी हम सभी के घर पर उपलब्ध रहती हैं और काॅफी का उपयोग हम अपनी त्वचा को निखारने में भी कर सकते हैं।काॅफी चेहरे से हर तरह के दाग-धब्बो को दूर करती है ।
कॉफी पाउडर दानेदार होता है, जो स्क्रब की तरह काम कर सकता है। इसलिए, जब कॉफी पाउडर को फेसपैक की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो वह त्वचा में खून के संचार को बढ़ाता है साथ ही कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड, कंडेंस्ड प्रोएन्थोसाइनिडिन्स, क्विनिक एसिड और फेरुलिक एसिड जैसे पॉलीफेनोल्स त्वचा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
ये सभी पॉलीफीनोल्स चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियों को पड़ने से रोकते हैं। इससे पूरे चेहरे की सुंदरता बढ़ सकती है ।
कॉफी फेस पैक बनाना बेहद आसान है। नीचे हम बता रहे हैं कि इसे घर में कैसे बनाया जा सकता है।
सामग्री
एक चम्मच कॉफी पाउडर
एक चम्मच शहद
एक साफ कटोरी
प्रयोग की विधि : एक साफ़ कटोरी या बाॅउल में काॅफी और शहद को अच्छे से मिला ले. अब इस मिश्रण को साफ़ व धूले हुए चेहरे पर ब्रश या उंगलीयो की सहायता से अच्छी तरह से लगा ले. 10-15 मिनट बाद धीरे धीरे हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धोकर पोंछ ले. इस पेक का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार करें।
काॅफी और शहद फेसपेक के फायदे
कॉफी के फेसपैक में शहद मिलाने से इसकी गुणवत्ता और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि शहद त्वचा को एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीएलर्जिक व क्लींजिंग जैसे लाभ दे सकता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल रखते हैं। इस प्रकार कॉफी के फेसपैक में मौजूद शहद के जरिए खूबसूरत त्वचा पाई जा सकती है ।
कॉफी में स्क्रब के गुण भी मौजूद होते हैं। ये त्वचा पर सख्त नहीं रहती है और बड़े आराम से त्वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकालती है। कॉफी स्क्रब बनाना बहुत आसान है और आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं
एक चम्मच कॉफी में ऑलिव ऑयल मिलाएं। आपका स्क्रब तैयार हो गया है। अब इसे हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं बाहर निकल जाती हैं ।
इसका इस्तेमाल आप अपनी पूरी बॉडी पर भी कर सकते हैं। बॉडी पर स्क्रब करने पर इसकी मात्रा बढ़ा दें।
एलोवेरा जेल फेसपेक (aloevera gel Face-Pack)
एलोवेरा जिसे "ग्वारपाठा" और "घृतकुमारी" भी कहा जाता है , एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता हैं।
बात अगर त्वचा को निखारने की हो तो एलोवेरा का नाम सबसे पहले आता है, क्योंकि इस औषधि में 12 प्रकार की धातु, 15 प्रकार के अमीनो एसिड और 12 प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। बाजार में त्वचा से संबंधित लगभग सभी काॅसमेटिक्स में एलोवेरा जेल का उपयोग किया जाता हैं, जिसने अनेक केमिकल मिले होतें हैं।
तो क्यों न हम अपने आप के लिए थोड़ा सा समय निकाल कर अपनी त्वचा को बेदाग और झूर्रियों रहित बना ले। तो आइये आज हम जानते हैं, एलोवेरा जेल से फेसपेक बनाने की विधि -
दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल, एक चम्मच बादाम या जैतून का तेल मिला लें। अपने साफ़ धूले हुए चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें व सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से धो लें । मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाए ।
एलोवेरा जेल फेसपेक के फायदे
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व़ होते हैं जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं। यह त्वचा के ph balance को बनाए रखता है।
एलोवेरा जेल में बीटा केरोटीन, विटामिन सी, और विटामिन इ होता है। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखता है और त्वचा की गहरी सफाई करता है।
एलोवेरा जेल में स्किन का ढीलापन, झूर्रियो को दूर करके स्किन में कसावट लाता है। इस में उपस्थित एंजाइम एंटीएजिंग की तरह काम करते है जो कि अधिक समय तक स्किन को जवां बनाएं रखते हैं।
एलोवेरा जेल में एंटीबेक्टेरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो त्वचा के हर तरह के दाग-धब्बे, जलने-कटने के निशान सभी को दूर करके त्वचा को बेदाग बनाता है। इस में lauric acid होता है जो कील- मुहांसों और दाग-धब्बे के निशान दूर करता है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें