आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच आटे का चोकर
दो चम्मच कच्चा दूध
बनाने की विधि
आटे के चोकर में कच्चे दूध को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए । अब इसे अपने साफ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाइए । करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो कर पूछ लीजिए और हल्का मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाइए ।
इस फेसपेक को लगाते रहने से चेहरे पर निखार आने के साथ साथ चेहरे का रंग भी गोरा होता हैं ।
चंदन और मूलतानी मिट्टी का फेसपेक
आवश्यक सामग्री -
3 चम्मच मूलतानी मिट्टी का पाउडर
(fuller earth powder)
2 चम्मच चंदन पाउडर ( sandalwood powder)
3 चम्मच गूलाबजल (rose water)
बनाने की विधि -
मूलतानी मिट्टी में चंदन पाउडर डाल कर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लिजीए। इस के बाद इस में गूलाबजल डालकर इस का पेस्ट बना लिजीए। इसे अपने चेहरे पर लगा कर अच्छी तरह से सूखने दीजिये। जब आप इसे लगा ले उस के बाद रिलेक्स हो जाए। सूखने के बाद इसे धो लिजीए। इसे आप 1 हफ्ते में तीन बार जरूर लगाए।
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आप इस में 1 चम्मच टमाटर का रस या निंबू का रस मिला कर लगा सकते हैं और अगर आपकी त्वचा अधिक ड्राय या रूखी -सूखी हैं तो आप इस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल डाल कर लगा सकते हैं ।
बेसन से बना फेसपेक
आवश्यक सामग्री -
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच कच्चा दूध
4-5 बूंद नींबू का रस
चूटकीभर हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच शहद
बनाने की विधि-
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर ले। इसका पतला पेस्ट बनाकर अपने चेहरे , और गरदन पर ब्रश या उंगलियों से आखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर लगा ले। अब इसे अच्छी तरह सूखने दे। जब यह चेहरे पर पूरी तरह से सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले। अपने चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ ले और अपनी त्वचा में खुद फर्क देखे।
टमाटर से बना फेस पैक
आवश्यक सामग्री -
एक सामान्य आकार का टमाटर
ताजे नींबू की 3-4 बूंदे
चूटकीभर हल्दी पाउडर
बनाने की विधि-
टमाटर को धोकर मध्यम आकार में काटकर मिक्सर में पीस ले। अब इसे एक साफ बाउल में निकालकर उसमें नींबू और हल्दी पाउडर मिक्स कर ले। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ ले और इस फेसपेक को अपने चेहरे और गले पर ब्रश या उंगलियों से लगा ले। इसे 10 मिनट तक सूखने दे और इसी के ऊपर एक और लेयर इसी फेसपेक की लगा ले। इसे 20 मिनट बाद साफ़ पानी से धो ले।
खीरे से बना फेस पैक
आवश्यक सामग्री
2 चम्मच खीरें का रस
2 चम्मच टमाटर का रस
1 चम्मच बेसन
बनाने की विधि -
एक सामान्य आकार का खीरा लेकर उसके छौटे-छौटे पीस कर ले। अब इन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर ले।अब इस पेस्ट को बाहर निकालकर छन्नी की सहायता से छान ले। अब इसमें टमाटर का रस और बेसन मिलाकर इसका पेस्ट बना ले। इसे चेहरे और गले पर 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को ठंडे व साफ पानी से धो ले।यह फेसपेक आप सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं।साफ पानी से धो ले।यह फेसपेक आप सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं।
अंडे से बना फेसपेक
आवश्यक सामग्री -
2 चम्मच संतरे का रस
चूटकीभर हल्दी पाउडर
1 अंडा
बनाने की विधि
एक अंडे के सफेद भाग को लेकर उसमें 2 चम्मच संतरे का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट ले। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।अंडे के फेस पैक में हल्दी पाउडर और संतरे का रस त्वचा की रंगत में निखार लाने का काम करते हैं और चोट के निशानों व काले दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।
चावल के आटे से बना फेसपेक
आवश्यक सामग्री -
चूटकीभर हल्दी पाउडर
2 चम्मच खीरे के रस
3 चम्मच चावल का आटा
बनाने की विधि
3 चम्मच चावल के आटे में चूटकीभर हल्दी पाउडर और 3 चम्मच खीरें का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले इसके बाद चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगा कर रखने के बाद चेहरा साफ़ व ठंडे पानी से धो ले इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।
एलोवेरा जेल बना फेसपेक
आवश्यक सामग्री -
एलोवेरा जेल की फ्रेश पत्तियाँ
आधा नींबू
बनाने की विधि
एलोवेरा जेल की फ्रेश पत्तियों को छीलकर उनका जेल निकाल ले अब इसमें 3-4 बूंद नींबू के रस की डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले चेहरे को धोकर पोंछने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा ले 20 मिनट बाद चेहरा धो ले इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें