30 के बाद स्किन की देखभाल का आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा में अनेक तरह के बदलाव होते हैं। कई महिलाएं अपनी दैनिक व्यस्तता के चलते अपनी स्किन में होने वाले इन बदलाव को नजरअंदाज कर देती हैं जिससे उनकी स्किन धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक चमक और ताजगी खोने लगती है
30 के बाद स्किन को ज़्यादा ध्यान और देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि इस उम्र में कोलेजन उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिससे स्किन पर झुर्रियां ,फाइन लाइंस ,पिगमेंटेशन जैसी अनेक तरह की समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी 30 के बाद स्किन की देखभाल का आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन (क्लींजिंग, टोनिंग, सिरम, माॅश्चराइजिंग) अपनाएंगी तो आप अपनी स्किन को झुर्रियों, ड्राईनेस और पिगमेंटेशन से बचा सकते हैं, और स्किन की प्राकृतिक चमक और यूथफुलनेस को बनाए रख सकते हैं । तो आइए जानते हैं इन आसान डेली स्किन केयर रूटीन के बारे में।
![]() |
| 30 के बाद स्किन की देखभाल का आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन |
1. क्लींजिंग ( cleansing)
स्किन केयर का पहला और सबसे जरूरी स्टेप होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है। क्लींजिंग का मतलब है त्वचा की गहराई से सफाई करना जिससे स्किन पर जमीं धूल- मिट्टी, मेकअप, तेल और गंदगी हटाई जा सके। क्लींजिंग हर स्किन टाइप के लिए जरूरी है। सही क्लींजर का चुनाव करके और प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाया जा सकता है।
🔹प्राकृतिक (होममेड) क्लींजर
✅ ऑयली स्किन के लिए और मुंहासे वाली त्वचा के लिए -
• मुल्तानी मिट्टी + गुलाब जल – यह एक्स्ट्रा ऑयल सोखता है और पोर्स साफ करता है।
✅ ड्राई स्किन के लिए -
• ओट्स पाउडर + दही + नारियल तेल-– स्किन को कोमल और हेल्दी बनाता है।
✅ संवेदनशील त्वचा के लिए
• चंदन पाउडर + दूध+ गुलाबजल– रेडनेस और जलन को शांत करता है। स्किन को साॅफ्ट और हेल्दी बनाता है।
✅ मिश्रित त्वचा (कांबिनेशन स्किन के लिए)
• बेसन + गुलाबजल + एलोवेरा जेल– स्किन के ऑयली और ड्राई हिस्सों को बैलेंस करता है ।नेचुरल ग्लो बढ़ाता है।
✅ नॉर्मल स्किन के लिए
• कच्चा दूध+ शहद + 2-3 बूंदें गुलाब जल– त्वचा की नमी बनाए रखता है। डेड स्किन हटाकर चमकदार बनाता है।
क्लिंजर कैसे व कब लगाए 🤔
1. चेहरा धोना: सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से हल्का गीला करें।
2. क्लिंजर लें: हथेली में मटर के दाने जितना क्लिंजर लें।
3. मालिश करें: इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 30-60 सेकंड तक चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
4. पानी से धो लें: गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।
5. स्किन सुखाएं: तौलिए से थपथपाकर चेहरा सुखाएं, रगड़ें नहीं।
6. दिन में दो बार : सुबह और शाम लगाना अच्छा रहेगा।
👇 क्लींजिंग के फायदे:
✔ स्किन साफ होती है – धूल-मिट्टी, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है।
✔ पिंपल्स और ब्लैकहेड्स कम होते हैं – रोमछिद्र (pores) बंद नहीं होते, जिससे मुंहासे नहीं होते।
✔ स्किन हाइड्रेटेड रहती है – सही क्लींजिंग से स्किन ड्राई नहीं होती और नमी बनी रहती है।
✔ स्किन टोन बेहतर होता है – डेड स्किन हटने से त्वचा में निखार आता है।
2. टोनिंग (Toning) –
टोनिंग (Toning) स्किन केयर रूटीन दूसरा महत्वपूर्ण स्टेप है, जो क्लीनिंग (Cleansing) के बाद और मॉइस्चराइजिंग (Moisturizing) से पहले किया जाता है। टोनर स्किन के pH लेवल को बैलेंस करता है, पोर्स को टाइट करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। क्लीनिंग के बाद हमारी त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं, जिन्हें बंद करने और स्किन का pH बैलेंस करने के लिए टोनर लगाना बहुत जरूरी है।
🔹प्राकृतिक (होममेड) टोनर
✅ ऑयली स्किन के लिए और मुंहासे वाली त्वचा के लिए
• खीरे का रस + गुलाब जल– अतिरिक्त तेल और मुंहासों को नियंत्रित करता है।पोर्स को टाइट करता है और स्किन बैलेंस बनाए रखता है।
✅ ड्राई स्किन के लिए
• गुलाब जल+ग्लिसरीन+शहद– स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है।रूखी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
✅ मिश्रित त्वचा (कांबिनेशन स्किन के लिए)
• पुदीने का पानी (मिंट वाटर)+गुलाबजल+एलोवेरा जेल–त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाए रखता है।
✅ संवेदनशील त्वचा के लिए
• एलोवेरा जेल+गुलाब जल – रेडनेस और जलन को शांत करता है। स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है।
✅ नॉर्मल स्किन के लिए
• खीरे का रस+ गुलाबजल+एलोवेरा जेल – त्वचा को ताजगी और हाइड्रेशन देता है।
टोनर कैसे और कब लगाएं?🤔
1. क्लेंज़िंग के बाद चेहरे पर रुई से या स्प्रे करके लगाएं।
2. हल्के हाथों से थपथपाकर स्किन में अब्ज़ॉर्ब होने दें।
3. इसके बाद सीरम या मॉइस्चराइज़र लगाएं।
4. सुबह और रात दोनों समय इस्तेमाल करें।
🔹टोनिंग के फायदे:
1️⃣ स्किन को रिफ्रेश करता है – स्किन पर जमा गंदगी और ऑयल हटाता है।
2️⃣ पोर्स टाइट करता है – बड़े पोर्स को छोटा करके स्किन स्मूद बनाता है।
3️⃣ pH बैलेंस बनाए रखता है – स्किन की नेचुरल नमी को बनाए रखता है।
4️⃣ एक्सट्रा ऑयल और गंदगी हटाता है – जिससे पिंपल्स और एक्ने कम होते हैं।
5️⃣ मॉइस्चराइजर को बेहतर तरीके से स्किन में अब्जॉर्ब होने में मदद करता है।
3. सीरम (Serum)
सीरम एक लाइटवेट, पानी या तेल आधारित स्किन केयर प्रोडक्ट होता है। सीरम स्किन केयर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बनाए रखता है। यह त्वचा की गहराई तक जाकर उसे पोषण देता है एवं अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम्स को ट्रीट करने में मदद करता है, जैसे – झुर्रियां, डार्क स्पॉट्स, ड्राइनेस और पिगमेंटेशन।
🔹प्राकृतिक (होममेड) सिरम
✅ ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए -
• एलोवेरा जेल + टी ट्री ऑयल (2 बूंद) – पिगमेंटेशन कम करता है।
✅ ड्राई स्किन के लिए -
• गुलाबजल+ग्लिसरीन+एलोवेरा जेल – स्किन का रूखापन कम करके उसे सॉफ्ट व कोमल बनाता है।
✅संवेदनशील त्वचा के लिए
• एलोवेरा जेल+2-3 बूंदें रोज़हिप ऑयल + विटामिन ई कैप्सूल – स्किन की जलन व लालीमा को दूर करके ठंडक देता है।
✅ मिश्रित त्वचा कांबिनेशन स्किन के लिए
• एलोवेरा जेल+बादाम तेल+2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल– स्किन में ड्राइनेस और ऑयल को बैलेंस करता है।
✅नॉर्मल स्किन के लिए
• एलोवेरा जेल + विटामिन ई कैप्सूल + बादाम तेल – स्किन को ग्लोइंग और यूथफुल बनाता है।
सिरम कैसे और कब लगाएं?🤔
1. सबसे पहले, हल्के क्लींजर से चेहरा धोकर अच्छी तरह पोंछ लें।
2. टोनर त्वचा को हाइड्रेट करता है और सीरम को बेहतर अवशोषित करने में मदद करता है।
3. सीरम की 2-3 बूंदें ले।
4. उंगलियों से हल्के थपथपाते हुए या मालिश करते हुए पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
5. सीरम के बाद मॉइस्चराइज़र लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है।
6. सुबह सीरम लगा रहे हैं, तो इसके बाद सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं।
👇सिरम के फायदे:
1️⃣ गहराई से नमी पहुंचाता है – त्वचा को हाइड्रेट करता है और रूखापन दूर करता है।
2️⃣ एंटी-एजिंग प्रभाव – झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है।
3️⃣ दाग-धब्बे हटाता है – पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।
4️⃣ ऑयली स्किन कंट्रोल करता है – अतिरिक्त तेल और मुंहासों को कम करता है।
5️⃣ त्वचा की चमक बढ़ाता है – डल स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
4. मॉइस्चराइजर ( Moisturizer)
मॉइस्चराइज़र (Moisturizer) त्वचा को नमी (Moisture) प्रदान करता है और उसे हाइड्रेटेड बनाए रखता है। मॉइस्चराइज़र स्किन केयर रूटीन का चौथा स्टेप होता है, यह त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देने के लिए जरूरी है।यह त्वचा की ऊपरी परत में पानी को लॉक करता है, जिससे त्वचा कोमल, मुलायम और स्वस्थ बनी रहती है।
🔹प्राकृतिक (होममेड) माइश्चराइजर
✅ ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए -
• एलोवेरा जेल+गुलाबजल+2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल– अतिरिक्त तेल हटाकर त्वचा को फ्रेश बनाता है।
✅ड्राई स्किन के लिए -
• दही + ओट्स – त्वचा का रूखापन दूर करके नमी प्रदान करता है।
✅ संवेदनशील त्वचा के लिए
• एलोवेरा जेल+ओटमील पाउडर+जोजोबा ऑयल–जलन को कम करता है।
✅ मिश्रित त्वचा कांबिनेशन स्किन के लिए
• एलोवेरा जेल+गुलाबजल +रोज़हीप ऑयल–स्किन के ऑयली और ड्राई दोनों एरिया को बैलेंस करता है।
✅ नॉर्मल स्किन के लिए
• कच्चा दूध + हल्दी – स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
माइश्चराइजर कैसे और कब लगाएं ?🤔
1. चेहरा साफ करें – सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर से चेहरे को साफ करें।
2. टोनर लगाएं – अगर आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले टोनर लगाएं और सूखने दें।
3. थोड़ी मात्रा में लें – मटर के दाने जितना मॉइश्चराइज़र हथेली पर लें।
4. बाहरी दिशा में लगाएं – उंगलियों से हल्के हाथों से ऊपर और बाहर की दिशा में लगाएं।
5. हल्की मसाज करें – 1-2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें, ताकि यह त्वचा में अच्छे से समा जाए।
6. सूरज की रोशनी में जाने से पहले SPF वाला मॉइश्चराइज़र लगाएं – अगर आप दिन में बाहर जा रहे हैं, तो SPF वाला मॉइश्चराइज़र लगाएं।
7. रात में लगाने के बाद अच्छी तरह सोएं – नाइट मॉइश्चराइज़र या क्रीम त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है।
🔹माइश्चराइजर के फायदे:
1️⃣ स्किन को हाइड्रेट रखता है – यह त्वचा में नमी बनाए रखता है और रूखापन दूर करता है।
2️⃣ स्किन बैरियर को मजबूत करता है – बाहरी प्रदूषण और हानिकारक तत्वों से त्वचा की सुरक्षा करता है।
3️⃣ एंटी-एजिंग गुण – झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है।
4️⃣ सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन – त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है।
5️⃣ संवेदनशील त्वचा को आराम देता है – जलन, खुजली और रेडनेस को कम करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें