Best home made fruit face- pack For Beautiful n glowing skin
जिस तरह से हम शरीर को स्वस्थ बनाए रखने
के लिए अनाज, दालें सूखे मेवे के साथ-साथ अनेक प्रकार के फलों का भी उपयोग करते हैं उसी प्रकार फलों से बने फेसपेक हमारी त्वचा को स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं ।
फलों को पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर माना जाता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फल आपकी स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं।
जब आप घर पर ही आसानी से एक अच्छा फेस पैक बना सकते हैं, तो फिर केमिकलयुक्त फेस पैक पर बेवजह पैसे क्यों खर्च करना ? ताजे फलों के साथ आप घर पर अपना खुद का फेस पैक बनाएं।
प्राकृतिक तत्वों से बना होने के कारण ये फेस पैक त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं और इन्हें आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।
तो आइये जानते हैं ऐसे ही घर पर बनने वाले फेसपेक के बारे में -
पपीता फेसपेक
पपीता फेसपेक
पपीता फेस पैक से आपकी त्वचा निखारी, सॉफ्ट और खिली-खिली नजर आती है।
बनाने की विधि -
पपीता फेस पैक बनाने के लिए दो छोटे पपीते के टुकड़े लें और उसमें नींबू का रस एक चम्मच डालें।
अब उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए हुए पपीते में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
साफ और सूखे चेहरे पर पेस्ट को अप्लाई करें और इसे कम से कम 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।
चमकती त्वचा पाने के लिए इस फेस पैक को सप्ताह में एक या दो बार नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
संतरा फेस पैक -
संतरे का रस हो या संतरे का छिलका दोनों के ही कई फायदे हैं। संतरे में विटामिन सी सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये चेहरे के कील- मुहासों और दाग- धब्बों को जड़ से दूर करता है।
बनाने की विधि -
इसे बनाने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच संतरे का जूस मिक्स कर लीजिए।
इस पैक को आप अपने फेस पर 10 मिनट तक लगाकर रखें फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
इसके बाद मॉइश्चराइज़र लगाना बिल्कुल न भूलें।
इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाने से आपकी ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो जाएगी और चेहरे पर नई चमक नज़र आने लगेगी।
केला फेसपेक-
केले में फाइबर, विटामिन ए, बी, (बी6, बी12), सी, ई और आयरन, पोटैशियम, मैगनीज़ और ज़िंक जैसे मिनरल्स की भरमार होती है। ये सेहत के साथ खूबसूरती में भी इज़ाफा करता है। इसका फेस पैक लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है।
बनाने की विधि -
पैक बनाने के लिए 1 केले को मिक्सी में पीस कर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पिसे हुए केले में शहद और नींबू का रस डाल कर मिक्स कर लें।
तैयार पैक को चेहरे व गर्दन पर लगा लें और 15-25 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
बेहतर परिणामों के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
अंगूर फेस पैक-
इस फेस पैक को हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है और त्वचा को निखरी हुई बनाता है।
अंगूर फेस पैक-
इस फेस पैक को हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है और त्वचा को निखरी हुई बनाता है।
बनाने की विधि -
इसका इस्तेमाल करने के लिए मिक्सर में कटे हुए सेब और कुछ अंगूर लेकर ब्लैंड कर लें ।
अब इसमें शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
30 मिनट तक लगाकर रखने के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।
आम फेस पैक-
आम फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ झुर्रियों से निजात दिलाने के लिए भी उपयोगी होता है।
आम फेस पैक-
आम फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ झुर्रियों से निजात दिलाने के लिए भी उपयोगी होता है।
बनाने की विधि -
इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में आम का पल्प और 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर त्वचा पर 30 मिनट तक लगाकर रखें और सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।
गर्मियों में आने वाला ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है त्वचा के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। इसका जूस ड्राई स्किन के लिए बेस्ट होता है। इससे चेहरे पर फ्रेशनेस आने के साथ निखार भी आता है।
गर्मियों में आने वाला ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है त्वचा के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। इसका जूस ड्राई स्किन के लिए बेस्ट होता है। इससे चेहरे पर फ्रेशनेस आने के साथ निखार भी आता है।
तरबूज फेसपेक -
बनाने की विधि -
इसका पैक बनाने के लिए 2 चम्मच तरबूज़ का रस, 2 चम्मच खीरे का रस, 1 चम्मच गाढ़ा दही, 1 चम्मच मिल्क पाउडर और एक साफ छोटा कटोरा चाहिए।
इसका पैक बनाने के लिए 2 चम्मच तरबूज़ का रस, 2 चम्मच खीरे का रस, 1 चम्मच गाढ़ा दही, 1 चम्मच मिल्क पाउडर और एक साफ छोटा कटोरा चाहिए।
सबसे पहले तरबूज़ और खीरे के रस को एक कटोरे में मिलाएं।
अब इसमें दही और मिल्क पाउडर एड करें। इन सभी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
अब तरबूज़ से बने इस पैक को त्वचा और गर्दन पर लगायें।
15 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।
एवोकाडो और कीवी फेसपेक -
बनाने की विधि -
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं और कीवी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार होती है। रुखी, बेजान त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए एवोकाडो और कीवी से बना फेसमास्क लगाना लाभकारी होता है।
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं और कीवी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार होती है। रुखी, बेजान त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए एवोकाडो और कीवी से बना फेसमास्क लगाना लाभकारी होता है।
एवोकाडो और कीवी का फेसमास्क बनाने के लिए एक कीवी और एक एवोकाडो को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लैंड कर लें।
इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें और चेहरे पर लगाएं।
फेसमास्क को 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साधारण पानी से धो लें।
सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी फेसपेक -
बनाने की विधि -
पहले 3-4 स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें दही और ओटमील मिलाकर अच्छे से फेंट लें। बाद में इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट सूखने दें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो यह पैक आपके चेहरे की डलनैस को खत्म कर देगा।
अनन्नास फेस पैक -

बाहर जाने से पहले चेहरे पर अनन्नास की स्लाइस या जूस लगाएं और सूखने दें।
बाहर जाने से पहले चेहरे पर अनन्नास की स्लाइस या जूस लगाएं और सूखने दें।
फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इस पैक को लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आएगी।
साथ ही त्वचा इसे पेस्ट से त्वचा की मृत कोशिकाएं भी घुलकर धुल जाती हैं और बढ़ती उम्र की निशानियां कम नजर आती हैं।
सेब फेस पैक -
सेब फेस पैक -
बनाने की विधि -
एक सेब के टुकड़े को मसलकर इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं।
एक सेब के टुकड़े को मसलकर इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं।
इस पैक को आप अपने चेहरे पर लगा लें और इसे 10 मिनट तक छोड़ दें।
इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें ।
बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इस प्रक्रिया को अगले हफ्ते फिर इस्तेमाल करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें