तेलीय त्वचा के लिए घर पर बनने वाले फेसपेक

     आपकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील है तो 

 आपकी  त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। 

 ऑयली स्‍किन पर कील-मुंहासे और दानों की काफी

 समस्‍या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप अपनी त्वचा की

 नियमित देखभाल करते हैं तो आप भी गोरी , निखरी , 

 कोमल त्वचा सर्दियों के मौसम में पा सकते हैं। तेलीय 

 त्वचा के लिए  घर पर बनने वाले फेसपेक को आप अपने किचन में मिलने वाली बेहद आसान सी सामग्रियों

 से बना सकते हैं ।

     इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फेसपेक बताएंगे  -


मुल्तानी मिट्टी फेसपेक

       तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत ही कारगार है।

 इसमें भरपूर मात्रा में खनिज पाया जाता है, जो तैलीय त्वचा

 पर चमत्कारी तरीके से काम करता है। मुल्तानी मिट्टी का 

फेस पैक स्किन में से तेल को सोखकर, प्राकृतिक ख़ूबसूरती

 को बढ़ा देता है। इसके अलावा, यह कील-मुंहासों को खत्म

 कर दाग-धब्बों को हल्का कर देता है।

Multani Mitti Face-Pack


बनाने की विधि - 

𑇐 सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ

 लें ताकि चेहरे पर किसी तरह की धूल - मिट्टी या गंदगी न

 रहे ।

𑇐 अब दो चम्मच मूलतानी मिट्टी में दो चम्मच दही और

 तीन चम्मच गूलाबजल मिला लें।

𑇐 इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर के पेस्ट बना लें।

𑇐 इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले।

𑇐 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।  

𑇐 मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं।


एलोवेरा जेल फेसपेक

 एलोवेरा जेल में बीटा केरोटीन, विटामिन ए, सी, ई,

 बी12, फॉलिक एसिड होता है। यह त्वचा के अतिरिक्त

 तेल को सोखता है और त्वचा की गहरी सफाई करता है। 


Aloe vera gel face pack


बनाने की विधि - 

𑇐  अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें ताकि  

   चेहरे पर किसी तरह की धूल - मिट्टी या गंदगी न रहे ।

𑇐 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल ,एक चुटकी हल्दी और

 आधा चम्मच निंबू का रस मिलाकर पेस्ट बना ले। 

𑇐 20 मिनट बाद चेहरा धो कर पोंछ लें।

𑇐 मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं।


बेसन ,दही और हल्दी फेसपेक

 बेसन त्वचा से निकलने वाले तेल को संतुलित करता है।

 हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भूरपूर होती है जो मुंहासे ठीक

 करने का काम करती है। वहीं दही त्वचा को पोषण देता

 है। बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक सर्दियों में त्वचा

 को गोरी और सुंदर बनाता है।


Besan face pack


बनाने की विधि - 

𑇐 सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ

   लें ताकि चेहरे पर किसी तरह की धूल - मिट्टी या गंदगी     न रहे। 

𑇐 दो चम्मच बेसन में एक चम्मद दही और आधा चम्मच  

    हल्दी मिला लें ।

𑇐 इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर के पेस्ट बना लें।

𑇐 इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा

    ले।

𑇐 पैक को चेहरे पर सूखने तक रहने दे। जैसे ही पैक सूख

   जाए चेहरा धो लें । 

𑇐 मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं । 

𑇐 इसे सप्ताह में दो - तीन बार लगाएं ।


टमाटर फेसपेक

टमाटर तेलीय त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं

 होते हैं। टमाटर में मौजूद विटामिन सी की उच्च मात्रा

 मुँहासे युक्त त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसके

 अलावा, टमाटर में तेल अवशोषित करने वाला एसिड

 भी पाया जाता है। जो अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाने

 में मदद करता है। 

नींबू एंटीबेक्टेरियल और एंटीफंगल होता हैं। इसमें भी

 सिट्रिक एसिड होता हैं जो नेचरल ब्लिच का काम करता

 हैं। यह चेहरे पर ताजगी और नेचरल शाइनिंग लाता हैं।

      हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं।इसमें प्रचुर मात्रा

 में एंटीआक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। 


Tamatar face pack


बनाने की विधि - 

𑇐 सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ

 लें ताकि चेहरे पर किसी तरह की धूल - मिट्टी या गंदगी न

 रहे।

𑇐 तीन चम्मच टमाटर के रस  में एक चम्मच दही और

   आधा चम्मच हल्दी मिला लें ।

𑇐 इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर  लें।

𑇐 इसे अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले।

𑇐 15 मिनट बाद चेहरा धों कर पोंछ ले । 

𑇐 मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं । 

𑇐 इसे सप्ताह में दो - तीन बार लगाएं ।


खीरा फेसपेक 

तेलीय त्वचा के लिए खीरा काफी फायदेमंद माना जाता

 है।खीरें में मोजूद सिलिकॉन त्वचा में निखार व चमक

 लाते हैं।यह त्वचा को प्राकृतिक नमीं देता हैं। त्वचा की

 जलन दूर करने उसे ठंडक देता है। 


Kheera face pack


बनाने की विधि - 

𑇐 सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ

   लें ताकि चेहरे पर किसी तरह की धूल - मिट्टी या गंदगी

    न रहे।

𑇐 तीन चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच गुलाबजल और

   एक चम्मच शहद मिला लें ।

𑇐 इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

𑇐 इसे अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले।

𑇐 15 मिनट बाद चेहरा धोंकर पोंछ ले । 

𑇐 मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं । 

𑇐 इसे सप्ताह में दो - तीन बार लगाएं ।




1 टिप्पणी: