Home- Made Sweet potato face-pack for soft n spotless skin ( शकरकंद फेसपेक त्वचा में निखार लाने के लिए)



  
     शकरकंद को स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है यह  
कुछ - कुछ आलू की तरह ही होता है लेकिन स्वास्थ्य और सौंदर्य की दृष्टि से इस में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे चेहरे की सुंदरता को तो बनाए रखते ही हैं साथ ही इससे हमें अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं ।इसमें आलू की तुलना में अधिक स्टार्च पाया जाता है। शकरकंद का उपयोग  स्टार्च और एल्कोहल बनाने भी किया जाता है।




       शकरकंद एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने का कार्य करता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को कैंसर और सूर्य की हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से भी बचाता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे त्वचा की लोच में सुधार होता है। इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जिससे ऐज स्पॉट और रिंकल हटते हैं। 

   शकरकंद-बीयर फेस पैक चेहरे पर चमक लाने के लिए  

(Sweet potato and bear face pack for glowing skin)



       एक कप शकरकंद को उबालकर मैश कर लें और उसमें दो चम्मच बियर मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक लाइट मॉश्चराज़र लगाएं 

     बियर में  विटामिन बी होता  हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। यह स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखते हैं। 

कोमल और दाग धब्बे रहित त्वचा के लिए 

(For soft and spotless skin



      इसके लिए शकरकंद के टुकड़े को  दस मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में  चेहरे पर रगड़िए। टुकड़ा सूखने पर दूसरा यूज करें। शकरकंद को चेहरे पर रगड़ने से चमक आती है। 15 मिनट बाद चेहरा धो कर पूछ ले हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ।

 तैलीय त्वचा के लिए ( for oily skin )



     अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो शकरकंद का प्रयोग आप अपनी त्वचा के लिए कर सकते हैं। इन्हें उबालकर ठंडा होने दें और बाद में शहद के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर पैक लगाएं। इसे अलावा आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। लगभग आधे घंटे तक रहने दें और धो लें।

रूखी त्वचा के लिए (for dry skin)  

       केवल तैलीय ही नहीं बल्कि शकरकंद रूखी त्वचा के लिए भी बेहतरीन इलाज है, जो त्वचा के लिए मॉश्चराइजर का काम करता है। उबले हुए शकरकंद को ओट्स और दही के साथ मिक्स कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगे रहने के बाद इसे स्क्रब की तरह प्रयोग करें और गुनगुने पानी से धो लें।

कील - मुहांसों रहित त्वचा के लिए

(For acne and pimple free skin)



    एक मध्यम आकार की शकरकंद को करीब 20 मिनट तक भाग में पका लें इसके बाद आधे शकरकंद को काटकर छील लें और इसे मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध ,एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाकर उसका पेस्ट बना लें । अब इस पेस्ट को अपने साफ़ और धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले। अब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए

(For anti aging skin)



  दो चम्मच उबले और पीसे हुए शकरकंद में दो चम्मच शहद मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे अपने साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाएं । 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो ले । हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें