पपीते से बने फेसपेक से पाए खूबसूरत कोमल बेदाग त्वचा

पपीता फेसपेक त्वचा को बनाए खूबसूरत और बेदाग।
पपीता फेसपेक कोमल, बेदाग त्वचा के लिए


    आपकी त्वचा का रंग काला या गोरा हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं बशर्ते आपकी त्वचा कोमल, मूलायम, बेदाग, चमकदार साफ और स्वस्थ हैं तो त्वचा का रंग कोई माइने नहीं रखता हैं आप काले या गोरे किसी भी तरह की त्वचा में सुंदर और आर्कषक दिखाई दे सकती हैं। हमारी प्रकृति ने हमें ऐसे अनेक बहुमूल्य उपहार दिए हैं जिनका उपयोग करके हम अपनी त्वचा को खूबसूरत और बेदाग बना सकते हैं।
        प्रकृति की तरफ से दिया गया एक ऐसा ही फल हैं पपीता जो अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर हैं। सबसे पहले जानते हैं पपीता में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में-

# पपीता में पेपैन नामक एंजााइम पाया जाता हैं। यह एंजाइम त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उनकी जगह नई   कोशिकाओं (सेल्स) का निर्माण करता हैं।

# पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता हैं जो कि त्वचा को काफी अच्छे से हाइड्रेट करता हैं।

# पपीते में पाए जाने वाले विटामिन सी सूर्य की (altravoilet rays) से त्वचा की रक्षा करते हैं। यह त्वचा की असमान रंगत (tanning) को दूर करता हैं।

 पपीते में मोजुद विटामिन ई और बीटा केरोटीन त्वचा की कील-मुहांसो से रक्षा करते हैं ये त्वचा को साफ़, स्वच्छ और बेदाग बनाते हैं।

# पपीता का बीटा हाइड्रोक्स एसिड त्वचा की ऊपरी परत में मोजुद डेड सेल्स को हटाकर नई सेल्स को बनाता हैं।

# पपीता का फ्लेवाॅनाइड नामक पिगमेंट त्वचा को कोमल व चिकना बनाता हैं।

      अब आइये जानते हैं कि पपीते से बनने वाला कोन सा फेसपेक किस तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद रहेंगा -


पपीता और शहद (रूखी त्वचा के लिए) - 
      
         पपीते की एक फांक को छीलकर उसके पीस करके उसे अच्छी तरह से मेश करले। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर इसे साफ, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखें और 20 मिनट के बाद चेहरा साफ़ और ठंडे पानी से धोकर पोंछ ले। यह पेक आप सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।यह त्वचा को कोमल, मूलायम बनाता हैं और पिगमेंटेशन को भी दूर करता हैं।


:::::::::::::::::::::::::




:::::::::::::::::::::::::::::::


पपीता,नींबू और मूलतानी मिट्टी (ऑइली 

 स्किन के लिए) 
       
          आधा कप मेश किए पपीते में 3-4 बूंद नींबू का रस और 2 चम्मच मूलतानी मिट्टी का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करके साफ़, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा ले। इसके बाद चेहरे को साफ़ व ठंडे पानी से धोकर माॅइश्चराइजर लगाए। यह पेक त्वचा से एक्सट्रा ऑइल को सोखकर एक्ने व पींपल की समस्या को जड़ से खत्म करता हैं।

मेश किया हुआ पपीता ( सामान्य त्वचा के लिए)

      मेश किए हुए आधा कप पपीता को साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाए और उसके बाद धो ले इसे आप सप्ताह में 3-4 बार लगा सकता हैं। पपीता चेहरे को साफ़,चमकदार और कोमल बनाता हैंं।


पपीता खीरा और केला ( रिंकल्स और फाइन लाइंस दूर करना)


   1/4 कप मेश किया हुआ पका पपीता में, 1/4 कप मेश किया हुआ पका केला और 1/2 कप पीसा हुआ खीरा मिक्स करके साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाने के बाद उसे साफ़ व ठंडे पानी से धो ले। माॅइश्चराइजर लगाए। यह प्रक्रिया सप्ताह में 3-4 बार करें।

::::::::::::::::::::::




::::::::::::::::::::::


पपीता और एग व्हाइट (स्किन टाइटनिंग के लिए) 


       1/4 कप मेश किए हुए पके पपीते में एक अंडे के सफेद भाग को मिक्स करके साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाने के बाद उसे साफ़ व ठंडे पानी से धो ले। माॅइश्चराइजर लगाए। यह प्रक्रिया सप्ताह में 3-4 बार करें।


:::::::::::::::::::::::




::::::::::::::::::::::


पपीता, खीरा और टमाटर का रस ( काले दाग-धब्बे, एक्ने और पिंपल रहित स्किन के लिए) 

      1/4 कप मेश किए हुए पके पपीता में, 1/4 कप पीसा हुआ खीरा और 3 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बनाकर साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाने के बाद उसे साफ़ व ठंडे पानी से धो ले। माॅइश्चराइजर लगाए। यह प्रक्रिया सप्ताह में 3-4 बार करें।



        





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें