cucumber face-pack to get instant glowing skin in Hindi


  
              खीरा (cucumber) जिसके बारे में हम सभी जानते हैं, गर्मियों के मोसम में सबसे ज्यादा खाया जाता है क्योंकि खीरें  में 96% पानी होता है। 

             इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मेग्नीशियम, विटामिन ए, के, सी, केरोटीन, सिलिकॉन, ल्युटीन जैसे खनिज पदार्थ होते हैं। 

            खीरे में मोजुद सिलिकॉन त्वचा, बालों और नाखूनों को चमकदार व स्वस्थ्य बनाता हैं। खीरा फाइबर से भरपूर होता हैं। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा चिकनी, चमकदार, बेदाग बनती हैं। 

            खीरें की तासीर जलन कम करने की होती हैं। यह शीतलता देता हैं। इसकी स्लाइस काटकर आखों पर रखने से आखों को ठंडक मिलती हैं। 

        वैसे तो खीरा सभी प्रकार की स्किन पर लगाया जा सकता हैं लेकिन ड्राय स्किन के लिए यह काफी अच्छा माना जाता है। यह त्वचा को प्राकृतिक (naturally hydrate) तरीके से नमीं प्रदान करता है।

त्वचा में प्राकृतिक रूप से चमक व निखार लाने के लिए फेसपेक
(Face-pack for instant glowing skin) - 

आपको चाहिए -

2 चम्मच खीरें का रस
2 चम्मच टमाटर का रस
1 चम्मच बेसन 

कैसे बनाएं - 

 एक सामान्य आकार का खीरा लेकर उसके छौटे-छौटे पीस कर ले। अब इन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर ले। 

अब इस पेस्ट को बाहर निकालकर छन्नी की सहायता से छान ले। अब इसमें टमाटर का रस और बेसन मिलाकर इसका पेस्ट बना ले। 

इसे चेहरे और गले पर 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को ठंडे व साफ पानी से धो ले। 

यह फेसपेक आप सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं।साफ पानी से धो ले।यह फेसपेक आप सप्ताह में 3-4 बार लगा सकते हैं।

खीरें का फेसपेक लगाने के फायदे- 

 1- खीरें में मोजुद सिलिकॉन त्वचा में निखार व चमक लाते हैं। 

 2- यह त्वचा को प्राकृतिक नमीं देता हैं। 

 3- त्वचा की जलन दूर करने उसे ठंडक देता हूँ। 

 4 - टेनिंग दूर करके त्वचा की रंगत को साफ़ करते हैं। 

 5 - बढ़ती उम्र के निशान को रोकने में मदद करता है। 

 6 - टमाटर में अनेक प्रकार के खनिज पदार्थ और                 विटामिन के साथ-साथ साइट्रिक एसिड होता हैं               जो नेचरल क्लिंजर की तरह काम करता है। इससे           त्वचा का रंग साफ़ करता है।


खीरें का फेसपेक त्वचा में कसावट लाने के लिए  (cucumber face-pack for skin tightening) 

आपको चाहिए -

2 चम्मच खीरें का रस
1 अंडे की जर्दी ( egg yolk) 

कैसे बनाएं - 

एक सामान्य आकार का खीरा लेकर उसके छौटे-छौटे पीस करके मिक्सर में घुमा ले। 

इसके बाद खीरें का रस निकालकर उसमें अंडे की जर्दी मीलाकर अच्छे से मिक्स कर ले। 

अब इसे चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को ठंडे व साफ़ पानी से धो ले। 

यह फेसपेक आप सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

खीरें व अंडे का फेसपेक लगाने के फायदे-

1- अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो कि त्वचा          को पोषण देता हैं। 

2 - अंडे में "विटामिन ई" होता है जो glowing skin              देता हैं। 

3 - यह फेसपेक ढीली पड़ गयी त्वचा में कसावट लाता           हैं। यह चेहरे की झूर्रियो (wrinkles), फाइन                     लाइंस,पेचेज़  को दूर करता है। 

4 -  यह डेड स्किन को निकालकर त्वचा में  नई सेल्स            का निर्माण करता हैं।


कील- मुहांसों को दूर करने के लिए खीरें का फेसपेक- 

आपको चाहिए -

3 चम्मच खीरें का रस
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच पूदीने का रस (mint juice) 

कैसे बनाएं - 
     
 एक सामान्य आकार के खीरें और 4-5 पूदीने की पत्तियों को अलग-अलग मिक्सर में पीस ले। 

अब इन तीनों के रस को मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगा कर रखें और  साफ़ पानी से चेहरा धो ले। 

इस फेसपेक को सप्ताह में 2-3 बार लगाए।

खीरें, नींबू व पूदीना फेसपेक के फायदे

1 - खीरें की तरह पुदीना भी त्वचा को माॅइश्चराइज़                करता है। 

2 - पुदीने की पत्तियों में सेलिसिलिक एसिड पाया जाता        है जो कील - मुहांसों और उनसे बने दाग-धब्बो को          दूर करता है। 

3- पुदीना में विटामिन ए होता है जो त्वचा पर आने वाले       ऑइल को रोकता है जिससे कील- मुहांसों की                 रोकथाम होती हैं। 

4 -  खीरा, नींबू और पूदीना तीनों में एंटीआक्सीडेंट गुण        होते हैं जो त्वचा को रिफ्रेश रखते हैं, त्वचा में ताजगी        लाते हैं। 

5- नींबू खीरा और पूदीना तीनों में एंटीबेक्टेरीयल गुण            होते हैं। यह त्वचा की थूल-मिट्टी, चिपचिपाहट दूर            करके त्वचा की गहरी सफाई करते हैं और चमकता,        उजला रूप देते हैं।

 

     
       तो एक तरफ जहाँ  खीरें के बीना सलाद अधूरा होता हैं और हमारे शरीर को अनेक पोषक तत्व देता हैं उसी तरह यदि इसे त्वचा पर फेसपेक के रूप में इस्तेमाल किया जाए तो यह त्वचा को भी भरपूर पोषण देता हैं। 
तो खीरें से आज से दोस्ती कीजिये और पाइए सुंदर, निखरी, बेदाग त्वचा।

   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें