रूखी त्वचा के लिए (for dry skin) के लिए बेहद असरदार फेसपेक -
त्वचा हमारे शरीर का सबसे नाजुक और
खूबसूरत अंग हैं। अगर हम अपनी त्वचा की
नियमित देखभाल नहीं करते हैं तो हमारी
त्वचा में अनेक प्रकार की समस्याएं हो जाती
हैं। हम सभी की त्वचा अलग प्रकार की तरह
की होती हैं और हमें अपनी त्वचा के प्रकार के
अनुसार उसकी देखभाल करना चाहिए.
आज इस लेख में हम रूखी या शुष्क
( ड्राय) त्वचा के बारे में जानेंगे। जिनकी
त्वचा रूखी होती हैं उन्हें हमेशा अपनी त्वचा
में एक खिंचाव सा महसूस होता है। इस तरह
की त्वचा की अगर नियमित देखभाल न की
जाए तो यह अपना निखार खो देती है और
इस तरह की त्वचा पर झुर्रियां और महीन
रेखाएं जल्दी दिखाई देने लगती हैं । सर्दियों में
यह समस्या अधिक बढ़ जाती हैं।
लेकिन आपको इन सबसे परेशान होने
की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि हम
आपको कुछ ऐसे घरेलू फेसपेक के बारे में
बताएंगे जिससे आप अपने खोए हुए निखार
को फिर से पा सकतीं हैं। तो आइए जानते हैं
कूछ एसे ही घरेलू फेसपेक के बारे में -
एक चम्मच दूध की मलाई, एक चम्मच
गुलाबजल , एक चम्मच शहद और एक
चम्मच बादाम या नारियल तेल लेकर इन
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर
लें। इसे साफ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर
लगाएं. पेस्ट के सूखने के बाद चेहरा धो लें.
ये भी पढ़ें -
Amazing Tomato Face Pack For Glowing Skin
ग्लिसरीन, नींबू , गुलाबजल , बादाम ,
मलाई से बना फेसपेक
1/4 चम्मच ग्लिसरीन, 1/2 चम्मच नींबू ,
1 चम्मच गुलाबजल, 1 पिसा हुआ बादाम
और 1 चम्मच दूध की मलाई को अच्छी तरह
से मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर
रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धोकर
पोंछ ले ।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से चेहरे
की त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा
के रंग में निखार आता है।सर्दियों में यह पेक
बहुत ही लाभदायक होता है ।
खीरा, टमाटर और बेसन से बना फेसपेक
एक सामान्य आकार का खीरा लेकर उसके
छौटे-छौटे पीस कर ले। अब इन्हें मिक्सर में
ब्लेंड कर ले।अब इस पेस्ट को बाहर
निकालकर छन्नी की सहायता से छान ले।
अब इसमें एक चम्मच टमाटर का रस और
दो चम्मच बेसन मिलाकर इसका पेस्ट बना
ले। इसे चेहरे और गले पर 20 मिनट तक
लगाकर रखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने
पानी से धो ले।यह फेसपेक आप सप्ताह में
3-4 बार लगा सकते हैं। यह फेसपेक आप
सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं।
वैसे तो खीरा सभी प्रकार की स्किन पर
लगाया जा सकता हैं लेकिन ड्राय स्किन के
लिए यह काफी अच्छा माना जाता है। यह
त्वचा को प्राकृतिक (naturally
hydrate) तरीके से नमीं प्रदान करता है।
एलोवेरा जेल, शहद और गुलाबजल से बना फेसपेक
ताजी एलोवेरा जेल की पत्तीया लेकर उस
के ऊपरी छिलके को निकाल दे। इसके बाद
उसके अंदर का गुदा (जेल) निकाल ले। अब
एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच
शहद और 1 चम्मच गुलाबजल मिला ले।
सभी को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर
लगा ले। 20 मिनट बाद चेहरा धो ले।
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व़
होते हैं जो त्वचा की नमी को बनाए रखने के
साथ-साथ त्वचा के ph balance को भी
बनाए रखता है।
केला और जेतुन के तेल से बना फेसपेक
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला और 2
चम्मच जैतून का तेल। केले को छीलकर
उसके टूकड़े करके एक बाउल में लेकर
चम्मच या फोर्क की सहायता से अच्छी तरह
की मेश कर ले और इसमें जैतून का तेल
डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। 20
मिनट बाद चेहरा धो ले।
यह डीहाइड्रेट त्वचा को हाइड्रेट करने के
साथ-साथ एक माॅइश्चराइज़र की तरह काम
करता हैं। यह त्वचा को फ्री- रेडिकल्स से
बचाता हैं और त्वचा को जवां बनाए रखता
हैं। रूखी-सूखी, बेजान त्वचा में चमक लाता
हैं और त्वचा पर होने वाले कील- मुहांसों और
दाग-धब्बो को दूध करने हैं।
पपीता और शहद से बना फेसपेक
पपीते की एक फांक को छीलकर उसके
पीस करके उसे अच्छी तरह से मेश कर ले।
अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर इसे साफ,
धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के
लिए लगा कर रखें और 20 मिनट के बाद
चेहरा साफ़ और गुनगुने पानी से धोकर पोंछ
ले। यह पेक आप सप्ताह में 2-3 बार लगा
सकते हैं।
पपीता में पेपैन नामक एंजााइम पाया जाता हैं।
यह एंजाइम त्वचा की मृत कोशिकाओं को
हटाकर उनकी जगह नई कोशिकाओं (सेल्स)
का निर्माण करता हैं।पपीता में भरपूर मात्रा में
विटामिन ए पाया जाता हैं जो कि त्वचा को
काफी अच्छे से हाइड्रेट करता हैं।यह त्वचा
को कोमल, मूलायम बनाता हैं और
पिगमेंटेशन को भी दूर करता हैं।
अंडा, नींबू और नारियल तेल से बना
फेस पेक
अंडे के सफेद भाग में नींबू का रस और
नारियल तेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से
मिला ले। अब इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट
लगा रखने के बाद चेहरा धो ले।
इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाने पर त्वचा में
कसावट के साथ- साथ त्वचा कोमल और
मूलायम बनती हैं। अंडे की जर्दी को फेसपैक
या मास्क की तरह उपयोग कर आप त्वचा की
झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
बादाम और अंडे से बना फेस पेक
4-5 बादाम का पाउडर बनाकर उसमें अंडे
सफेद हिस्सा मिला ले। इसमें 3-4 बूंद नींबू के
रस का मिलाकर इसका पेस्ट बना ले। चेहरे
और गर्दन पर लगा ले। 20 मिनट बाद चेहरे
को धोकर पोंछ ले। माॅइश्चराइज़र लगा ले। इसे
सप्ताह में 2-3 बार लगाने से त्वचा का
रूखापन धीरे- धीरे कम होता हैं और त्वचा
कोमल होती हैं।
बादाम में मिनरल्स, फाइबर, ओमेेगा-3 फेेेटी
एसिड , प्रोटीन आदि के साथ-साथ विटामिन-
ई भी होता हैं जो कि त्वचा के लिए बहुत
अच्छा माना जाता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में
एंटीआक्सीडेंट तत्व होते हैं। यह त्वचा की
असमान रंगत, झूर्रीया, दाग-धब्बे, कील-
मुहांसे, कील-मुहांसे आदि को दूर करने त्वचा
में चमक लाता हैं।
बादाम सभी प्रकार की स्किन के लिए
फायदेमंद होता है। आप भी अपनी स्किन
टाइप के अनुसार बादाम फेसपेक इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम, तूलसी और हल्दी से बना फेसपेक
4-5 ताजी नीम और तूलसी की पत्तियों
को धोकर और पिसकर उसका पेस्ट बना ले
इसमें चूटकीभर हल्दी पाउडर डालकर अच्छी
तरह से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर समान
रूप से लगा ले 20 मिनट बाद चेहरा धोकर
पोंछ ले।
नीम की पत्तीयों में केल्शियम,
फास्फोरस, आयरन, विटामिन ए, सी, प्रोटीन,
फेट, फाइबर, होता है। जो चेहरे की अच्छी
तरह से नरिशमेंट करता है। यह त्वचा के पोर्स
खोलता है जिससे त्वचा में मोजुद गंदगी,
टाॅक्सिक पदार्थ, धूल -मिट्टी सभी बाहर आ
जाते हैं और हमारी त्वचा में ताजगी, चमक
और निखार आ जाता हैं।
शकरकंद ,ओट्स और दही से बना
फेस पेक
दो चम्मच उबले और पिसे हुए शकरकंद को
ओट्स और दही के साथ मिक्स कर पेस्ट
बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगे
रहने के बाद इसे स्क्रब की तरह प्रयोग करें
और गुनगुने पानी से धो लें।
शकरकंद रूखी त्वचा के लिए बेहतरीन
इलाज है, जो त्वचा के लिए मॉश्चराइजर का
काम करता है।शकरकंद एंटी ऑक्सीडेंट
तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को
जवां और खूबसूरत बनाए रखने का कार्य
करता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा
को कैंसर और सूर्य की हानिकारक किरणों के
दुष्प्रभाव से भी बचाता है।
अन्य ध्यान रखनें योग्य बातें -
• अधिक गर्म पानी का उपयोग चेहरे पर न करें।
• ठंड में भी 10-12 ग्लास पानी जरूर पिएं।
• काॅस्मेटिक का उपयोग अधिक न करें।
• ठंड में नारियल या जैतून के तेल से चेहरे की मालिश करें।
• रेशेदार (फाइबर) फल अधिक खाएं।
• संतुलित आहार लें।
• साबुन चेहरे पर न लगाएं।
• स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
• रात को सोने से पहले चेहरे पर किसी
अच्छे माॅइशचराइजर का उपयोग करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें