पोषक तत्व त्वचा पर होने वाले फायदे
(Nutrients) (Benefit for skin)
:पोटैशियम - यह डीहाइड्रेट त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ- साथ-साथ एक माॅइश्चराइज़र की तरह काम करता हैं।
:विटामिन बी- यह त्वचा को फ्री- रेडिकल्स से बचाता हैं और त्वचा को जवां बनाए रखता हैं।
: विटामिन ए- रूखी-सूखी, बेजान त्वचा में चमक लाता हैं और त्वचा पर होने वाले कील- मुहांसों और दाग-धब्बो को दूध करने हैं।
:विटामिन सी- त्वचा के लिए आवश्यक कोलेजन को बनाता हैं कि त्वचा पर ऑइल की माञा को कंट्रोल करता हैं।
:विटामिन ई- सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता हैं और त्वचा की भीतरी क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता हैं।
:जिंक- एक्ने प्रोड्यूस करने वाले हानिकारक बेक्टेरीया को खत्म करता हैं।
:अमीनों एसिड- त्वचा की नरीशमेंट करता हैं और त्वचा में लचीलापन और चमक बनाए रखता हैं।
:लेक्टिन- हानिकारक बेक्टेरीया से त्वचा से तो की रक्षा करता हैं।
केले से बनने वाले फेसपेक को हर मोसम में और सभी प्रकार की त्वचा पर लगाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं केले से बनने वाला फेसपेक के बारे में-
केला फेसपेक त्वचा में चमक लाने के लिए-(Banana face- pack for glowing skin)
तेलीय त्वचा के लिए ( for oily skin)
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला और 3-4 बूंद नींबू का रस। सबसे पहले केले को छीलकर उसके टूकड़े कर ले उसके बाद इन्हें एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मेश कर ले। अब इसमें नींंबू का रस मीलाकर इसे धूले हुए साफ़ चेेहर पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दे। इसके बाद साफ़ पानी से चेहरा धोकर पोंछ ले और माॅइश्चराइज़र लगा ले।
रूखी त्वचा के लिए (for dry skin)
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला और 2 चम्मच जैतून का तेल। केले को छीलकर उसके टूकड़े करके एक बाउल में लेकर चम्मच या फोर्क की सहायता से अच्छी तरह की मेश कर ले और इसमें जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। 20 मिनट बाद चेहरा धो ले।
सामान्य त्वचा के लिए (for normal skin)
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला, 1 चम्मच मूलतानी मिट्टी पाउडर, 2 चम्मच मेश किया हुआ पपीता, 4 चम्मच गूलाबजल। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से पहले करके साफ, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर लगा ले। 20 मिनट बाद चेहरा धो ले।
कील- मुहांसे दूर करने के लिए (remove acne and pimples)
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला, 2 चम्मच शहद, हल्दी पाउडर चूटकीभर। एक बाउल में केले को मेश करके उसमें शहद और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। चेहरा धो कर पोंछ ले और तैयार पेस्ट चेहरे पर लगा ले। 20 मिनट बाद चेहरा धो ले। हल्का माॅइश्चराइज़र चेहरे पर लगा ले।
त्वचा में कसावट लाने के लिए (for skin tightening)
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला। पके केले को छीलकर उसके पीस करके उसे एक बाउल में अच्छी तरह से मेश करके साफ किए हुए चेहरा और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा ले। इसके बाद 2-3 मिनट तक हल्की मसाज करने के बाद चेहरा धो ले।
झूर्रीया दूर करने के लिए (Remove fine lines and aging sign)
इसके लिए हमें चाहिए 1 पका केला, 1 चम्मच ऑरेंज जूस, 1 चम्मच गाढ़ा योगर्ट। एक बाउल में पके केले को मेश करके उसमें ऑरेंज जूस और योगर्ट अच्छी तरह से मिक्स कर ले। चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद चेहरा धो ले।
ऑखो व उसके आस-पास की सूजन हटाने के लिए (reduce puffy eyes)
आधे पके केले को मेश करके उसे ऑखो के आसपास अच्छी तरह से लगाकर आखें बंद करके लेट जाए। 10 मिनट के बाद आखें धो के। यह प्रक्रिया आप रोज कर सकतीं हैं। इससे ऑखो के आसपास का कालापन भी दूर होता हैं।
ब्लेकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाने के लिए (remove black heads and white heads)
आधा कप ओट्स और आधा पका केला । ओट्स और मेश किए हुए केले को मिक्स कर के अपने ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दे। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर इसे साफ़ कर ले। गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। यह प्रक्रिया सप्ताह तक 3-4 बार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें