Glowing skin face-pack for mens

   त्वचा चाहे महिलाओं की हो या पुरुषों की इसकी सही तरीके से नियमित रूप से देखभाल करना सभी के लिए जरूरी होता है. महिलाओं की अपेक्षा पुरुष अधिकांश समय घर के बाहर रहते हैं जिससे उनकी त्वचा पर धूप, धूल, प्रदूषण आदि का असर अधिक होता हैं और इसी कारण उन्हें अपनी त्वचा की नियमित देखभाल करना जरूरी होता हैं.

 
        पुरुषों में भी ऑइली, ड्राय और नार्मल स्किन होती हैं और उन्हें भी अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेसपेक का चयन करना चाहिए जिससे वे अधिक बेहतर परिणाम अपनी स्किन में देख सकें. तो आइये जानते हैं पुरुषों के लिए कोन-कोन से एसे फेसपेक हैं जिसके द्बारा  वो अपनी स्किन से जुड़ी हर तरह की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

ऑइली स्किन के लिए फेसपेक

       ऑइली स्किन के कारण धूल, मिट्टी, पसीना और गंदगी  से हमारी त्वचा में अनेक तरह की समस्याएं हो जाती हैं लेकिन हम घरेलू फेसपेक का उपयोग करके इन  ससमस्याओं से छूटकारा पा सकते हैं. 
       2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी, चूटकीभर हल्दी पाउडर और 1 चम्मच कच्चा दूध डालकर चारों तरह से मिक्स करके साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर लगा ले.  हल्का सूखने पर इसे दोनों हाथों को गीला करके सर्कूलर मोशन में घूमाते हुए  साफ़ व ठंडे पानी से धो ले. अच्छी तरह से पोंछ कर माॅइश्चराइज़र लगाए . इस पेक को सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

ड्राय स्किन के लिए

      जिनकी स्किन ड्राय होती हैं वे हमेशा अपनी स्किन में एक खिचाव सा महसूस करते हैं और एसे में स्किन पर रिकल्स पड़ने की संभावना अधिक होती हैं. इस समस्या से बचने के लिए हम एसा घरेलू फेसपेक उपयोग कर सकते हैं जो हमारी स्किन में नमी बनाए रखने के साथ-साथ उसे चमक भी प्रदान करें.
      2  बड़े चम्मच बेसन में 2 चम्मच ताजा दही, चूटकीभर हल्दी पाउडर और 2 चम्मच गूलाबजल डालकर पेस्ट बना ले. अब इसे साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर लगा ले. 20 मिनट बाद चेहरा साफ़ व ठंडे पानी से धोकर पोंछ ले.माॅइश्चराइज़र लगाए. इस पेक को सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

नार्मल स्किन के लिए
      
          नार्मल स्किन को भी उतनी ही देखभाल की आवश्यकता होती है जितनी ऑइली और ड्राय स्किन को होती हैं क्योंकि मोसम परिवर्तन, धूप, धूल, प्रदूषण आदि का सबसे पहले असर हमारी त्वचा पर ही पड़ता है जिससे टेनिंग, पिगमेंटेशन, डलनेस, एक्ने, पिंपल्स जैसी अनेक समस्याएं हो जाती हैं. तो आइये जानते हैं कि घर पर तैयार किए गए इन फेसपेक से कैसे हम अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं-
         2 चम्मच चंदन पाउडर, 2 चम्मच शहद, 2 चम्मच गूलाबजल डालकर पेस्ट बना ले. अब इसे साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर लगा ले. 20 मिनट बाद चेहरा साफ़ व ठंडे पानी से धोकर पोंछ ले.माॅइश्चराइज़र लगाए. इस पेक को सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

एक्ने और पिंपल्स वाली स्किन के लिए
       2 चम्मच पके मेश किए हुए केले में 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच गूलाबजल डालकर पेस्ट बना ले. अब इसे साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर लगा ले. 20 मिनट बाद चेहरा साफ़ व ठंडे पानी से धोकर पोंछ ले.माॅइश्चराइज़र लगाए. इस पेक को सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

ग्लोइंग स्किन के लिए
       2 चम्मच गाजर के रस में 2 चम्मच खीरें का रस और 1 चम्मच गूलाबजल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले. साफ़ व धूले हुए चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दे फिर धो ले. यह हर तरह की त्याग के लिए कारगर उपाय है. इस पेक को सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

टेनिंग दूर करने के लिए
      एक पके छौटे  टूकड़े को अच्छी तरह से मेश करके साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा कर रखे उसके बाद 1 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से धोकर पोंछ ले. माॅइश्चराइज़र लगाए. इसे आप नियमित रूप से करे धीरे धीरे आपकी स्किन की टेनिंग दूर होने लगेगी.
    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें