करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है क्योंकि इसकी पत्तियां नीम की तरह दिखाई देती हैं लेकिन इसका स्वाद नीम की तरह कड़वा नहीं होता है इसलिए इसे मीठा नीम कहा जाता है।
इसकी विशेष प्रकार की सुगंध के कारण इसका उपयोग कड़ी में सबसे ज्यादा किया जाता है इसलिए इसे कड़ी पत्ता भी कहा जाता है। इसके अलावा यह पोहे, उपमा,पूलाव आदि में भी उपयोग में लाया जाता है।
करी पत्ता , त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है ।इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ-साथ त्वचा के लिए कुछ आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन ए और सी होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने में बहुत सहायक होते हैं।
करी पत्ते से बने पैक मुहांसों के अलावा ऑयली स्किन, ड्राई स्किन, झुर्रियां, टैनिंग , फाइन लाइन आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
तो आइए जानते हैं इसे अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह कैसे लगाएं -
तैलीय त्वचा के लिए (For oily skin )
करी के पत्तों से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले धूप में करी पत्तों को सुखा लें और उन्हें महीन पीसकर पाउडर बना लें।
अब इसमें गुलाबजल, थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और नारियल का तेल या फिर कोई भी तेल मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब आप इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल सोंखकर उसे नरम और मुलायम बनाती है।
नारियल तेल त्वचा को पोषण प्रदान करता है और प्राकृतिक चमक लाता है ।
गुलाब जल आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
रूखी त्वचा के लिए ( for dry skin)
तीन चम्मच करी पत्ता पाउडर मैं आधा नींबू का रस निचोड़ लें और उसका पेस्ट बना लें .
अब इस पेस्ट को अपने साथ खुले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले .
15 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पूछ ले हल्का मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं।
नींबू में पाए जानेे वाले एंटी-ऑक्सीडेंट व विटामिन सी गुण त्वचा के लिए ब्लीच का काम करते हैं।
करी पत्ता त्वचा को पोषण देता है। ड्राई स्किन के लिए यह पैक काफ़ी फायदेमंद है।
मुंहासे दूर करने के लिए (to remove pimples)
इस फेसपेक बनाने के लिए 10 से 12 करी पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उन्हें मिक्सर में पीस लें.
अब इस पेस्ट में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
इस पेस्ट को अपने साथ खुले हुए चेहरे पर एक समान लगा ले
करीब 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पोंछ ले।
हल्दी और कड़ी पत्ते दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हैं। यह पेस्ट न केवल आपके पिंपल्स को ठीक करेगा बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करेगा।
बेदाग , गोरी , निखरी त्वचा के लिए (for spotless flawless glowing skin
इस पैक को बनाने के लिए 3 चम्मच कडी पत्ता पाउडर , 1 चम्मच सौंफ पाउडर और 3 चम्मच गुलाबजल इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें ।
इसे अपने साफ़ धूले हुए चेहरे पर एक समान लगाएं।
15 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पूछ ले हल्का मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं।
गुलाब जल आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, जबकि सौंफ के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हेाते हैं।
जब इन दो सामग्रियों को करी पत्ते के साथ मिलाया जाता है, तो वे एक बहुत प्रभावशानी फेस पैक बनाते हैं जो त्वचा से गंदगी को साफ करने पिंपल फ्री और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं।
काले दाग-धब्बों से छूटकारा पाने के लिए ( To get rid of black spot)
इसके लिए ताजे नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर उन्हें मिक्सर में पीस लें अब इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिला ले।
चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें और इस पेस्ट को एक समान चेहरे पर लगा लें। हल्का सूखने पर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसका उपयोग सप्ताह में दो से तीन बार करें।
कच्चे दूध में काफ़ी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं । इसमें विटामिन ए, बी-12, जिंक, केल्सियम, फेट, लेक्टोज़, प्रोटीन होते हैं।
कच्चे दूध में पाए जाने वाला लेक्टिक एसिड त्वचा से डेड स्किन को निकालकर त्वचा में ग्लो और शाइनिंग लाता है।
यह एक बहुत अच्छे स्क्रब की तरह काम करता है जिससे त्वचा के दाग-धब्बे और कालापन दूर होता है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें