Amazing Home Made Egg face-pack for all Skin Type in Hindi

Egg face - pack for glowing skin



   सेहत और सौंदर्य  दोनों में अंडा बेमिसाल फायदे देने वाला होता हैं।अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, इसलिए यह बालों और नाखूनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता में बदलाव लाता है साथ ही इससे नाखून भी मजबूत होते हैं। त्वचा में कसाव लाने के साथ ही चेहरे की रौनक बढ़ाने में अंडा आपकी मदद कर सकता है। अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह उपयोग कर आप त्वचा की झुर्रि‍यों को कम कर सकते हैं।

विधि 1 : अंडा-शहद-गुलाब जल फेसपैक (सुकोमल त्वचा के लिए)
एक अंडे के साथ 1 चम्मच शहद, जैतून तेल की कुछ बूंदें और गुलाब जल के 2 बड़े चम्मच मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो ले। हल्का माॅइश्चराइज़र लगा ले।
अंडा-शहद-गुलाब जल का ये फेस पैक आपकी त्वचा को चिकनी और सुकोमल बनाकर, दांग-धब्बे मिटाने में मदद करता है।

विधि 2 : अंडा-संतरे का रस-हल्दी पाउडर (त्वचा में निखार लाने के लिए)
एक अंडे के सफेद भाग को लेकर उसमें 2 चम्मच संतरे का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट ले। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।
अंडे के फेस पैक में हल्दी पाउडर और संतरे का रस त्वचा की रंगत में निखार लाने का काम करते हैं और चोट के निशानों व काले दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।

विधि 3 : अंडा- नींबू के रस का फेसपेक (त्वचा में कसावट लाने के लिए ) 

तैलीय त्वचा के लिए
एक अंडे के सफेद भाग में 3-4 बूंद नींबू के रस की मिलाकर इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा ले। 20 मिनट के बाद चेहरा धो ले।
    तैलीय त्वचा के लिए अंडे का फेस पैक बनाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को कम करने का काम करता है और त्वचा पर ब्लीच की भांति कार्य करता है,त्वचा में कसावट लाता हैं।

रुखी त्वचा के लिए-

अंडे का सफेद भाग (त्वचा को पोषण प्रदान करता है और त्वचा में कसावट लाता है) – एक अंडा
नींबू का ताजा रस (त्वचा पर ब्लीच का काम करता है) – एक छोटा चम्मच
शुद्ध नारियल तेल (त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है) – एक छोटा चम्मच

   अंडे के सफेद भाग में नींबू का रस और नारियल तेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिला ले। अब इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट लगा रखने के बाद चेहरा धो ले।
 इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाने पर त्वचा में कसावट के साथ- साथ त्वचा कोमल और मूलायम बनती हैं। 

सामान्य त्वचा के लिए

अंडे का सफेद भाग (त्वचा को पोषण प्रदान करता है और
कसावट लाता है) – एक अंडा
कॉर्नस्टार्च (मकई का आटा) (त्वचा की धूल और गंदगी को हटाता है) – दो छोटे चम्मच (लगभग 10 ग्राम)   

 एक छोटे कटोरे में अंडे का सफेद भाग को निकाल लें|
इसमें दो छोटे चम्मच कॉर्नस्टार्च (मकई का आटा) डालें|
हैण्ड ब्लेंडर की सहायता से दोनों पदार्थों को अच्छी तरह से मिला ले।चेहरे पर तैयार फेस पैक को लगाये।
इसे पंद्रह से बीस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें|
फिर सादे पानी से धोकर तौलिया से पोछ लें|

कोमल निखरी बेेेदाग त्वचा पाने के लिए सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये|

 जब भी आप किसी फेसपेक को लगाए तो पहले यह जरूर जान लेना कि आपकी त्वचा किस प्रकार की हैं। अगर आप अपनी त्वचा को जानकर फेसपेक त्वचा पर लगाएंगे तो निश्चित ही यह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेंगा।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें