![]() |
| ताल मखाना फेससपेक |
मखाना , कमल के बीज को कहा जाता है । यह बहुत ही पौष्टिक और खाने में स्वादिष्ट होता है। ये कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन , फाईबर विटामिन से भरपूर होते हैं साथ ही अनेेक प्रकार की बिमारियों को दूर करते हैं।
इसके साथ ही यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो कि जो कि चेहरे से उम्र के निशान जैसे झुर्रियों को दूर करने और त्वचा में कसावट लाने में मददगार होते हैं।
इसके नियमित उपयोग से त्वचा में निखार आता है तो आइए हम आपको मखाने से बनने वाले कूछ बेहद आसान और उपयोगी फेेसपेक के बारे में बताते हैं -
दूध और मखाने से बना फेसपेक
तीन चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच मखानो को पिसकर इसका पेस्ट बना लें । अब चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब आधे घंटे तक लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को धो ले। इस फेसपेक का उपयोग सप्ताह में एक बार करे।
शहद और मखाने से बना फेसपेक
दो चम्मच शहद में दो चम्मच मखानों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस फेसपेक को साफ़ और धूले हूए चेहरे पर करीब २० मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को धो लें। इसे आप सप्ताह में दो बार लगाए।
एलोवेरा जेल और मखाने से बना फेसपेक
तीन चम्मच एलोवेरा जेल में , दो चम्मच मखानों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसके बाद चेहरे को धो लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें ।
मखाने फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं इसलिए इन्हें त्वचा पर लगाने से त्वचा में स्निगधता आती हैं और चेहरे का निखार बढ़ जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें