Best Charcol FacePack For Acne, Blackheads, Aging ( एक्ने, ब्लैकहेड्स , एजिंग के लिए बेस्ट चारकोल फेसपेक)
![]() |
Charcol FacePack Benifit for Skin |
सुंदर दिखने की चाहत हम सभी में होती है चाहे हम किसी भी उम्र के हो। हमारी त्वचा (स्किन) इसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है लेकिन अगर त्वचा की उचित देखभाल न की जाए तो हमारी त्वचा को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है । तो स्किन की सभी समस्याओं से निदान के लिए हम आपके लिए लाए हैं चारकोल फेस पेक जो बहुत इफेक्टिव और स्किन फ्रेंडली होता है साथ ही यह स्किन को आकर्षक और ग्लोइंग भी बनाता है। तो आइए जानते हैं चारकोल फेसपेक के बारे में -
चारकोल फेस पैक क्या है ?
चारकोल फेस पैक एक तरह का फेस मास्क है जो एक्टीवेटेड चारकोल से बनता है। यह फेस पैक स्किन के अंदर जमीं गंदगी की गहराई से सफाई (डिटॉक्सिफाई) करता है, स्किन को क्लीन करता है और स्किन की इंप्योरिटीज को रिमूव करता है ।आम तौर पर यह बांस या नारियल के खोल और लकड़ी के टुकडो़ को जलाकर बनाया जाता है और मार्केट में तैयार चारकोल पाउडर भी उपलब्ध हैं। चारकोल (Activated Charcoal) में कई ऐसे तत्व और गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व स्किन को डीटॉक्स करने, गहराई से सफाई करने और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
चारकोल फेस पैक के फायदे
1.ऑयल कंट्रोल करे
चारकोल में सबसे महत्वपूर्ण तत्व कार्बन होता है यह त्वचा के रोमछिद्रों (Pores) में जमी गंदगी, टॉक्सिन्स और ऑयल को सोखकर तो अच्छा की गहराई से सफाई करता है । चारकोल में पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम त्वचा को पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाते हैं।
2. डेड स्किन हटाए
चारकोल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन से डेड सेल्स को हटाकर उसे समय से पहले होने वाली झुर्रियों और एजिंग से बचाते है। यह स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है और स्किन को टाइट और यूथफुल बनाता है।
3. पिंपल्स और एक्ने को कम करे
चारकोल में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या कम होती है।इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
4. त्वचा को डीटॉक्स और डीप क्लीनिंग करता है
चारकोल टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को डीटॉक्स करता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।यह स्किन पर मौजूद प्रदूषण और हार्मफुल केमिकल्स को हटाने में भी मदद करता है।यह त्वचा की आसमान रंगत को दूर करके उसे गोरा बनाता है ।
5. रोम छिद्र को छोटा और साफ करता है
यह स्किन से एक्स्ट्रा तेल को सोख लेता है और स्किन के ओपन पोर्स में जमी गंदगी को हटाकर इन्हें छोटा करता है । यह ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स को भी रिमूव करके त्वचा की चमक को बढ़ाता है ।
6. हाइड्रेट स्किन
चारकोल फेस पैक स्किन को हाइड्रेट रखता है और स्किन को ग्लोइंग और स्मूथ बनता है साथ ही के टेक्सचर में सुधार करता है।
7. रंग गोरा करें
चारकोल फेस पैक त्वचा की रंगत में सुधार लाता है यह त्वचा के स्किन टोन को इंप्रूव करता है ।
घर पर चारकोल फेस पैक कैसे बनाएं और लगाएं ?
![]() |
Charcoal face pack:How to prepare and apply |
1. चारकोल फेस पैक पिंपल्स के लिए
एक चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर , 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच दही इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर साफ धुले हुए चेहरे पर ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं और 10-15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। मॉइश्चराइज़र लगाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें।
2. चारकोल फेस पैक ऑयली स्किन के लिए
दो चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर , दो चम्मच क्ले पाउडर , एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद लेकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह एक साफ बर्तन में मिला ले। अब इसे अपने साथ धुले हुए चेहरे पर ब्रश या उंगलियों की मदद से समान रूप से लगा ले ।10-15 मिनट तक सूखने दे इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो ले और कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
3.चारकोल फेस पेक ब्लैकहेड्स , वाइटहेड्स हटाने के लिए
दो चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर , एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच कच्चा दूध और आधा चम्मच नींबू का रस। इन सभी सामग्रियों को एक साफ बर्तन में मिलाकर एक पतला पेस्ट बना ले और इसे अपने साथ धुले हुए चेहरे पर एक समान सभी और लगा ले सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो ले। मॉइश्चराइजर लगाएं।
4.चारकोल फेस पेक ग्लोइंग स्किन के लिए
1 चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर , 1 चम्मच एलोवेरा जेल 1 चम्मच गुलाब जल लेकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसे ब्रश या उंगली की मदद से अपने साफ धुले हुए चेहरे पर समान रूप से लगा ले ।सूखने पर इसे धो ले । मॉइश्चराइजर लगाएं।
5.चारकोल फेस पेक ड्राय स्किन के लिए
एक चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर, एक चम्मच शहद, और एक चम्मच नारियल तेल लेकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसे ब्रश या उंगली की मदद से अपने साफ धुले हुए चेहरे पर समान रूप से लगा ले । सूखने पर इसे धो ले । मॉइश्चराइजर लगाएं।
6.चारकोल फेस पेक कांबीनेशन (मिश्रित) स्किन के लिए
दो चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच शहद , एक चम्मच दूध और 1/4 चम्मच टी ट्री आइल लेकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसे ब्रश या उंगली की मदद से अपने साफ धुले हुए चेहरे पर समान रूप से लगा ले सूखने पर इसे धो ले । मॉइश्चराइजर लगाएं।
ध्यान रखें 👇
♦ चारकोल फेस पैक का उपयोग सप्ताह में 1 से 2 बार ही करें।
♦ जिनकी स्किन ड्राई है वह इसका उपयोग अधिक न करें ।
♦ सेंसेटिव स्किन के लिए इसे उपयोग करने से पहले एक पेच टेस्ट जरूर ले।
♦ अगर आपकी स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन या जलन हो तो इसे तुरंत धो ले और मॉइश्चराइजर लगाएं।
♦ अगर आप पहली बार चारकोल फेस पैक का उपयोग कर रहे हैं तो अपनी त्वचा पर एक छोटा सा पेज टेस्ट जरूर करें
ये भी पढें :
- 8 Home Made Face Pack for fair skin in Hindi
- Glowing skin Black soil face- pack ( kali mitti ka Face-Pack)
चारकोल फेस पैक के बारे में पूछे जाने वाले कुछ अन्य
प्रश्न 1.चारकोल फेस पैक किस स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है ?
चारकोल फेस पैक ऑइली स्किन ,एक्ने प्रोन स्किन, नॉर्मल स्किन, कांबीनेशन स्किन के लिए उपयुक्त है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको इसे सप्ताह में एक बार ही उपयोग करना चाहिए ।
प्रश्न 2 .चारकोल फेस किस उम्र तक के लिए उपयुक्त है?
चारकोल फेस पैक 18 से अधिक उम्र के लिए उपयोगी उपयुक्त है।
प्रश्न 3 . चारकोल फेस पैक को कितनी बार लगाया जा सकता है ?
चारकोल फेस पैक को एक सप्ताह में एक से दो बार लगाया जा सकता है।
प्रश्न 4 - क्या चारकोल फेस पैक लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है ?
जी हां ! चारकोल फेस पैक स्किन से एक्स्ट्रा तेल को सोख लेता है इसलिए मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है ।
चारकोल फेस पैक के स्किन पर अनेक फायदे है तो अगर आप भी उन लोगों में से ही जो अपनी स्किन की नियमित देखभाल करना पसंद करते हैं तो चारकोल फेस पैक आपके लिए सबसे आसान सरल और उपयुक्त ऑप्शन है।
तो क्या आपने अभी तक चारकोल फेस पैक का उपयोग किया है अगर आपका जवाब हां में है तो मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
---
3. चारकोल + शहद फेस पैक (ड्राई स्किन के लिए)
सामग्री:
1 चम्मच Activated Charcoal Powder
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नारियल तेल
कैसे बनाएं:
इन सभी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
---
कौन-सी स्किन टाइप के लिए सही है?
✔ ऑयली स्किन – बहुत फायदेमंद
✔ नॉर्मल स्किन – सही
✔ ड्राई स्किन – हफ्ते में सिर्फ 1 बार
---
सावधानियां
❌ संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।
❌ इसे अत्यधिक इस्तेमाल न करें, नहीं तो त्वचा रूखी हो सकती है।
❌ कोई जलन हो तो तुरंत धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं।
---
निष्कर्ष
चारकोल फेस पैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। अगर आप प्राकृतिक ग्लो और ऑयल-फ्री स्किन चाहते हैं, तो इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।
क्या आपने कभी चारकोल फेस पैक ट्राई किया है? अपना अनुभव कमेंट में बताएं!


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें