6 Amazing DIY Rice Flour Home Made face-pack to get Beautiful and Gorgeous skin in Hindi

   




     वर्तमान समय में सभी अपने घरों में अपना समय बीता रहे हैं. कुछ अपने पूराने शौक को फिर से पूरा कर रहे हैं. इस समय हमारे पास भरपूर समय है कि हम अपने आप को और अपनी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं. तो इसी होममेड फेसपेक की श्रंखला में आज हम एसा फेसपेक बनाऐंगे जिससे हमारी त्वचा पर बीना किसी साइड इफेक्ट के निखार और चमक आता है.

        आज हम चावल के आटे से फेसपेक तैयार करेंगे.चावल का आटा चावल को बारीक पीसकर बनाया जाता है। इसे ग्लूटन फ्री फ्लार (Gluten-free flour) भी कहते हैं। चावल के आटे में त्वचा से जुड़े कई लाभ होते हैं।

       चावल का आटा फाइन लाइंस और मुहांसों, जिनकी वजह से उम्र से पहले एजिंग की समस्या शुरू हो जाती है, के लिए बेहद अच्छा उपाय है। चावल के आटे का उपयोग त्वचा पर करने से इसमें लचीलापन बना रहता है, जिससे आप जवान और ताजा महसूस करते हैं।
        इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से मुहांसों के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती है। इस के एंटीसेप्टिक और जर्मीसाइडल गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं, जिनकी वजह से कील-मुहांसों की समस्या होती है।

चावल का आटा , बेसन ,नींबू का रस और दही से बना फेसपेक

एक कटोरे में 4 चम्‍मच चावल का आटा, 3 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं. इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से फेंट कर चेहरे पर लगाएं.इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें और बाद में चेहरे को गोलाई में साफ कर के पैक को निकाल दें.उसके बाद चेहरे को धो लें.बेस्‍ट रिजल्‍ट पाने के लिये इसे हफ्ते में 3 दिन लगाएं.

चावल और कच्चा दूध से बना फेसपेक

चावल का फेस पैक बनाने के लिए 4 चम्मच चावल लें और उन्हें 3-4 घंटे के लिए भिगो दें और फिर उन्हें 4-5 चम्मच कच्चा दूध डालकर दरदरा पीस लें। अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 1 घंटे के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें. हल्के हाथों से चेहरे को मलें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

चावल का आटा, शहद, ओट्स और कच्चा दूध से बना फेसपेक


कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच ओट्स,1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चे दूध को अच्‍छी तरह से मिलाएं और एक पेस्‍ट तैयार करें.इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 5 से 10 मिनिट के लिए मालिश करें.इसके बाद सूखने तक इंतेजार करें.सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.इस फेस पैक को आप सप्‍ताह में 1 या 2 बार उपयोग कर सकते हैं.इस तरह से आप चावल के आटे का फेस पैक उपयोग कर चेहरे को चमकदार और सुंदर बना सकते हैं.

चावल का आटा और नारियल तेल से बना फेसपेक


1 बड़े चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं.फिर इस पेस्ट के चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखें.इससे स्किन मुलायम और ग्लोइंग होगी.

 चावल का आटा और एलोवेरा 

 बड़ा चम्मच चावल के आटे में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं.इस पैक को सप्ताह में 2-3 बार जरूर लगाएं.इस पैक के इस्तेमाल से त्वचा चमकदार और सुंदर बनेगी.

चावल का आटा और अंडे की सफेदी से बना फेसपेक

     इन दोंनो का मेल आपके खुले पोर्स को बंद करेगा और स्‍किन को टाइट बनाएगा। इस पेस्‍ट को बनाने के लिये 3 चम्‍मच आटे में 1 चमम्‍च अंडे का सफेद हिस्‍सा और 1 टी स्‍पून शहद लें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगे रहने दें। बाद में जब यह सूख जाए तब चेहरा धो लें। इस नुस्‍खे को रोज करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें