टमाटर के फेसपेक से पाए गौरी, निखरी और आकर्षक त्वचा
(Tomato face - pack for glowing skin)
त्वचा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं जो कि बाहरी वातावरण के संपर्क में सीधा आती हैं। प्रदूषण, धूल-मिट्टी,मोसम में परिवर्तन, सूर्य की अल्ट्रा- वाॅयलेट किरणों के कारण हमारी त्वचा को नूकसान पहुचता हैं। इसलिए आज के प्रदुषण भरे वातावरण में त्वचा की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हैं। टमाटर एक ऐसा ही वनस्पति हैं जो शरीर के साथ-साथ हमारी त्वचा को भी स्वस्थ रखता हैं।
तो आज इस लेख में आपको टमाटर से फेसपेक बनाने की विधि और इससे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगें।
त्वचा में निखार लाने के लिए टमाटर फेसपेक
![]() |
| Tomato face- pack for glowing skin |
आवश्यक सामग्री -
एक सामान्य आकार का टमाटर
ताजे नींबू की 3-4 बूंदे
चूटकीभर हल्दी पाउडर
टमाटर को धोकर मध्यम आकार में काटकर मिक्सर में पीस ले।
अब इसे एक साफ बाउल में निकालकर उसमें नींबू और हल्दी पाउडर मिक्स कर ले।
अब अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ ले और इस फेसपेक को अपने चेहरे और गले पर ब्रश या उंगलियों से लगा ले।
इसे 10 मिनट तक सूखने दे और इसी के ऊपर एक और लेयर इसी फेसपेक की लगा ले।
इसे 20 मिनट बाद साफ़ पानी से धो ले।
टमाटर में विटामिन ए, सी, खनिज लवण केल्सियम, मेग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम फास्फोरस होता हैं। ये सभी न्युट्रीएंट्स त्वचा को पोषित करते हैं।
हमारी त्वचा का रंगों मेलानिन पिगमेंट तय करता हैं। यह जितना अधिक एक्टिवीटी करेगा त्वचा का रंग उतना अधिक गाढ़ा होगा। टमाटर मेलानिन पिगमेंट की एक्टिविटी को कंट्रोल करता हैं। टमाटर में सिट्रिक एसिड होता हैं जो नेचरल ब्लीच का काम करता हैं। यह त्वचा को साफ करके उसमें नेचरल शाइनिंग लाता हैं।
नींबू एंटीबेक्टेरियल और एंटीफंगल होता हैं। इसमें भी सिट्रिक एसिड होता हैं जो नेचरल ब्लिच का काम करता हैं। यह चेहरे पर ताजगी और नेचरल शाइनिंग लाता हैं।
हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं।इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसमें त्वचा पर होने वाली सोराइसीस जैसी बीमारी को ठीक करने की क्षमता होती हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और कोमल बनाती हैं।
खुजली, जलन, लाल निशान हटाने के लिये-
![]() |
| Tomato face- pack for remove red spot and itching |
1 पका लाल टमाटर (1 ripe tomato)
3 चम्मच ककड़ी का जूस (3 tbs cucumber juice)
बनाने की विधि-
एक धूला टमाटर लेकर उसके पीस करके मिक्सर में ग्रांइड कर लिजीए।
अब इसे साफ बाउल में निकाल ले। इसी तरह ककड़ी को भी मिक्सर में ग्राइंड करके उसका जूस निकाल ले।
दोनों को अच्छी तरह से मीला ले। चेहरे को अच्छी तरह से धो ले, इस पर किसी प्रकार का मेकअप न हो।
इस पेक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरा धो ले।
टमाटर में बीटा केरोटीन होता हैं जो कि त्वचा को हील करके उसे नरीशमेंट देता हैं और त्वचा के निशान को मिटाता हैं। खीरा में सिलिशीया नामक पोषक तत्व होता हैं जो खुजली व जलन को दूर करते हैं और त्वचा को ठंडक पहुचाते हैं।
झूर्रिया, झाॅइया, काले निशान दूर करने में (Remove fine lines, freckles, blemishes)
1 सामान्य आकार का टमाटर (1 tomato medium size)
1 बेसन पाउडर (gram floor 1 tsp)
चूटकीभर हल्दी पाउडर (Turmeric powder 1tsp)
नींबू का रस 2-3 बूंद (Lemon juice 2-3 drop)
टमाटर का गूदे में बेसन, हल्दी पाउडर, नींबू का रस मीलाकर इस पेस्ट को धूले हुए साफ चेहरा पर लगाकर 20 मिनी के चेहरे को साफ पानी से धो ले।
टमाटर में दो एंटीएजिंग कंपाउंड आइकोपीन और बीटाकेरोटीन होते हैं जो त्वचा की झूर्रियो और झाइयों को दूर करते हैं। हल्दी एंटीफंगल और एंटीबेक्टेरियल होती हैं जो त्वचा पर होने वाले हर तरह के संक्रमण को दूर करती हैं। नींबू त्वचा का रंग साफ करता है और बेसन त्वचा को कोमल चमकदार बनाता है।
आखों के काले घेरे दूर करने में
![]() |
| Tomato face- pack for remove dark circles |
2 चम्मच टमाटर का रस
2 चम्मच एलोवेरा जेल
एक छौटे पके टमाटर को पीसकर इसके गूदे को छानकर इसका रस निकाल ले। टमाटर का रस और एलोवेरा जेल की समान मात्रा लेकर इसे मीला ले और आखों के चारों तरफ लगा ले। इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए।
टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन पिगमेंट काले घेरों को दूर करता है। एलोवेरा जेल एक बेहतरीन माँइश्चराइजर हैं जो आखों के आसपास की नाजूक त्वचा को नरीश करता है।
कील-मुहासें, टेनिंग दूर करने में
![]() |
| Tomato face-pack for remove tanning |
1 पका हुआ टमाटर (1 ripe tomato)
2 चम्मच मूलतानी मिट्टी पाउडर (2 tbs Fuller's earth)
1 चम्मच गूलाबजल (1 tbs rose water)
टमाटर के टूकड़े करके मिक्सर में ग्रांइड कर ले। अब इस गूदे को छानकर इसका जूस निकाल ले। इसमें मूलतानी मिट्टी पाउडर और गूलाबजल मिलाकर धूले हूए साफ चेहरे पर लगा ले। 20 मिनट बाद चेहरा धो ले।
टमाटर में मोजुद लाइकोपीन पिगमेंट सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव से बचाता है, जिससे हमारी त्वचा में टेनिंग नहीं होती हैं और वह झूलसती (sun burn) नहीं हैं।
जिनकी त्वचा अधिक ऑइली होती हैं, उनकी त्वचा पर मुहांसे अधिक होते हैं। टमाटर ऑइली स्किन के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। यह त्वचा पर एक्सट्रा ऑइल को कम करता हैं। इसके अलावा मूलतानी मिट्टी भी ऑइली स्किन के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। यह कील-मुहांसो को सुखाकर त्वचा में नई सेल्स का निर्माण करती हैं। गुलाबजल त्वचा को ठंडक देता हैं।
इसके अलावा त्वचा में चमक लाने के पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, व्यवस्थित जीवनशैली, पानी की पर्याप्त मात्रा भी आवश्यक हैं।
इसके अलावा त्वचा में चमक लाने के पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, व्यवस्थित जीवनशैली, पानी की पर्याप्त मात्रा भी आवश्यक हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें