ठंड के मौसम में हरी सब्जियों की बहार होती है। इस सब्जियों के बीच हरी मटर चार चांद लगा देती है। आकार में मटर भले ही छोटा हो लेकिन हरी मटर स्वाद, सेहत और सौंदर्य का अनोखा मिश्रण है। मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको उर्जावान बनाए रखते हैं। हरी मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।
हरी मटर से बना फेसपेक हमारे चेहरे के लिए एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारी त्वचा जवान और सुंदर दिखाई देती है। इसके साथ ही इसमें उपस्थित फ्लावोनोइड्स, केरोटीन हमारे शरीर को जवान और एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करते हैं। मटर में एंटीऑक्सीडेंट का गुण शरीर को चुस्त और दुरस्त बनाने में मदद करता है।
तो चलिए जानते हैं मटर से बनने वाले फेस पैक के बारे में जो आपकी त्वचा पर जादुई असर दिखाएंगे और कुछ ही दिनों में आप पाएंगे कोमल बेदाग और निखरी त्वचा
कोमल, बेदाग, निखरी त्वचा के लिए (for soft, spotless, glowing skin) -
आवश्यक सामग्री
त्वचा के दाग-धब्बे और कालापन दूर करने के लिए (for skin whitening and remove black spot)
आवश्यक सामग्री
पिसे हुए मटर के दाने में ग्रीन टी और तेल मिलाकर अच्छी तरह से उसका पेस्ट बना लें और इसने अपने साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले ।15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
चेहरे की झुर्रियां और उम्र के निशान को रोकने के लिए (to remove wrinkles and fine lines)
आवश्यक सामग्री
3 चम्मच मटर पाउडर
4-5 टुकड़े पका पपीता
बनाने की विधि
10 से 15 सूखे हरे मटर के दानों को मिक्सर में पीस कर उसका पाउडर बना लें । अब इसमें मेश किए हुए पपीतेेेे के टुकड़े को अच्छी को मिलाकर उसका पेस्ट बना ले। चेहरेेे और गर्दन को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले। 15 मिनट बाद चेहरेे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें, मॉइश्चराइजर लगाएं।
रुखी त्वचा के लिए (for dry skin)
आवश्यक सामग्री
3 चम्मच मटर पाउडर
एक चम्मच नारियल तेल
एक चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने की विधि
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें अब इस पेस्ट को अपने साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले । 15 मिनट बाद चेहरा धो कर पोंछ ले । मॉइश्चराइजर लगाएं।
तैलीय त्वचा के लिए (for oily skin)
आवश्यक सामग्री
3 चम्मच मटर पाउडर
1 चम्मच खट्टी मलाई
1 चम्मच गुलाब जल
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे अपने साफ और धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाकर 15 मिनट बाद चेहरे को धो कर पोंछ ले हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ।
सामान्य त्वचा के लिए (for normal skin)
आवश्यक सामग्री
10-15 उबली हुई मटर
एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
तीन चम्मच गुलाब जल
उबली हुई मटर, संतरे के छिलके को अच्छी तरह से पीसकर इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो कर पोंछ ले , हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ।
त्वचा पर होने वाले फायदे
👉 विटामिन सी त्वचा से संबंधित विकार जैसे :- त्वचा का रूखापन, दाग-धब्बे, झुर्रियां हटाने में सहायक होता है।
👉 विटामिन सी में अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करने की क्षमता के साथ एंटी-एजिंग प्रभाव भी पाए जाते हैं ।
👉 मटर में एक खास तत्व एराकिडोनिक एसिड (Arachidonic acid) पाया जाता है। इसमें प्रभावशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस कारण मटर का उपयोग स्किन इंफ्लामेशन से संबंधित समस्याओं जैसे:- खुजली, रैशेज और जलन में असरकारक होता हैं।
👉मटर हमारे चेहरे के लिए एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारी त्वचा जवान और सुंदर दिखाई देती है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें