Haldi face-pack to get glowing skin

     
Instant glowing Haldi face pack


         आज इस पोस्ट में एक ओर आसान और असरदार फेसपेक बनाने के बारे मे जानते हैं, जिसे आप कम समय में बना सकते हैं वो हैं हल्दी पाउडर से बनने वाला फेसपेक
तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि -

आवश्यक सामग्री-

      हल्दी पाउडर - आधा चम्मच             
      शहद            - 1 चम्मच
      नींबू का रस  -  4-5 बूंद

   

  
       इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर के अपने चेहरे पर आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर अच्छी तरह से लगा ले। करीब 15-20 बाद चेहरे को धो ले। इस पेक को लगाते रहने से आपकी त्वचा के पूूूरानेे से पूराने दाग - धब्बे, जलने - कटने के निशान, उम्र के साथ होने वा ले काले धब्बेे, झाइया  आदि साफ हो जाते हैं और त्वचा में गजब का निखार आता है। 
     
   हल्दी बहुत अच्छा एंटीबायोटिक और एंटीबेक्टेरियल होता है, जिस में केल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई त्वचा लाने का काम करता है।

    शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं। यह त्वचा को हील करके चमक और कसाव लाता है। 

   नींबू बाज़ार में आसानी से मिल जाता है और इस फल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट होते है। 

      नींबू में मौजूद अम्ल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है और यह नेचरल ब्लीच की तरह काम करता है। 

अगर आपकी त्वचा पर कील- मुहासें या फूंसिया अधिक है तो नींबू का उपयोग न करें क्योकि नींबू में citric acid होता है जो त्वचा में जलन पैदा करता है। इस की जगह आप गुलाबजल का उपयोग कर सकते हैं। 

    आप को अगर मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट कर के जरुर बताए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें