Home made face pack to remove pigmentation and dark spots on skin

   


   त्वचा का रंग चाहें जो भी हो कोमल, दाग-धब्बे रहित त्वचा सभी को आकर्षित करती है। लेकिन तनाव, प्रदुषण, अनियमित दिनचर्या व खान-पान या हार्मोन्स में बदलाव जैसे अनेक कारणों की वजह से हमारी त्वचा प्रभावित होती हैं और हमें पिगमेंटेशन, काले दाग-धब्बे, झाइयां जैसी अनेक प्रकार की त्वचा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

       अगर आपकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील है तो आपको त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऑयली स्‍किन पर कील-मुंहासे और दानों की काफी समस्‍या बढ़ जाती है। 

      ऐसे में यदि आप अपनी त्वचा की नियमित देखभाल नहीं करते हैं तो आपकी त्वचा पर मुहांसों के दाग-धब्बे रह जाते हैं त्वचा के दाग-धब्बे का कारण चाहें जो भी हो आपको इन सबसे परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है । 

         हम आपको बता रहे हैं  कम खर्चिले और कम समय में घर पर  बेहद आसानी से  बनने वाले फेसपेक के बारे में जो आपकी त्वचा पर बिना किसी साइड इफेक्ट के काफी अच्छे रिजल्ट देते हैं और इन फेसपेक का उपयोग करके आप अपने चेहरे को बेदाग, कोमल और आकर्षक बना सकते हैं तो आइए जानते हैं कूछ एसे ही फेसपेक के बारे में - 

ये भी पढ़ें -

10 Best DIY Glowing Skin Face Pack For Summer Special In Hindi 

5 Amazing Glowing Skin Face Pack For Teenage Girls

Amazing Home Made Papaya Face Pack For Glowing Skin

टमाटर फेसपेक

टमाटर का गूदे में बेसन, हल्दी पाउडर, नींबू का रस  मीलाकर इस पेस्ट को धूले हुए साफ चेहरे पर  20 मिनीट तक लगाकर रखें फिर चेहरे को साफ पानी से धो ले

       टमाटर में दो एंटीएजिंग कंपाउंड आइकोपीन और बीटाकेरोटीन होते हैं जो त्वचा की झूर्रियो और झाइयों  और दाग-धब्बों को दूर करते हैं। हल्दी एंटीफंगल और एंटीबेक्टेरियल होती हैं जो त्वचा पर होने वाले हर तरह के संक्रमण को दूर करती हैं। नींबू त्वचा का रंग साफ करता है और बेसन त्वचा को कोमल चमकदार बनाता है।

ये भी पढ़ें ‌- 

 Amazing DIY Rice Flour Home Made face-pack to get Beautiful and Gorgeous  skin in Hindi 

शकरकंद फेसपेक

इसके लिए शकरकंद के टुकड़े को दस मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में चेहरे पर रगड़िए। टुकड़ा सूखने पर दूसरा यूज करें। शकरकंद को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर चमक आती है। 15 मिनट बाद चेहरा धो कर पूछ ले हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ।

           शकरकंद एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने का कार्य करता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को कैंसर और सूर्य की हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से भी बचाता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे त्वचा की लोच में सुधार होता है। इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो त्वचा के दाग-धब्बे और रिंकल दूर करते हैं।

एलोवेरा जेल फेसपेक

एलोवेरा जेल की फ्रेश पत्तियों को छीलकर उनका जेल निकाल ले अब इसमें 3-4 बूंद नींबू के रस की डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले चेहरे को धोकर पोंछने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा ले 20 मिनट बाद चेहरा धो ले इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।

          एलोवेरा जेल में एंटीबेक्टेरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो त्वचा के हर तरह के दाग-धब्बे, जलने-कटने के निशान सभी को दूर करके त्वचा को बेदाग बनाता है। इस में lauric acid होता है जो कील- मुहांसों और दाग-धब्बे के निशान दूर करता है। 

नीम का फेसपेक  - 

सबसे पहले नीम की 5-6 ताजी पत्तीयो को अच्छी तरह से धो ले। अब इन पत्तीयो में थोड़ा सा गुलाबजल मिला कर इन्हें पीस ले। अब इस में 1 चम्मच चंदन पाउडर (sandalwood powder) मिला ले। अब इस पेस्ट को लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से धो के अच्छी तरह पोंछ ले और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा ले। करीब 2०-25 मिनट बाद अपने चेहरे पर नीचे से ऊपर (upward direction) की ओर हल्के हाथों से मसाज करें और उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले। अगर आपको अपनी त्वचा थोड़ी सी ड्राय लग रही हो तो आप एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगा ले।

    नीम की पत्तीयों में केल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन ए, सी, प्रोटीन, फेट, फाइबर, होता है। जो चेहरे की अच्छी तरह से नरिशमेंट करता है। यह त्वचा के पोर्स खोलता है जिससे त्वचा में मोजुद गंदगी, टाॅक्सिक पदार्थ, धूल -मिट्टी सभी बाहर आ जाते हैं और हमारी त्वचा में ताजगी, चमक और निखार आ जाता हैं। 

बेसन ,दही और हल्दी फेसपेक

सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें ताकि चेहरे पर किसी तरह की धूल - मिट्टी या गंदगी न रहे। दो चम्मच बेसन में एक चम्मद दही और आधा चम्मच हल्दी मिला लें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर के पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले।पेक को चेहरे पर सूखने तक रहने दे। जैसे ही पैक सूख जाए चेहरा धो लें। मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं  इसे सप्ताह में दो - तीन बार लगाएं ।

       बेसन त्वचा से निकलने वाले तेल को संतुलित करता है। हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भूरपूर होती है जो मुंहासे ठीक करने का काम करती है।वहीं दही त्वचा को पोषण देता है। बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक सर्दियों में त्वचा को गोरी और सुंदर बनाता है।

दही, निंबू और गुलाबजल फेसपेक

 दो चम्मच दही और दो चम्मच नींबू के रस के तीन चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पोंछ ले। इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार लगाए।

गुलाबजल त्वचा को हाइड्रेट यानि नमी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी सहायक होता है।गुलाबजल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है यह त्वचा के एक्नेे, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और त्वचा से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करता है ।

      यह मिश्रण त्वचा से काले दाग धब्बे को हटाकर त्वचा पर एक समान निखार लाता है।

करी पत्ता और हल्दी फेसपेक

              इस फेसपेक बनाने के लिए 10 से 12 करी पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उन्हें मिक्सर में पीस लें अब इस पेस्ट में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इस पेस्ट को अपने साफ़ धूले हुऐ चेहरे पर एक समान लगा ले और 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पोंछ ले।

हल्दी और कड़ी पत्ते दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हैं। यह पेस्ट न केवल आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर करेगा बल्कि यह त्वचा के पिंपल्स और झाइयों को भी ठीक करता है। यह पेक त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाता है।

अंडा फेसपेक

एक अंडे के सफेद भाग को लेकर उसमें 2 चम्मच संतरे का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट ले। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।

   अंडे के फेस पैक में हल्दी पाउडर और संतरे का रस त्वचा की रंगत में निखार लाने का काम करते हैं और चोट के निशानों व काले दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।

   सेहत और सौंदर्य दोनों में अंडा बेमिसाल फायदे देने वाला होता हैं।अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं । इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम, खनिज लवण और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है ।

त्वचा में कसाव लाने के साथ ही चेहरे की रौनक बढ़ाने में अंडा आपकी मदद कर सकता है। अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह उपयोग कर आप त्वचा की झुर्रि‍यों को कम कर सकते हैं।

शहद फेसपेक 

  1 चम्मच शहद मे 4-5 बूंद नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर अच्छी तरह से लगा ले। करीब 15-20 बाद चेहरे को धो ले। इस पेक को लगाते रहने से आपकी त्वचा के पूूूरानेे से पूराने दाग - धब्बे, जलने - कटने के निशान, उम्र के साथ होने वाले काले धब्बेे, झाइया आदि साफ हो जाते हैं और त्वचा में गजब का निखार आता है।   

   हल्दी बहुत अच्छा एंटीबायोटिक और एंटीबेक्टेरियल होता है, जिस में केल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई त्वचा लाने का काम करता है।

    शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं। यह त्वचा को हील करके चमक और कसाव लाता है। 

   नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट होते है। नींबू में मौजूद अम्ल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है और यह नेचरल ब्लीच की तरह काम करता है।   

 मूलतानी मिट्टी का फेसपेक(fullar earth)  

  3 चम्मच मूलतानी 3 चम्मच गूलाबजल डालकर थोड़ी देर रख दे। जब यह अच्छी तरह गल जाये फिर इस में 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर उस का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगा ले। अब इसे अच्छी तरह सूखने दे। उसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो ले। 

    मूलतानी मिट्टी चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका है जो हर तरह की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इस में एल्यूमीनियम सिलिकेट पाया जाता है। यह त्वचा को ठंडक देता है। इस मिट्टी में सोखने की क्षमता बहुत अधिक होती है इसलिए यह त्वचा पर उपस्थित धूल-मिट्टी, गंदगी को अच्छी तरह सोख लेती है। 

     यह त्वचा में कसावट लाती है और त्वचा के दाग-धब्बे दूर कर के उस में चमक लाती है। मूलतानी मिट्टी से रोज हम अपना चेहरा धो सकते हैं अत: इसे साबून की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 








   

3 टिप्‍पणियां: