बेसन से बने फेसपेक से पाए खूबसूरत कोमल त्वचा
ख़ूबसूरत दिखने की चाह हर किसी को होती है। सभी चाहते हैं कि उनकी त्वचा खिली-खिली लगे, लेकिन यह हर वक़्त संभव नहीं होता। बेशक, मेकअप और क्रीम से त्वचा में चमक आती है, लेकिन बस कुछ घंटों के लिए। वहीं, कई तरह के हर्बल, आयुर्वेदिक और ऑर्गेनिक क्रीम, फेस पैक और फेस वॉश बाज़ार में उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी क़ीमतें आसमान छू रही हैं। इसलिए, आज इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं।
बेसन का फेस पेक-
त्वचा में तूरंत और खूबसूरत निखार लाने के लिए बेसन का फेसपेक सबसे अच्छा विकल्प है। बेसन हमारे चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाता है जिससे नयी कोशिकाएं बनती है और हमारी त्वचा का रंग साफ होता है। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे दूर होकर त्वचा में निखार आता है।

बेसन हमारे चेहरे पर जमा होने वाले अतिरिक्त तेल को सोख लेता है जिससे चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं होते हैं।
बेसन हमारी त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे की गंदगी को साफ करता हैं।
तो आइए जानते हैं बेसन से बनने वाले फेसपेक की विधि -
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच कच्चा दूध
- 4-5 बूंद नींबू का रस
- चूटकीभर हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच शहद
इसका पतला पेस्ट बनाकर अपने चेहरे , गले और गरदन पर ब्रश या उंगलियों से आखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर लगा ले।
अब इसे अच्छी तरह सूखने दे। जब यह चेहरे पर पूरी तरह से सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले।
अपने चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ ले और अपनी त्वचा में खुद फर्क देखे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें