कमल का फूल बहुत सुंदर और मनमोहक होता हैं । इस फुल को कोरिया और जापान में इसकी सुंदरता और कोमलता के कारण ‘लोटस फेस्टिवल’ के रूप में मनाया जाता हैं ।
कमल के फूल में कई सारे मिनरल्स होने के साथ-साथ लिनोलिक एसिड होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है । कमल के फूल में आयरन, केल्सियम, एस्कांबिक एसिड, विटामिन बी और शर्करा पाए जाते हैं जो कि त्वचा की रंगत निखारते हैं। कमल के फूल से बना फेसपेक त्वचा की पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस, ब्लेमीशेस जैसी अनेक प्रकार की समस्या को दूर करके उसे कोमल आकर्षक और सुंदर बनाता है ।
कमल , दूध और शहद फेसपेक
जब यह अच्छे से भीग जाए तो इन्हें पानी से निकालकर पीस लें.
अब इसमें थोड़ा सा दूध और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं.
आधे घंटे बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो ले.
इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए
कमल और हल्दी पाउडर फेसपेक
पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कमल की पत्तियों के पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं ।
इसे साफ पानी से धो लें. इससे आपको पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा ।
इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए ।
कमल और बादाम पाउडर से बना फेसपेक
संवेदनशील और शुष्क त्वचा के लिए कमल का फूल बहुत लाभदायक होता है।
कमल का फूल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और त्वचा को नम बनाये रखता है।
यह रोम छिद्रों को कसता है त्वचा को प्राकृतिक रूप से उजला बनाता है।
कमल की 5-6 पंखुड़ियां लें और उसे दूध के साथ पीसें। अब इस मिश्रण में बादाम का पाउडर मिलाएं और इसे चेहरे पर लगायें।
कुछ देर बाद पानी से धो डालें। कमल और बादाम के तेल से बना हुआ फेस मास्क आपके चेहरे को चमक प्रदान करता है।
इसे सप्ताह में 3 बार लगाए।
कमल, गुलाबजल और मसूर दाल फेसपेक
कमल, गुलाबजल और मसूर दाल फेसपेक
यह पेक त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखकर उसे कांतिमय बनाता हैं और त्वचा से दाग-धब्बो को भी दूर करता हैं ।
इसके लिए कमल की 5-6 पंखुड़ियां लें और उसे गुलाबजल डालकर पीस ले ।
अब इसमें 2 चम्मच मसूर दाल का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करके साफ़ चेहरे और गर्दन पर लगाए 15 मिनट बाद चेहरा धो ले।
इसे सप्ताह में 3 बार लगाए।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें