चमेली एक सुगन्धित पुष्प है। इसलिए इसके रस से कई उत्पाद बंनाये जाते है। चमेली के फूल से इत्र बनाया जाता है। इसका बनाया इत्र पूरी दुनिया मे फेमस है। इसका तेल भी निकाला जाता है जो बालों को सुंदर और मजबूत करता है।
चमेली के फूल का अर्क कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में उपयोग किया जाता है। सौंदर्य उत्पादों में चमेली फूल का रस इस्तेमाल करते है।चमेली के फूल को ब्यूटी ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह आपको कई त्वचा संबंधी समस्याओं से निजाद दिलाने में मदद करता है। चमेली यानि जैस्मिन के फूल में ऐटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण पाये जाते हैं।
इसके अलावा इसमें कई प्राकृतिक गुण मौजूद हैं, जो आपकी त्वचा के लिए लाभकारी है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप चमेली के सफेद फूल का अपनी त्वचा के लिए किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस पैक को लगाने से चेहरे से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा। इससे आप गोरी भी दिखेंगी।
इसे बनाने के लिये 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शक्कर और मुठ्ठीभर चमेरी के फूलों की पंखुडियां पीस लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें फिर 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
चमेली और मलाई फेसपेक
ड्राय और सेंसिटिव स्किन के लिए चमेली के फूलों का फेस पैक सबसे बेस्ट है।
चमेली की पंखुडिय़ों को उबाल कर पानी निथार दें। अब इसे मलाई के साथ मिक्स करके चेहरे पर एप्लाई करें। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन कोमल ओर शाइनी हो जाएगी।
चमेली और शहद फेसपेक
संवेदनशील और जली हुई त्वचा पर भी ये फेस पैक अपना कमाल दिखाता है।
एक कटोरी में चमेली के फूलो से बना पेस्टं डालें और उसमें शहद मिलाएं। आप चाहें तो शहद के बिना भी ये फेस पैक तैयार कर सकती हैं। अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
चमेली, नींबू का रस और शहद फेसपेक
चेहरे से डेड सेल्स को दूर करने व निखार लानें में यह फेसपेक काफी फायदेमंद है।
इसके लिए आप चमेली के 4-5 फूलों की पत्तियों को निकालकर उन्हें धूप में सुखाकर उनका पाउडर बनाकर रख सकती हैं या फिर चमेली के ताजे फूलों की पत्तियाँ निकालकर उन्हें अच्छी तरह से धोकर मिक्सर में पिसकर उनका पेस्ट भी तैयार कर सकती हैं।
अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाकर 15 मिनट बाद चेहरा धोकर पोंछ ले इसके नियमित इस्तेमाल करते रहने से त्वचा में निखार और चमक आती हैं।
चमेली , कच्चा दूध और बेसन फेसपेक
यह फेसपेक बेजान और मुरझाई हुई त्वचा में चमक लाता हैं और त्वचा में एक नई ताजगी देता हैं।
चमेली के फूलों की पत्तियों को धोकर पिस ले अब उसमें 2 चम्मच बेसन और 2 कच्चा दूध डालकर पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट बाद चेहरा धो ले। यह पेस्ट सेंसेटीव त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें