Home Made Coffee face-pack to get beautiful glowing skin(काॅफी से बनें फेसपेक से पाए सुंदर और आकर्षक त्वचा)

           इस समय लगभग पूरे विश्व में लाॅकडाउन पिरीयड चल रहा है. ऐसे समय में सभी पालर बंद है तो क्यों न हम पर बने फेसपेक से अपनी त्वचा को खूबसूरत और ब्यूटी पार्लर जैसा ज़वान और खीला- खीला  सा बनाए. तो आइये जानते हैं कूछ ऐसे ही फेसपेक के बारे में जो हमारी त्वचा को एक फ्रेश लूक देने के साथ ही उसे नरीश भी करेंगे और जिनके हमारी त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.


                                   काॅफी  फेसपेक


           काॅफी हम सभी के घर पर उपलब्ध रहती हैं और काॅफी का उपयोग हम अपनी त्वचा को निखारने में भी कर सकते हैं।

        काॅफी फेसपेक चेहरे से हर तरह के दाग-धब्बो को दूर करती है कॉफी पाउडर दानेदार होता है, जो स्क्रब की तरह काम कर सकता है। इसलिए, जब कॉफी पाउडर को फेसपैक की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो वह त्वचा में खून के संचार को बढ़ाता है ।

        साथ ही कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड, कंडेंस्ड प्रोएन्थोसाइनिडिन्स, क्विनिक एसिड और फेरुलिक एसिड जैसे पॉलीफेनोल्स त्वचा के लिए उपयोगी हो सकते हैं। 

        ये सभी पॉलीफीनोल्स चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियों को पड़ने से रोकते हैं। इससे पूरे चेहरे की सुंदरता बढ़ सकती है

कॉफी फेस पैक बनाने की विधि – How To Prepare A Coffee Face pack


कॉफी फेस पैक बनाना बेहद आसान है। नीचे हम बता रहे हैं कि इसे घर में कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री

 एक चम्मच कॉफी पाउडर
 एक चम्मच शहद
 एक साफ कटोरी

प्रयोग की विधि : 

एक साफ़ कटोरी या बाॅउल में काॅफी और शहद को अच्छे से मिला ले।

अब इस मिश्रण को साफ़ व धूले हुए चेहरे पर ब्रश या उंगलीयो की सहायता से अच्छी तरह से लगा ले।

10-15 मिनट बाद धीरे धीरे हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धोकर पोंछ ले।

 इस पेक का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार करें।


काॅफी और शहद फेसपेक के फायदे -

     कॉफी के फेसपैक में शहद मिलाने से इसकी गुणवत्ता और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि शहद त्वचा को एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीएलर्जिक व क्लींजिंग जैसे लाभ देता है। 

        इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल रखते हैं। इस प्रकार कॉफी के फेसपैक में मौजूद शहद के जरिए खूबसूरत त्वचा पाई जा सकती है .

स्‍क्रब के रूप में काॅफी का उपयोग


     कॉफी में स्‍क्रब के गुण भी मौजूद होते हैं। ये त्‍वचा पर सख्‍त नहीं रहती है और बड़े आराम से त्‍वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकालती है। 

   कॉफी स्‍क्रब बनाना बहुत आसान है और आप भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

एक चम्‍मच कॉफी में ऑलिव ऑयल‍ मिलाएं। आपका स्‍क्रब तैयार हो गया है। अब इसे हल्‍के हाथों से त्‍वचा पर लगाएं और स्‍क्रब करें। इससे त्‍वचा की मृत कोशिकाएं बाहर निकल जाती हैं

इसका इस्‍तेमाल आप अपनी पूरी बॉडी पर भी कर सकते हैं। बॉडी पर स्‍क्रब करने पर इसकी मात्रा बढ़ा दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें