गुड़ एक मीठा ठोस खाद्य पदार्थ है जो ईख, ताड़ आदि के रस को उबालकर कर सुखाने के बाद प्राप्त होता है। इसका रंग हल्के पीले से लेकर गाढ़े भूरे तक हो सकता है।
भूरा रंग कभी-कभी काले रंग का भी आभास देता है। यह खाने में मीठा होता है। गुड़ , प्राकृतिक पदार्थों में सबसे अधिक मीठा कहा जा सकता है।
★ गुड़ से त्वचा पर होने वाले फायदे ★
एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरा गुड़ चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और काले दाग-धब्बों तथा झाइयों के इलाज में भी मदद करता है।
गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है।
गुड़ रक्त से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है, और रक्त संचार भी बेहतर करता है।
यह हमारे चेहरे के लिए एक सुपर फूड की तरह काम करता है। चेहरे पर चमक लाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल एक फेस पैक के रूप में कीया जा सकता हैं।
आइए जानते हैं कि आप घर पर इससे कैसे फेस पैक बना सकती हैं।
★ त्वचा में निखार लाने के लिए ★
इस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच गुड़ का पाउडर, 2 बड़े चम्मच शहद और आधे नींबू का रस को मिलाएं.
फिर चेहरे और गर्दन पर मिश्रण को करीब 5-10 मिनट तक लगाए. फिर पानी से साफ कर दे.
ऐसे हफ्ते में दो से तीन बार करने से आपकी त्वचा में चमक आएगी और त्वचा मुलायम होगी.
★ चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए ★
इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गुड़ के पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी डालकर इसका एक पेस्ट बना लें.
अब इस पेस्ट को साफ और धूले हुए चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक के लिए लगा कर रखें ।
हल्का सूखने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को एक साफ टाॅवेल से पोंछ कर हल्का मॉइश्चराइजर लगा ले ।
इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से चेहरे की झाइयां दूर होती है ।
★ मुंहासे और फुंसियों मिटाने के लिए ★
इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गुड़ के पाउडर में एक चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लीजिए .
अगर आपको नींबू का रस चेहरे पर सूट नहीं करता है तो आप नींबू के रस की जगह पानी का भी उपयोग कर सकती हैं ।
अब चेहरे पर जहाॅ- जहाॅ मुंहासे और फुंसिया हैं उस जगह पर इस पेस्ट को लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए.
15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए और चेहरे को हल्के हाथों से पोंछकर लीजिए ।
इसके बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में आप इसे रोज उपयोग में ला सकते हैं।
★ चेहरे की झुर्रियां और उम्र के निशान रोकने के लिए ★
इसके लिए गुड़ पाउडर और अंगूर का गूदा बराबर मात्रा में ले।
इसमें एक चम्मच ठंडी ब्लैक टी और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाना है और इस पेस्ट को बनाने के लिए पानी की जगह गुलाबजल डालना है। ये ज्यादा फायदेमंद होता है ।
इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें ।
गुड़ को चेहरे पर लगाने के साथ ही आप इसे अपने प्रति दिन की डाइट में भी शामिल कर सकती हैं ।
गुड़ को अपने दैनिक आहार में शामिल करने से आपकी स्किन हैल्दी और अट्रेक्टिव होती है।
गुड़ से बना फेसपेक खून से खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है जिससे ब्लड साफ हो जाता है।
गुड़ फेसपेक से आपकी त्वचा चमक आ जाती है , साथ ही मुहांसे और झुर्रियों की समस्या भी दूर होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें