Sugarcane face-pack in summer ( Ganne ke Ras se bna Face Pack )

      

गर्मियों में बेहद असरदार गन्ने के रस से बना फेसपेक

Sugar cane

 
   गन्ने के रस में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी है। यह आपको 
कई बीमारियों से सुरक्षित रखने के साथ ही आपकी त्वचा 
को  भी निखारता है। भारत गन्ने के प्रमुख उत्पादकों में से 
एक है। गन्ने का वैज्ञानिक नाम सैकेरम औफीसिनरम है। इसे 
स्थानीय भाषा के आधार पर कई अलग-अलग नामों से  
बुलाया जाता है।गन्ने में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,  कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, जस्ता, पोटेशियम  और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। गन्ने के रस से बना फेसपेक हमारी त्वचा को अनेक फ़ायदे देता है। आईए जानते हैं कैसे ‌-

त्वचा पर होने वाले फायदे (Benefits for skin ) 

      गन्ने के रस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट समय से पहले होने वाले एजिंग के प्रोसेस को धीमा कर देते हैं और फाइन रेडिकल्स से होने  वाले नुकसान से चेहरे को बचाते हैं। 

     गन्ने का रस ग्लाइकोलिक एसिड के सबसे अच्छे नेचुरल सोर्स में से एक है, जिसमें अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड भी पाया जाता है। ये अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड बढ़ती हुई उम्र के साथ चेहरे की जरूरत होती है। गन्ने से बना फेस मास्क त्वचा को ‌जवां बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा में निखार लाता है।

     गन्ने के रस में कुछ फाइटो-न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो, हमारी त्वचा को यूवी रेज द्वारा होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और स्किन व्हाइटनिंग में भी मदद करते हैं।

गन्ने  और पपीते से बना  फेस मास्क चेहरे पर निखार लाने के लिए (Sugarcane and papaya Face Mask for glowing skin)

     गन्ने से फेस मास्क बनाने के वैसे तो कई तरीके हैं पर हम आपको एंटी एजिंग फेस मास्क (anti ageing face mask) बनाने का तरीका बताएंगे।  पपीता आपकी रंगत को हल्का करता है और जब गन्ने के रस के साथ इसे मिलाया जाता है, तो यह स्वाभाविक रूप से त्वचा को एंटी एजिंग लाभों के साथ खूबसूरती प्रदान करता हैं। 



बनाने की विधि -

     पके हुए पपीते का एक बड़ा टुकड़ा लें और इसे मैश करें। इसमें थोड़ा गन्ने का रस डालें और दोनों को अच्छे से मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से चेहरा धोकर अच्छी तरह पोंछ लें। माॅइश्चराइजर लगाएं।      

गन्ने के रस से और हल्दी से बना फेसपेक त्वचा से दाग-धब्बे दूर करने के लिए ( sugarcane juice and turmeric powder face -pack to remove dark spots ) 

  गन्ना स्किन को हाइड्रेट करता है और जवां बनाता है क्योंकि इसमें glycolic acid की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। हल्दी में एंटीबेक्टेरियल और एंटीफंगल गूण होते हैं जिससेत्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।





बनाने की विधि -

 ‌       3 से 4 चम्मच गन्ने का रस ले। चुटकी भर हल्दी मिलायें और चेहरे पर लगाएं। 10 से 12 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धोकर पोंछ लें। 

गन्ने के रस और मूलतानी मिट्टी से बना फेसपेक बचाएं मुँहासे से  (Sugarcane Juice and fullar earth face-pack Good for Acne ) 

      गन्ने के रस से बना फेसपेक  त्वचा पर लगाने से  मुँहासे जैसी  समस्याएं ठीक करने में प्रभावी पाया गया है। इसलिए यदि आप मुँहासे से ग्रस्त हैं, तो प्रभावी परिणाम के लिए गन्ना का रस का मास्क आज़माएं। 




बनाने की विधि

        इसके लिए आपको गन्ने के रस और मुल्तानी मिट्टी की जरूरत है। गन्ने के रस में कुछ मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं।    

अपने चेहरे और गर्दन पर इस मास्क को 20 मिनट के लिए लगाए।  अब अपने चेहरे और गर्दन को साफ करने के लिए गीले तौलिया का प्रयोग करें । सप्ताह में कम से कम एक बार इस उपाय का  प्रयोग  करें।

    गन्ना का रस अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) का एक अच्छा स्रोत है जैसे ग्लाइकोलिक एसिड, जो सेल  टर्नओवर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा गन्ने का रस आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालने में मदद करता है।

 गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स,फ्लेवोनोइड्स और  फीनोलॉजिक यौगिकों की उपस्थिति चमकीली, नरम और मॉइस्चराइजिंग त्वचा प्राप्त करने का एक अच्छा विकल्प है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें