Summer Special 10 Best Home-Made Face - Pack In Hindi

10 best summer special face- pack for glowing skin






   गर्मी के मोसम में पसीना अधिक होने के कारण हमारी त्वचा चिपचिपी, निस्तेज और बेजान सी हो जाती हैं । त्वचा हमारे शरीर का बाहरी अंग होता हैं इसलिए गर्मी के मोसम का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर ही होता हैं इसलिए इस मौसम में हमें हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी होता हैं आज इस लेख में आपको कूछ ऐसे ही आसान और हमारे किचन में आसानी से उपलब्ध घरेलू फेसपेक  के बारे में बताएगें जो हमारी त्वचा को बिना किसी नूकसान के कम समय और कम खर्च में आकर्षक, ताजगीभरा और जवां बनाए रखते हैं -

बेसन, दही और टमाटर का रस से बना फेसपेक -

            3 चम्मच बेसन में 2 चम्मच ताजा दही और 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना ले अब इसे साफ़, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से एक जैसा लगा ले हल्का सूखने पर दोनों हाथों को गीला करके धीरे- धीरे मसाज करते हुए साफ़ व ठंडे पानी से धो ले इस पेक को सप्ताह में दो बार लगाए।

मूलतानी मिट्टी और गूलाबजल से बना फेसपेक -


           3 चम्मच मूलतानी मिट्टी के पाउडर में 4 चम्मच गूलाबजल मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना ले अब साफ़, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा ले 15-20 मिनट बाद चेहरा धोकर पोंछ ले माॅइश्चराइजर लगाए।

खीरा, शहद और कच्चे दूध से बना फेसपेक -


         आधे खीरें को काटकर मिक्सर में पीस ले अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना ले साफ़, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाकर 20 मिनट बाद चेहरा धो ले इसे सप्ताह में 3 बार लगाए।

चावल का आटा, हल्दी और खीरे के रस से बना फेसपेक


       3 चम्मच चावल के आटे में चूटकीभर हल्दी पाउडर और 3 चम्मच खीरें का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले इसके बाद चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगा कर रखने के बाद चेहरा साफ़ व ठंडे पानी से धो ले इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।

एलोवेरा जेल और नींबू के रस बना फेसपेक


     
एलोवेरा जेल की फ्रेश पत्तियों को छीलकर उनका जेल निकाल ले अब इसमें 3-4 बूंद नींबू के रस की डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले चेहरे को धोकर पोंछने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा ले 20 मिनट बाद चेहरा धो ले इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।

चंदन और गूलाबजल से बना फेसपेक

       3 चम्मच चंदन पाउडर में 3 चम्मच गूलाबजल मिलाकर साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से 20 मिनट के लिए लगा कर रखें सूखने के बाद चेहरा धो ले।

अंडे और शहद से बना फेसपेक


        एक अंडे के सफेद भाग को निकालकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले अब चेहरे और गर्दन को धोकर पोंछ ले और पेक सभी ओर समान रूप से लगा ले
सूखने के बाद चेहरा और गर्दन अच्छी तरह से धो ले।

टमाटर और हल्दी से बना फेसपेक

      एक ताजे लाल टमाटर को मिक्सर में पिसकर उसमें चूटकीभर हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला ले उसके बाद साफ़, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।

कच्चा दूध और शहद से बना फेसपेक

      4 चम्मच कच्चे दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करके साफ़, धूले हुए चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।

नीम, तूलसी और हल्दी से बना फेसपेक

4-5 ताजी नीम और तूलसी की पत्तियों को धोकर और पिसकर उसका पेस्ट बना ले इसमें चूटकीभर हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा ले 20 मिनट बाद चेहरा धोकर पोंछ ले।

फेसपेक से संबंधित कुछ जरूरी बातें


* जब कोई फेसपेक आप पहली बार अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो पहले उसे अपने हाथ की त्वचा के थोडे़ से भाग पर 2-3 मिनट  तक लगा कर रखें अगर आपको त्वचा पर किसी तरह की जलन या खूजली न हो तो उसे अपने चेहरे पर लगाए।

* हर एक की त्वचा अलग- अलग टाइप की होती हैं इसलिए अपनी त्वचा के टाइप के अनुसार फेसपेक लगाए।

* फेसपेक लगाने से पहले चेहरे को नार्मल पानी से अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें । चेहरे पर किसी प्रकार की धूल या गंदगी न हो इस बात का ध्यान रखें।

* फेसपेक लगाने के बाद बातचीत न करें आराम से तनाव रहित होकर लेट जाए और ऑखो पर कच्चे आलू या खीरें की पतली स्लाइस काटकर रखें आप चाहे तो काॅटन को गूलाबजल में भीगोकर भी ऑखो पर रख सकती हैं।

* फेसपेक लगाने के बाद चेहरे को धोकर साफ़ टाॅवेल से पोंछे और माॅइश्चराइज़र जरूर लगाए या एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं। फेसपेक लगाने के बाद साबून का उपयोग न करें।

* फेसपेक लगाने के तुरंत बाद तेज धूप में न निकले अगर जाना जरूरी हो तो चेहरे को अच्छी तरह से ढककर निकले और सनस्क्रीन लोशन या क्रीम जरूर लगाए।
      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें