Dalchini Face pack recipe in Hindi

         दालचीनी फेस पैक हमारे चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने का एक बेहद असरदार और प्रभावशाली और घरेलू नुस्खा है इससे न सिर्फ हम अपने चेहरे को सौंदर्य को बढ़ा सकते हैं बल्कि अपने त्वचा से संबंधित अनेक प्रकार की समस्याओं को  दूर भी कर सकते हैं। दालचीनी फेस पैक चेहरे से संबंधित अनेक प्रकार की समस्याओं से हमें छुटकारा दिलाता है। 
 
Dalchini face pack recipe in Hindi
दालचीनी फेसपेक


      मसाले हमारी संस्कृति की एक विशेष पहचान होते हैं उन्हीं में से एक  प्रमुख मसाला है  दालचीनी। यह स्वाद में तीखी-मीठी होती है। इसमें अलग ही सुगन्ध होती है, जो कि इसे गरम मसालों की श्रेणी में रखती है। अच्छी सेहत, स्वाद और अपनी एक खास महक के कारण महिलाओं के रसोई में पाए जाने वाला दालचीनी सबसे लोकप्रिय मसाले में से एक है।  
    स्वाद ,सेहत और सुगंध से भरपूर दालचीनी आपके चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने में भी बहुत मददगार होता है । प्राचीन काल से ही महिलाएं दालचीनी का प्रयोग न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि अपने सौंदर्य को बढ़ाने में भी इसका उपयोग करती आ रही है। तो आईए जानते हैं दालचीनी से बनने वाल कुछ बेहद आसान और घरेलू  फेस पैक के बारे में    

 दालचीनी फेस पैक बनाने की विधि

दालचीनी पाउडर + शहद  मुहांसो के लिए

      इसके लिए  एक कटोरी में दो चम्मच दालचीनी पाउडर एक चम्मच कच्चा दूध और दो चम्मच शहद लेकर अच्छी तरह से मिला ले । इस मिश्रण को अपने साफ़ धुले हुए चेहरे पर ब्रश या उंगलियों की सहायता से एक समान लगा ले।10 मिनट के लिए छोड़ दे उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो ले । मॉइश्चराइजर लगाएं। 
     
 दालचीनी पाउडर + नींबू का रस दाग-धब्बे दूर करने के लिए

        एक कटोरी में दो चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच नींबू का रस तथा एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर साफ़ धुले हुए चेहरे पर अच्छी तरह से सभी दूर लगा ले । 15 मिनट बाद चेहरे को साफ नॉर्मल पानी से धो ले ।मॉइश्चराइजर लगाएं। 

⧫ दालचीनी पाउडर + जैतून का तेल झुर्रियां दूर करने के लिए
     
  एक कटोरी में दो चम्मच दालचीनी पाउडर और दो चम्मच जैतून का तेल डालकर एक पतला पेस्ट बना ले और इसे हथेलियां में लिखें हल्के हाथों से चेहरे पर 3 से 5  मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें और 10 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो ले। 

ये भी पढें 🙏

⧫ दालचीनी + एलोवेरा जेल ग्लोइंग स्किन के लिए 

       दो चम्मच दालचीनी पाउडर में दो चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट बना ले और इसे अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखने के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से धो ले। मॉइश्चराइजर लगाएं। 

⧫ दालचीनी + केला रंग गोरा करने के लिए

     एक पके केले को अच्छी तरह से मेश कर ले । अब इसमें दो चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर इस पेक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाए । हल्का सूखने पर इसे अच्छी तरह से धो ले । मॉइश्चराइजर लगाएं। 

ध्यान रखें 👇

1. हर किसी की स्किन टाइप अलग-अलग होती है इसलिए दालचीनी फेस पैक को लगाने से पहले एक पेच टेस्ट जरूर ले। 

2. दालचीनी फेस पैक का प्रयोग सप्ताह में एक से दो बार ही करें ।दालचीनी को पाउडर या उसके तेल दोनों तरीके से प्रयोग कर सकते हैं। 

3. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील ( सेंसेटीव) है तो किसी भी प्रोडक्ट या पेक को उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

दालचीनी फेस पैक  के फायदे

Dalchini face pack ke fayde

दालचीनी फेस पैक के फायदे



1. अन्य मसाले की तुलना में दाल चीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में पाए जाते है जो की प्रोसानिडिन्स यानी एक प्रकार के केमिकल पाउडर के कारण होता है इसलिए दालचीनी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर औषधि भी है।

2. दालचीनी में जीवाणुरोधी (एंटीबैक्टीरियल) गुण होते हैं, जो कि त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और कील-मुहांसे (पिंपल्स) की समस्या  को दूर करते हैं। 

3. दालचीनी में सूजनरोधी (एंटी इन्फ्लेमेंटरी) गुण होते हैं। ये कील -मुहांसों (पिंपल्स) के कारण होने वाली सूजन, जलन और लालीमा को ठीक करते हैं। 

4. दालचीनी में पाए जाने वाला एंटी-एजिंग गुण त्वचा पर होने वाली महीन रेखाओं और झुर्रियों को दूर करते हैं और स्किन को जवां (यूथफुल) बनाते हैं। 

5. दालचीनी से बना फेस पैक त्वचा के दाग धब्बों को दूर करता है जिससे त्वचा की आसमान रंगत (पिगमेंटेशन) दूर होती है और चेहरा खिला-खिला एवं चमकदार बनता है। 

6. दालचीनी में उच्च मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन होता है जो की स्किन को पोषित (नरीश) करता है और त्वचा की टाइटनेस और साॅफ्टनेस को बढ़ाता है । 

7. दालचीनी में विषाणुरोधी (एंटीफंगल) गुण भी होते हैं जिससे यह त्वचा पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन या अन्य किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करते हैं। 

         दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर एक लाभदायक जड़ी बूटी है यदि इसका प्रयोग सही तरीके से एवं सही मात्रा में किया जाए तो दालचीनी से बने फेस पैक निश्चित तौर पर आपको त्वचा से संबंधित उपरोक्त सभी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। 
          अगर आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज मुझे कमेंट करके जरूर बताएं । 

        










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें