ब्लेक हेड्स क्या है
ब्लेक हेड्स बहुत छोटे काले या भूरे रंग के स्पाॅट होते हैं जिन्हें हम मुहांसे या काले मस्से भी कह सकते हैं। ये अधिकतर चेहरे पर माथे , ठोड़ी , नाक व उसके आसपास होते हैं लेकिन ये पीठ, छाती पर भी हो सकतें हैं।
ब्लेक हेड्स अगर नाक व उसके आसपास हो जाए तो वह देखने में काफी खराब लगते हैं और इससे हमारे चेहरे का आकर्षण कम हो जाता हैं और ये हमारी खूबसूरती को कम कर देते हैं।
इसलिए इन्हें चेहरे से निकालना बहुत जरूरी हो जाता हैं। जिससे हम अपना खोया हुआ निखार फिर से पा सकें।
ब्लेक हेड्स क्यों होते हैं
ब्लेक हेड्स होने के कई कारण होते हैं जैसे त्वचा की नियमित साफ़- सफाई न रखना, हार्मोनल चेंजेंस, अनियमित दिनचर्या, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना, अनियमित खान-पान, तैलीय त्वचा या ऑइली स्किन , प्रदुषण, धूल-मिट्टी, गंदगी, गर्भनिरोधक गोलियां खाना, युवावस्था में आदि।
हमारी त्वचा में ऑइल ग्लेंड्स होती हैं जिन्हें सीबेशियस ग्लेंड्स कहा जाता है। ये हमारी त्वचा में ऑइल को रिलीज करती है ।
इसी के कारण हमारी त्वचा में निखार आता है। जब ये ऑइल त्वचा के रोम छिद्रों से बाहर आता है तो वातावरण में उपस्थित धूल -मिट्टी और बेक्टेरिया के संपर्क के में आने के कारण रोम-छिद्रों की सतह को ब्लॉक या अवरोधित कर देता है जिससे त्वचा की सतह काली होकर ब्लेक हेड्स का रूप ले लेती है।
युवावस्था में हार्मोनल चेंजेंस के कारण सीबम ग्लेंड्स अधिक सक्रिय हो जाती हैं और ऑइल को ज्यादा मात्रा में रिलीज करती हैं जिसके कारण इस उम्र में ब्लेक हेड्स की समस्या अधिक होती हैं।
इसके अलावा तैलीय या ऑइली स्किन में भी ब्लेक हेड्स की समस्या अधिक होती हैं इसलिए इनका सही समय पर उपचार करना ज़रूरी है नहीं तो यह समस्या अधिक बढ़ सकती हैं।
ब्लेक हेड्स हटाने के बेहद आसान घरेलू उपाय
कई बार ब्लेक हेड्स हटाना काफी मुश्किल होता है। हमारी काफी कोशिशों के बाद भी ये हमारी त्वचा से नहीं निकलते हैं। इसलिए यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिन्हें आजमाकर आप ब्लेक हेड्स की समस्या से आसानी से छूटकारा पा सकते हैं ।
तो आइए जानते हैं कूछ एसे ही घरेलू उपाय के बारे में -
शक्कर, निंबू और शहद
ब्लेक हेड्स हटाने के लिए एक चम्मच शहद में 3-4 बूंद निंबू का रस आधा और एक छौटा चम्मच शक्कर मिलाकर जहां ब्लेक हेड्स हो उस जगह लगाकर सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक मसाज करें फिर 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर पोंछ लें। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
कच्चा आलू और एलोवेरा जेल
एक छौटे कच्चे आलू को कीसकर उसका रस निकाल ले । अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर इसे अपने साफ़ धूले हुए चेहरे पर २० मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह प्रक्रिया सप्ताह में दो से तीन बार करें।
काॅफी पाउडर, नारियल तेल और टी ट्री ऑयल या शहद
एक छोटे चम्मच काॅफी पाउडर में आधा चम्मच नारियल तेल और 1-2 ड्राप टी ट्री ऑयल मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर टी ट्री ऑयल नहीं है तो आप शहद का उपयोग भी कर सकते हैं। चेहरे पर लगभग तीन मिनट तक भाप लेने के बाद इस पेस्ट को साफ धूले हुए चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। बीस मिनट बाद चेहरे को धो लें। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाए।
एग व्हाइट और निंबू का रस
अंडे के सफेद भाग में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगाकर रखें। चेहरे को र्नामल पानी से धो लें। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
शहद, निंबू और बेकिंग सोडा
एक चम्मच शहद में 3-4 बूंद निंबू का रस और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। चेहरे को र्नामल पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा ड्राय है तो आप बेकिंग सोडा का उपयोग कम करें।
दालचीनी और शहद
एक चम्मच दालचीनी पाउडर में तीन चम्मच शहद मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर बीस मिनट तक लगाकर रखें। हल्का सूखने पर इसे साफ पानी से धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं।
सूखी ग्रीन टी की पत्तियां
ग्रीन टी की सूखी पत्तियों में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर बीस मिनट तक लगाकर रखें। चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें। माॅइश्चराजर लगाएं।
दही, निंबू और नमक
एक चम्मच ताजे दही में आधा चम्मच निंबूू का रस और चुटकीभर नमक मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। बीस मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें।माॅइश्चराजर लगाएं।
बादाम और जेतून का तेल
तीन से चार बादाम को दरदरा पीस लें अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इसे चेहरे पर लगा लें। हल्के हाथों से लगभग पांच मिनट तक मसाज करें। दस मिनट बाद चेहरे को धो लें । इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
तुलसी के पत्ते
4-5 तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें गुलाबजल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगभग बीस मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर चेहरे को धीरे धीरे मसाज करते हुए धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रोज लगाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें