Amazing Home Made Radish face-pack for glowing skin ( मूली फेसपैक आकर्षक त्वचा के लिए)
मूली मिट्टी के भीतर पैदा होने वाली एक सब्जी है। वास्तव में यह एक जड़ है, मूली का उपयोग प्रायः सलाद एवं पकी हुई सब्जी के रूप में किया जाता है, इसमें तीखा स्वाद होता है। इसका उपयोग नाश्ते में दही के साथ पराठे के रूप में भी किया जाता है।
मूली विटामिन सी एवं खनिज तत्व का अच्छा स्त्रोत है। मूली में विटामिन C, जिंक, B कांप्लेक्स और फॉस्फोरस होता है। ठंड में आप भी मूली का भरपूर सेवन कीजिए, क्योंकि यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए गुणकारी है। इसमें हमारी त्वचा को लाभ पहुंचाने वाले आवश्यक पोषक तत्व होते हैं तो चलिए जानते हैं मूली से बनने वाले फेसपेक के बारे में -
तैलीय त्वचा के लिए ( for oily skin)
आवश्यक सामग्री
4 चम्मच मूली का रस
1 विटामिन ई ऑयल कैप्सूल
3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
बनाने की विधि -
एक ताजी मूली को अच्छी तरह से धोकर उसे छील ले इसके बाद उसके 5 - 6 टुकड़े मिक्सर में डालकर पीस ले। अब किसी पतले कपड़े या छन्नी से इस गूदे का रस निकाल ले। अब एक कटोरी में 4 चम्मच मूली का रस, 1 विटामिन ई ऑयल कैप्सूल और 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालकर इसका पतला पेस्ट बना लें और इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।चेहरा धो कर पोंछ लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
रूखी त्वचा के लिए (for dry skin)
आवश्यक सामग्री
4 चम्मच मूली का रस
3 चम्मच बेसन
2 चम्मच दही
बनाने की विधि -
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पतला पेस्ट बना लें और इसे अपने साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से एक समान लगा ले । 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो कर पोंछ ले, मॉइश्चराइजर लगाएं।इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
सामान्य त्वचा के लिए ( for normal skin)
आवश्यक सामग्री
4 चम्मच मूली का रस
1/2 नींबू का रस
1 चम्मच जेतून (olive oil) का तेल
बनाने की विधि -
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करके साफ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले 20 मिनट बाद चेहरे को साफ गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
मुंहासों रहित त्वचा के लिए (for acne free skin)
मुंहासों को हटाने के लिए मूली का टुकड़ा गोल काट कर मुंहासों पर लगाएं और तब तक लगाए रखें जब तक यह खुश्क न हो जाए। थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप नियमित रूप से कर सकती हैं इससे कुछ ही दिनों में चेहरा साफ हो जाएगा।
त्वचा को बेदाग, नर्म और मुलायम बनाने के लिए
इसके लिए मूली के पत्तों का रस त्वचा पर लगाएं। इसके अलावा इसका पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। यह रूखी और खुश्क त्वचा से निजात दिलाएगा और त्वचा को बेदाग बनाएगा।
मूली से बने फेसपैक के त्वचा पर फायदे
↠ मूली से बना फेसपैक त्वचा में तुरंत निखार लाता है और चमक बढ़ाता है।
↠ मूली में बहुत सारे खनिज और विटामिन होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। मूली विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होती है।
↠ यह फेस पैक धूप के कारण चेहरे पर होने वाले धब्बों को दूर करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।
↠मूली फेस पैक त्वचा का रूखापन दूर करता है, क्योंकि इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं।
↠यह पिंपल्स, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को हटाने में मदद करता है।
↠ मूली में उपस्थित विटामिन ए त्वचा को पोषण देता है और इसे स्वस्थ बनाता है।
↠मूली में उपस्थित विटामिन सी त्वचा में मेलेनिन के उत्सर्जन को भी बढ़ाता है। यह त्वचा से उम्र बढ़ने के असर से छुटकारा दिलाता है।
↠मूली का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है इसलिए मूली फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आशा करती हूं कि मेरी यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी अगर पसंद आई हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।

Very nice information
जवाब देंहटाएं