गुलाब जल क्या होता है
गुलाबजल गुलाब की पंखुड़ियों से निकाला गया द्रव है। सूर्योदय से पूर्व गुलाब को तोड़कर उनकी पंखुड़ियां अलग कर ली जाती है।अब इन पंखुड़ियों की मात्रा के अनुसार उसमें पानी मिलाया जाता है और उन्हें भट्टी पर तांबे के पात्र में उबाला जाता है। इससे बनने वाली भाप को बांस की नली से एक तांबे के पात्र में इकट्ठा कर लिया जाता है ।ठंडा होने पर यह भाप गुलाब जल में परिवर्तित हो जाती है।
गुलाबजल चेहरे पर लगाने के फायदे
गुलाबजल एक बहुत अच्छा क्लींजर है। यह चेहरे में मौजूद तेल और गंदगी को हटाकर, त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने का काम करता है। जिस कारण एक्ने और मुहांसे नहीं होते।
गुलाबजल एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे गोरा और निखरा बनाता है।
गुलाबजल त्वचा को हाइड्रेट यानि नमी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसे त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी सहायक माना होता है।
गुलाबजल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है यह त्वचा के एक्नेे, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और त्वचा से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करता है ।
गुलाबजल की सबसे खास बात यह है कि इसे हर मौसम में और हर तरह की त्वचा लगाया जा सकता है । संवेदनशील त्वचा वाले भी इसे बेझिझक चेहरे पर लगा सकते हैं। यह संवेदनशील त्वचा के लिए टॉनिक के रूप में कार्य कर सकता है और स्किन रेडनेस को भी कम करने में सहायक हो सकता है ।
गुलाब जल को कैसे उपयोग में लाएं
गुलाब जल आपकी स्किन के लिए सबसे अच्छा दोस्त साबित होता है। गुलाबजल को मिलाकर कई तरह के फैसपैक बनते हैं जिनसे आप अपने स्किन को हर तरह के मौसम ग्लोइंग रख सकते हैं।गुलाब जल को फेस पैक के रूप में लगाने से चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे फोड़े फुंसियां काले धब्बे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है ।
ये भी पढ़ें
6
दही और नींबू के साथ गुलाबजल का मिश्रण ( चेहरे से दाग - धब्बे और कालापन दूर करने के लिए)
दो चम्मच दही और दो चम्मच नींबू के रस के तीन चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पोंछ ले। इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार लगाए।
यह मिश्रण त्वचा से काले दाग धब्बे को हटाकर त्वचा पर एक समान निखार लाता है
दही, बेसन और गुलाब जल का मिश्रण (त्वचा को गोरा बनाने के लिए )
दो चम्मच दही, दो चम्मच बेसन और तीन चम्मच गुलाब जल को मिलाकर तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं।
यह मिश्रण आपकी त्वचा के रंग को साफ करता है और उसे कोमल मुलायम और चमकदार बनाता हैं।
गुलाब जल और शहद का मिश्रण ( बेदाग, निखरी, गोरी त्वचा के लिए )
एक कटोरी में थोड़ा सा गुलाबजल लें। उसमें शहद मिलाकर फेट लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गले में लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
यह मिश्रण आपकी त्वचा के कालेपन को दूर करके उसे गोरा ,निखरा और सुंदर बनाता है।
मुलतानी मिट्टी के साथ गुलाब जल का मिश्रण (चेहरे की झुर्रियां दूर करने और त्वचा में कसाव लाने के लिए)
30 साल के बाद अक्सर महिलाओं के चेहरे की त्वचा धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगती है। जिससे आंखों के आसपास लाइन्स यानि झुर्रियां आने लगती हैं। यहां मिश्रण आपकी त्वचा में त्वचा में कसावट लाने और झुर्रियों को दूर करने में सहायक होता है।
चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल का मिश्रण (मुंहासे दूर करने के लिए)
दो चम्मच चंदन पाउडर में तीन चम्मच गुलाबजल मिला लें। इसे अपने साफ़ धूले हुए चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो ले।
चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से एक ओर जहां चेहरे पर निखार आता है वहीं स्किन पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर हो जाती है। चंदन पाउडर और गुलाबजल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जिससे बैक्टीरिया पनपने नहीं पाते हैं और अब तो त्वचा पर कील मुंहासे नहीं होते हैं।
संतरे के छिलके के पाउडर के साथ गुलाब जल का मिश्रण ( चेहरे की झाइयां दूर के लिए )
यह मिश्रण त्वचा में निखार लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। संतरे के छिलकों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है । यह मिश्रण त्वचा की झाइयों और महीन रेखाओं को दूर करता है।
ग्लिसरीन, नींबू , गुलाब जल बादाम और मलाई का मिश्रण ( चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए)
1/4 चम्मच ग्लिसरीन, 1/2 चम्मच नींबू , 1 चम्मच गुलाबजल, 1 पिसा हुआ बादाम और 1 चम्मच दूध की मलाई को अच्छी तरह से मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धोकर पोंछ ले ।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा के रंग में निखार आता है।सर्दियों में यह पेक बहुत ही लाभदायक होता है ।
खीरा और गुलाब जल का मिश्रण ( आंखों के काले घेरे दूर करने में
दो चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसे आंखों के आसपास के डार्क सर्कल पर लगाएं इसमें 30 से 40 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करें
खीरे में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है खीरे और गुलाब जल का मिश्रण आंखों की जलन कम करता है और काले घेरों और दाग धब्बों को दूर करता है।
मेरी यह पोस्ट अगर आपको पसंद आई हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और अपने अमूल्य सुझाव मुझे जरूर भेजें।






Jankari kaafi upyogi he. (Your information is very useful.)
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएं