पलकों और आइब्रो के बालों को कैसे घना करे


 पलकों और आइब्रो के बालों को घना करने के घरेलू नुस्खे


     अगर आपकी पलकों और आइब्रो के बाल काफी झड़ रहे हैं और इसके कारण वह अधिक पतली हो गई है या उनका घनापन कम हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है इस समस्या के समाधान के लिए पलकों और आइब्रो के बाल को कैसे घना करें इसके लिए कूूछ घरेलू प्राकृतिक उपाय है जिससे आप अपनी इस समस्या का समाधान पा सकती हैं।

        तो अगर आप भी खूबसूरत और घनी आइब्रो और पलकों की चाह रखते हैं तो इन घरेलू होममेड रेसिपी का उपयोग करके अपनी हेयर ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन होममेड घरेलू नुस्खों के बारे में -


Natural eyelashes and eyebrow growth with home remedies by Umaa Aroma


1. नारियल तेल (coconut oil) 


नारियल तेल में पलकों और आइब्रो के बालों की सेहत और ग्रोथ के लिए आवश्यक अनेक पोषक तत्व होते हैं जो कि बहुत फायदेमंद होते हैं। 


नारियल तेल के पोषक तत्व और उनके फायदे


  1.  नारियल तेल में पाए जाने वाला विटामिन E और विटामिन K बालों को घना करता है । 
  2. नारियल तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड बालों को मॉइश्चराइज करते है और उन्हें सॉफ्ट और स्मूथ बनाते हैं। 
  3. नारियल तेल में पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे जिंक और आयरन डैमेज हेयर को रिपेयर करते है ,उन्हें मजबूत करते है और बालों का पतलापन दूर करके उनकी थिकनेस बढ़ाते है।
  4. नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल होता है जो की बालों में होने वाली समस्या जैसे फंगस या डैंड्रफ को रोकने में मददगार होता है । 

कैसे इस्तेमाल करें 

  • रात को सोने से पहले नारियल तेल हल्का गुनगुना गर्म ले।
  • इस तेल को अपनी उंगलियों के पोरो पर लेकर हल्के हाथ से  अपनी  और पलकों पर दो से तीन मिनट के लिए  मसाज करें और सो जाए। 
  • सुबह उठकर किसी गीले कपड़े से अपनी आईब्रो को धीरे से पोंछ ले।
  • ऐसा आपको रोज रात को सोने से पहले करना है। 
धीरे-धीरे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ने के साथ-साथ वह पहले से अधिक काली, सुंदर ओर शाइनिंग करने लगेंगी। 

Aroma Therapy Skin Care With Assential Oil 

2. जैतून का तेल ( Olive oil) 


जैतून का तेल पलकों और आइब्रो के बालों के सौंदर्य को बढ़ाने में काफी मददगार है जो की काफी तेजी से हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं


जैतून तेल के पोषक तत्व और उसके फायदे


  1. जैतून के तेल में पाए जान जाने वाल वाले फैटी एसिड विटामिन मिनरल्स और प्रोटीन बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 
  2. जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट गुना से भरपूर होता है इसमें पाए जाने वाला विटामिन बालों बालों में नेचुरल शाइनिंग लाता है
  3. जैतून के तेल में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स और पाॅलीफेनोल बालों को जड़ से मज़बूत करते हैं।
  4.  जैतून के तेल में पाए जाने वाले ओलिक एसिड बालो को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ एवं घना बनाता हैं। 
  5. जैतून का तेल बालों के लिए सौंदर्यवर्धक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। 


कैसे इस्तेमाल करें 

  • जैतून के तेल को हल्का गुनगुना गर्म कर ले । 
  • रात को सोने से पहले जैतून के तेल को ear bud या साफ उंगली में लें। 
  •  हल्के हाथों से आइब्रो और पलकों पर लगाएं।
  • 2 से 3 मिनट तक उंगलियों के पोरो से मसाज करें ताकि तेल अच्छी तरह से त्वचा में समा जाए । 
  • पलकों पर लगाते समय आंखें बंद रखें ताकि तेल आंखों में न जाए नहीं तो जलन हो सकती है। 
  • रात भर इसे ऐसे ही लगा रहने दे और सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो ले। 
इसे नियमितता के साथ करें ताकि आपको जल्दी और बेहतरीन रिजल्ट मिले। 

3. बादाम तेल (Almond Oil) 

बादाम तेल हमारी त्वचा के साथ-साथ बालों को भी स्वस्थ घना और चमकदार बनाता है।


बादाम तेल के पोषक तत्व और उसके फायदे -

  1. बादाम में पाए जाने वाले हेल्दी फैटी एसिड (ओमेगा 3 ओमेगा 6) बालों का झड़ना रोकते हैं और उन्हें मॉइश्चराइज करते हैं । 
  2. इसमें पाए जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड फेट बालों को सॉफ्ट , स्मूथ और शाइनी बनाता है। 
  3. बादाम तेल में पाए जाने वाले विटामिन E , विटामिन D विटामिन B7 ( biotin) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और जड़ से बालों को मजबूत करके उनका झड़ना रोकते है।
  4. बादाम तेल में पाए जाने वाले मिनरल्स जिसे जिंक मैग्नीशियम और कैल्सियम बालों पर होने वाले संक्रमण से बचाते हैं और बालों को सिरे से मजबूती प्रदान करते हैं । 


कैसे इस्तेमाल करें - 

  • बादाम तेल को हल्का गुनगुना गर्म कर ले। 
  • अब इससे कॉटन स्वाब या उंगलियों पर लेकर हल्के हाथों से अपनी आईब्रो और पलकों की बालों पर अच्छी तरह से लगा ले। 
  • 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। 
  • इस रात को सोने से पहले लगाई और रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। 
  • सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धोकर पूछ ले
  • यह प्रक्रिया आपको रोज रात को सोने से पहले करना है। दो से तीन सप्ताह में आपको फर्क दिखने लगेगा। 
Almond face- pack for glowing skin

4. विटामिन E केप्सूल (Evion 400/600) + कैस्टर ऑयल


    अगर आप अपने आइब्रो और पलकों के बालों की तेजी से ग्रोथ चाहते हैं तो विटामिन ई ऑयल के साथ कैस्टर ऑयल का उपयोग सबसे बेस्ट माना जाता है यह दोनों ही तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और बालों को नरीश करने के साथ हेयर ग्रोथ को फास्ट करते है। 


विटामिन E के पोषक तत्व और उसके फायदे

  1. विटामिन ई में ओमेगा 3, ओमेगा 6 और ओमेगा 9 जैसे हेल्दी फैटी एसिड होते हैं जो की पलकों और आइब्रो के बालों की चमक और मजबूती दोनों को बढ़ाते हैं। 
  2. विटामिन ई के एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों की ड्राइनेस और डलनेस को दूर करके पलकों की लंबाई बढ़ाते हैं और आइब्रो की ग्रोथ को तेज करते हैं। 
  3. विटामिन ई ऑयल का प्रमुख सक्रिय घटक अल्फा ,बीटा, गामा और डेल्टा टोकॉफरोल बालों को हाइड्रेट रखता है और उन्हें जड़ से मजबूती देता है। 
  4. कैस्टर ऑयल के पोषक तत्व और उसके फायदे
  5. बालों के लिए फ़ायदेमंद अरंडी के तेल मैं अनेक ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो पलकों और आइब्रो के बालों को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं । 
  6. कैस्टर ऑयल में लगभग 90 प्रतिशत फैटी एसिड रिकिनोलेट्स होते हैं जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। 

sunflower oil and seed face- pack for skin brightening


कैस्टर ऑयल (अरंडी के तेल) के पोषक तत्व और उसके फायदे

  1. बालों के लिए फ़ायदेमंद अरंडी के तेल मैं अनेक ऐसे पोषक तत्व मौजूद  हैं जो पलकों और आइब्रो के बालों को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं । 
  2. कैस्टर ऑयल में लगभग 90 प्रतिशत फैटी एसिड  रिकिनोलेट्स होते हैं  जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। 
  3. अरंडी के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन को रोकते हैं और उन्हें स्वस्थ व चमकदार बनते हैं। 
  4. इसमें पाए जाने वाले अन्य फैटी एसिड ( ओलिक एवं लिनोलिक एसिड) बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में मददगार होते हैं। 

कैसे इस्तेमाल करें 

  • एक विटामिन ई कैप्सूल लेकर उसे काट ले और उसका तेल किसी साफ कटोरी में निकाल ले। 
  • इसमें एक छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले। 
  • कान साफ़ करने वाले काॅटन स्वेब या किसी पतले ब्रश से अपनी पलकों और आइब्रो पर लगाएं। 
  • आंखों के अंदर ना जाए इस बात का ध्यान रखें। 
  • हलके हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढता है और हेयर ग्रोथ जल्दी होती हैं। 
  • इसे सोने से पहले लगाएं और सुबह उठकर धो ले। रोजाना रात में 2-3 महीने तक लगाएं। 
  • यह मिश्रण निश्चित रूप से पलकों और आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने का बेहद असरदार नुस्खा हैं। 


5. कच्चा दूध ( Raw Milk) 

दूध हमारे शरीर के स्वास्थ्य के साथ साथ बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है । दूध में अनेक पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए सौंदर्य वर्धक और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। 


कच्चे दूध ( Raw Milk) के पोषक तत्व और उसके फायदे


  1. दूध में फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम की सारी जरूरी मात्रा होती है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  2. दूध में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड रोम छिद्रों को खोलता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। 
  3. दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन और बायोटीन बालों का झड़ना रोकते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं। 
  4. दूध में पाए जाने वाले विटामिन B 12 , A, D, K और E बालों को स्वस्थ ,चमकदार , कोमल और मुलायम बनाते हैं। 

कैसे इस्तेमाल करें  

  • कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोकर अपनी आईब्रो और पलकों पर लगाएं। 
  • 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो ले ताकि दूध की चिकनाई हट जाए। 
  • आप चाहे तो दूध के साथ नारियल तेल या एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकते हैं। 
  • इसे रोज लगाएं। आपको 3-4 हफ्तों में अच्छे रिजल्ट मिलने लग जाएंगे। 

Homemade Facepack with Raw Milk For Glowing Skin


ध्यान रखें  ⚠️

अगर आप ऊपर दिए हुए नुस्खे को पहली बार उपयोग में ला रहे हैं तो अपनी स्किन पर एक पेच टेस्ट जरूर ले। सेंसेटिव स्किन वाले इस बात का ध्यान जरूर रखें। 

           ऊपर दिए हुए घरेलू नुस्खे में से किसी एक नुस्खे को अगर आप सही तरीके से और नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको इसके बहुत अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें