अंडरआर्म, घुटने और कोहनी का कालापन अक्सर मृत त्वचा कोशिकाओं, घर्षण, पसीने, रसायनों वाले उत्पादों ,पसीने की अधिकता, गर्भावस्था के दौरान और धूप के कारण होता है। इस समस्या के कारण हम शरीर के इन अंगो को ढककर रखते हैं और अपने पसंदीदा कपडो़ को पहनने से परहेज करते हैं। यह समस्या न केवल त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि कई लोगों के आत्मविश्वास को भी कम कर सकती है।
अगर आप नेचुरल और असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या का हल चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी रहेगा। यहाँ हम आपको ऐसे आसान और प्रभावी उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अंडरआर्म, घुटने और कोहनी का कालापन दूर कर सकते हैं और त्वचा को साफ, मुलायम और निखरी बना सकते हैं।
![]() |
| अंडरआर्म, घुटने और कोहनी का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय |
1. नींबू और शहद
कैसे इस्तेमाल करें:
- चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं।
- प्रभावित जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं।
फायदा: नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है।
2. हल्दी, दूध और बेसन
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- 20 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार करें।
फायदा: यह स्किन को एक्सफोलिएट करता है और रंग निखारता है।
3. आलू का रस
कैसे इस्तेमाल करें:
- आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें।
- रूई से लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
- रोजाना करें।
फायदा: आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो दाग-धब्बे कम करते हैं।
4. नारियल तेल और शक्कर स्क्रब
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच नारियल तेल में 1/2 चम्मच शक्कर मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- 10 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 2 बार करें।
फायदा: यह स्किन को नमी देता है और डेड स्किन हटाता है।
यह भी पड़े: आंखों के काले घेरे मिटाने के लिए एलोवेरा जेल से बनाए होममेड अंडरआई क्रीम
5. एलोवेरा और गुलाब जल
कैसे इस्तेमाल करें:
- एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
- 20 मिनट बाद धो लें।
- रोजाना दोहराएं।
फायदा: एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है और जलन को शांत करता है।
6. बेकिंग सोडा और गुलाब जल
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें।
- हफ्ते में 2 बार करें।
फायदा: यह डेड स्किन सेल्स हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।
💫 अतिरिक्त टिप्स:
👍 ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि त्वचा पर घर्षण कम हो।
👍 कैमिकल युक्त डिओडरेंट्स और क्रीम का इस्तेमाल कम करें।
👍स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें।
👍 हाइड्रेटेड रहें और विटामिन C युक्त आहार लें।
👍 सप्ताह में 2-3 बार स्क्रब करें।
👍 बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, खासकर अंडरआर्म्स के लिए।
👍 नहाने के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर लगाएं।
आप नियमित रूप से इन घरेलू नुस्खों का पालन करेंगे, तो कुछ ही हफ्तों में आपको अंडरआर्म, घुटने और कोहनी के कालेपन में सुधार दिखने लगेगा। इन प्राकृतिक उपायों से स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट के चमकदार और हेल्दी बनाया जा सकता है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और नीचे कमेंट में अपने अनुभव बताएं!🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें