अंडरआर्म, घुटने और कोहनी का कालापन अक्सर मृत त्वचा कोशिकाओं, घर्षण, पसीने, रसायनों वाले उत्पादों ,पसीने की अधिकता, गर्भावस्था के दौरान और धूप के कारण होता है। इस समस्या के कारण हम शरीर के इन अंगो को ढककर रखते हैं और अपने पसंदीदा कपडो़ को पहनने से परहेज करते हैं। यह समस्या न केवल त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि कई लोगों के आत्मविश्वास को भी कम कर सकती है।
अगर आप नेचुरल और असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या का हल चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी रहेगा। यहाँ हम आपको ऐसे आसान और प्रभावी उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अंडरआर्म, घुटने और कोहनी का कालापन दूर कर सकते हैं और त्वचा को साफ, मुलायम और निखरी बना सकते हैं।
1.ओट्स और दही स्क्रब
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच ओट्स पाउडर + 1 चम्मच दही मिलाएं
- पेस्ट बनाकर सर्कुलर मोशन में 5 मिनट रगड़ें
- फिर धो लें
- हफ्ते में 2 बार
फायदे:
- डेड स्किन हटती है
- दही से त्वचा को नमी मिलती है
- स्किन स्मूद और ब्राइट दिखती है
2. नींबू और शहद
कैसे इस्तेमाल करें:
- चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं।
- प्रभावित जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं।
फायदे:
- नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं
- शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है।
3. चंदन पाउडर और गुलाब जल पैक
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच चंदन पाउडर + गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं
- प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें
- हफ्ते में 2-3 बार
फायदे:
- स्किन को ठंडक और खुशबू
- टोनिंग और ब्राइटनिंग
- जलन और रैशेज में राहत
4. बेसन, हल्दी और दूध
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- 20 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार करें।
फायदे:
- टैन हटाने में मदद
- स्किन स्मूद और ब्राइट बनती है
- यह स्किन को एक्सफोलिएट करता है और रंग निखारता है
5. ककड़ी (खीरा) का रस
कैसे इस्तेमाल करें:
- ककड़ी के स्लाइस को सीधे रगड़ें या उसका रस लगाएं।
- 10-15 मिनट बाद धो लें।
- रोजाना इस्तेमाल करें।
फायदे:
- ठंडक पहुंचाता है
- पिग्मेंटेशन और डार्कनेस कम करता है
- खासतौर पर अंडरआर्म्स के लिए बहुत असरदार
यह भी पड़े: Home made face pack to remove pigmentation and dark spots on skin
ब्लेक हेड्स हटाने के 10 बेहद आसान घरेलू उपाय
Remove blackness around mouth in Hindi
पलकों और आइब्रोपलकों के बालों को कैसे घना करे
6. एलोवेरा और विटामिन E कैप्सूल
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 विटामिन E कैप्सूल काटकर एलोवेरा जेल में मिलाएं।
- रात को सोने से पहले लगाएं।
- सुबह धो लें।
- रोज़ाना करें।
- एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है और जलन को शांत करता है।
- विटामिन E स्किन रिपेयर और पोषण में सहायक।
- दाग-धब्बे, झाइयां और कालापन कम करता है।
7. चंदन पाउडर और गुलाब जल स्क्रब
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच चंदन पाउडर + गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार।
फायदे:
- स्किन को ठंडक और खुशबू।
- टोनिंग और ब्राइटनिंग।
- जलन और रैशेज में राहत।
💫 अतिरिक्त टिप्स:
👍 ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि त्वचा पर घर्षण कम हो।
👍 कैमिकल युक्त डिओडरेंट्स और क्रीम का इस्तेमाल कम करें।
👍स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें।
👍 हाइड्रेटेड रहें और विटामिन C युक्त आहार लें।
👍 सप्ताह में 2-3 बार स्क्रब करें।
👍 बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, खासकर अंडरआर्म्स के लिए।
👍 नहाने के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर लगाएं।
आप नियमित रूप से इन घरेलू नुस्खों का पालन करेंगे, तो कुछ ही हफ्तों में आपको अंडरआर्म, घुटने और कोहनी के कालेपन में सुधार दिखने लगेगा। इन प्राकृतिक उपायों से स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट के चमकदार और हेल्दी बनाया जा सकता है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट में अपने अनुभव बताएं!🙏
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें