6 Home made face pack for teenage girls


Face Pack for teenage girls
6 Best Home Made Face Pack for Teenage Girls

    किशोरावस्था में कदम रखते ही लड़कीयो के शरीर में अनेक शारीरिक बदलाव होने लगते हैं. शरीर में हार्मोनल चेंजेस का सीधा असर उनकी त्वचा पर पड़ता है और इस समस्या से बचने के लिए मार्केट में उपलब्ध मंहगे प्रोडक्ट का उपयोग करना शुरू कर देती हैं. कूछ समय के लिए ये प्रोडक्ट अच्छा असर दिखाते हैं लेकिन यह अस्थायी होता हैं, थोड़े समय बाद इनका असर करना बंद हो जाता हैं और स्थिति पहले जैसी ही हो जाती हैं. किशोरावस्था में त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने के हम कूछ आसान और घरेलू फेसपेक के बारे में आपको बताएंगें जो आपकी त्वचा पर बीना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा पर प्राक्रतिक चमक और निखार लाते हैं. तो आइये जानते हैं इन फेसपेक के बारे में -

बेसन फेसपेक

आवश्यक सामग्री-

3 चम्मच बेसन
चूटकीभर हल्दी पाउडर
1 चम्मच बूंद नींबू का रस
2 चम्मच कच्चा दूध
 
        सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले अब इसे साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाए. ऑखो के आसपास के हिस्से को छोड़ दे. 20 मिनट बाद चेहरा धो ले. चेहरे और गर्दन अच्छी तरह से पोंछकर  माॅइश्चराइज़र लगाए.

चंदन फेसपेक


आवश्यक सामग्री

3 चम्मच चंदन पाउडर
3 चम्मच गूलाबजल
1 चम्मच मूलतानी मिट्टी का पाउडर

         सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले. पतला पेस्ट बनाकर साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाए. ऑखो के आसपास के हिस्से को छोड़ दे. 20 मिनट बाद चेहरा धो ले. चेहरे और गर्दन अच्छी तरह से पोंछकर माॅइश्चराइज़र लगाए.

एलोवेरा जेल फेसपेक

आवश्यक सामग्री

4 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच शहद
1 चम्मच गूलाबजल

          सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले. साफ़ व  धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाए. ऑखो के आसपास के हिस्से को छोड़ दे. 20 मिनट बाद चेहरा धो ले. चेहरे और गर्दन अच्छी तरह से पोंछकर माॅइश्चराइज़र लगाए.

टमाटर फेसपेक

आवश्यक सामग्री -

एक सामान्य आकार का टमाटर
ताजे नींबू की 3-4 बूंदे
चूटकीभर हल्दी पाउडर


          टमाटर को धोकर मध्यम आकार में काटकर मिक्सर में पीस ले। अब इसे एक साफ बाउल में निकालकर उसमें नींबू और हल्दी पाउडर मिक्स कर ले। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ ले और इस फेसपेक को अपने चेहरे और गले पर ब्रश या उंगलियों से लगा ले। इसे 10 मिनट तक सूखने दे और इसी के ऊपर एक और लेयर इसी फेसपेक की लगा ले। इसे 20 मिनट बाद साफ़ पानी से धो ले।

अंडे से बना फेसपेक

आवश्यक सामग्री -

2 चम्मच संतरे का रस
चूटकीभर हल्दी पाउडर
1 अंडा

      एक अंडे के सफेद भाग को लेकर उसमें 2 चम्मच संतरे का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट ले। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।अंडे के फेस पैक में हल्दी पाउडर और संतरे का रस त्वचा की रंगत में निखार लाने का काम करते हैं और चोट के निशानों व काले दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।

चावल के आटे से बना फेसपेक

आवश्यक सामग्री -
चूटकीभर हल्दी पाउडर
2 चम्मच खीरे के रस 
3 चम्मच चावल का आटा

       3 चम्मच चावल के आटे में चूटकीभर हल्दी पाउडर और 3 चम्मच खीरें का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले इसके बाद चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगा कर रखने के बाद चेहरा साफ़ व ठंडे पानी से धो ले इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।

आवश्यक सामग्री -
एलोवेरा जेल की फ्रेश पत्तियाँ
आधा नींबू

     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें