🌸 नाखून कैसे बढ़ाएं: आसान घरेलू उपाय और देखभाल टिप्स
(Nakhun Kaise Badhaye – Home Remedies for Nail Growth in Hindi)
क्या आप भी सुंदर, लंबे और मजबूत नाखून का शोक रखतीं हैं।लेकिन अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं या जल्दी नहीं बढ़ते, तो चिंता न करें। इस ब्लॉग में हम बताएँगे ऐसे आसान घरेलू नुस्खे जिनसे आप पा सकती हैं चमकदार और लंबे नाखून – वो भी घर बैठे! 💅✨
नाखून बढ़ने में बाधा क्यों आती है ?
1. शरीर में केल्सियम व आयरन की कमी होना
2. बार-बार पानी से संपर्क
3. केमिकल युक्त नेल पॉलिश का ज़्यादा इस्तेमाल
4. शरीर में विटामिन B7 (Biotin) की कमी
5. सही देखभाल का न होना
6. नाखून चबाने की आदत
💅 नाखून तेजी से बढ़ाने के 7 घरेलू उपाय (Home Remedies):
1. यदि आपके नाखून कमजोर है तो नाखूनों पर रूई के फाहे पर नींबू का रस लगाएं या नींबू का छिलका रगड़े। कूछ देर बाद हाथ धो लें। नियमित रूप से कुछ दिन लगातार धोने और फिर सप्ताह में एक बार नींबू का रस नाखूनों पर मलने से नाखूनों में कूदते चमक आएंगी और वे मजबूत बनेंगे।
2. नाखूनों पर प्रतिदिन गुनगुने जैतून के तेल की हल्की मालिश करने से वे चमकदार और सुंदर बनते हैं साथ ही कमजोर नाखून मजबूत होतें हैं। नाखूनों की कोमलता बढाने के लिए तेल लगाने से पहले नाखूनों को गुनगुने पानी में पाॅच मिनट तक डुबोए रखे और फिर पानी से साफ कर सुखा लें।
3. यदि नाखून टूटे, फटे या त्वचा से अलग हो गए हैं तो सरसों के गुनगुने तेल में 10 मिनट तक डुबोए रखें। बाद में धीरे- धीरे मले जिससे उनमें रक्त संचार ठीक से हो। एसा नियमित करने से जल्दी लाभ होता है।
4. यदि नाखून पीले, रंगहीन है तो चुकंदर का सलाद प्रतिदिन खाएं।चुकंदर में केल्सियम और विटामिन 'डी' होता है जिससे नाखूनों की लालिमा बढती है और वे सुंदर दिखते हैं।
5. नाखूनों की सभी तरह की शिकायत दूर करने के लिए दूध या केल्सियम युक्त भोजन लें। केल्सियम की कमी से नाखून टूटकर या फटकर त्वचा से अलग हो जाते हैं।
6. नाखूनों को जल्दी बढाने और उनमें चमक व लालिमा लाने के लिए दो चम्मच (10 ग्राम) किशमिश 100 ग्राम पानी में रात को भिगो दे। सुबह उठकर यह पानी लें और किशमिश खा ले। 15 दिन से एक महीने तक ले। इससे शरीर में आयरन की कमी ( एनीमिया) दूर होकर नाखूनों पर लालिमा आती हैं और वे तेजी से बढते हैं।
7. रोज रात को हल्के गरम नारियल तेल से नाखूनों और क्यूटिकल्स की मालिश करें।यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और नाखून मज़बूत करता है।
नाखूनों की देखभाल के ज़रूरी टिप्स:
1. नाखूनों को रोज़ मॉइश्चराइज़ करें।
2. अत्यधिक नेल पॉलिश रिमूवर से बचें।
3. नाखून काटते समय सीधा न काटें, हल्का कर्व रखें।
4. क्यूटिकल्स न काटें, बस हल्का पुश करें।
5. बरतन धोते समय हाथों में दस्ताने (ग्लव्स) पहनें।
🔚 निष्कर्ष:
नाखूनों की देखभाल करना कोई भारी काम नहीं है – बस थोड़ी नियमितता और सही जानकारी चाहिए। ऊपर बताए गए उपाय और पोषण से आप कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस करेंगी। तो अब और इंतज़ार क्यों? आज से ही शुरू करें नाखूनों को प्यार देना! 🌟
Related Articles
📌 1. पलकों और आइब्रो के बालों को घना करने के घरेलू नुस्खे
➡️ "जैसे नाखूनों की ग्रोथ के लिए पोषण ज़रूरी है, वैसे ही पलकों और आइब्रो के बालों को घना करने के घरेलू नुस्खे" भी आपके फेस के नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाते हैं।"
📌 2. ग्लिसरीन के 7 जादुई देसी हैक्स – हर स्किन टाइप के लिए रामबाण!
➡️ "अगर आप नेल मॉइश्चराइज़िंग के लिए ग्लिसरीन का उपयोग कर रही हैं, तो ये ग्लिसरीन के 7 देसी हैक्स आपके लिए और भी फायदेमंद होंगे।"
📌 3. स्किन केयर टिप्स - नाखूनों के साथ अपनी स्किन को भी संवारें
➡️ "जैसे नाखूनों को harsh chemical से बचाना ज़रूरी है।"वैसे ही सही स्किन केयर टिप्स भी अपनाने जरूरी है।
📌 4. गट हेल्थ और त्वचा: अंदर से बाहर तक सुंदरता का रहस्य
➡️ "हमारे नाखून भी गट हेल्थ से जुड़े होते हैं। बेहतर परिणाम के लिए गट हेल्थ और त्वचा का संबंध जरूर जानिए।"
📢 शेयर करें और दूसरों को भी बताएं!
अगर ये पोस्ट आपके लिए फायदेमंद रही हो तो इसे अपने दोस्तों और ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें।
👉 Instagram | Facebook | Pinterest: @umaaaroma

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें