चॉकलेट से पाएं ग्लोइंग स्किन और स्ट्रॉन्ग हेल्थ: फायदे, सावधानियाँ और सही इस्तेमाल!
By Umaa Aroma | Updated: 20 अप्रैल 2025
परिचय: चॉकलेट – स्वाद भी, स्किन के लिए लाभ भी?
चॉकलेट सिर्फ मूड को अच्छा नहीं करती, बल्कि इसमें मौजूद कुछ तत्व त्वचा के लिए भी असरदार हो सकते हैं। पर क्या यह सच में एक्जिमा या मुंहासों जैसी स्किन कंडीशन्स में मदद करती है? चलिए जानते हैं वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर चॉकलेट से जुड़े वो राज़ जो आपकी त्वचा को बना सकते हैं ग्लोइंग, पिंपल-फ्री और खूबसूरत।
![]() |
| चॉकलेट और ग्लोइंग स्किन |
1. डार्क चॉकलेट के फायदे – स्किन की दोस्त!
• Key Ingredients: कोको (70%+ या उससे अधिक),कोको बटर, बहुत कम या कोई दूध नहीं कम चीनी, एंटीऑक्सीडेंट्स (Flavonoids) मैग्नीशियम आयरन और जिंक
स्किन के लिए लाभ:
नेचुरल ग्लो: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे पर चमक लाता है।
पिंपल्स में राहत: सूजन कम करता है, मुंहासों को कम करता है।
एंटीऑक्सीडेंट पावरहाउस: फाइन लाइंस और झुर्रियों से लड़ता है। स्किन हाइड्रेशन को सुधार सकती है
सन प्रोटेक्शन: फ्लावोनोल्स UV किरणों से स्किन को बचा सकते हैं।
डिटॉक्स प्रभाव: डार्क चॉकलेट आधारित फेस मास्क स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
एक्जिमा में मददगार: इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व स्किन इरिटेशन और रैशेज को शांत करते हैं।
माइश्चराइज - कोको बटर स्किन को डीप मॉइस्चर देता है।
जरूरी बात: डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा 50% से 100% तक होती है। इसमें मिल्क और शुगर की मात्रा बेहद कम या शून्य होती है।इसलिए डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन करने से एक्जिमा जैसी सूखी त्वचा में आराम मिल सकता है। डार्क चॉकलेट स्किन के लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन सिर्फ लिमिटेड मात्रा में।
कौन सी डार्क चॉकलेट चुनें?
भारत में बेहतरीन ब्रांड्स:
Amul 70%, 90%, 99%
Lindt 85% / 100%
Pascati Organic
Mason & Co. (Bean-to-bar)
Zevic (No sugar)
सावधानियाँ और साइड इफेक्ट्स
• ज्यादा मात्रा में खाने से पिंपल्स और वजन बढ़ सकता है
• जिनको कैफीन या कोको से एलर्जी है, वो सावधानी बरतें
• बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में दें
2. मिल्क चॉकलेट – मिठास में छुपा धोखा
त्वचा के लिए फायदे:
1. एंटीऑक्सीडेंट गुण
कोको सॉलिड्स में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और एजिंग को धीमा कर सकते हैं।
2. मॉइस्चराइजिंग असर (टॉपिकल)
कोको बटर त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और रूखी त्वचा में चमक लाता है।इसमें मौजूद दूध और कोको बटर त्वचा को नमी देते हैं।
3. मूड बूस्ट, स्ट्रेस कम – स्किन के लिए अप्रत्यक्ष फ़ायदा
मिल्क चॉकलेट खाने से मूड अच्छा होता है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन (जैसे Cortisol) कम होता है – और यह स्किन की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
4. डार्क सर्कल्स और पफीनेस में राहत (DIY mask के रूप में)
थोड़ा सा मिल्क चॉकलेट, शहद और एलोवेरा मिलाकर फेस मास्क की तरह लगाने से त्वचा को ठंडक और पोषण मिल सकता है।
ध्यान दें: अत्यधिक सेवन से एक्ने की समस्या हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।
स्वादिष्ट ज़रूर है, लेकिन कम कोको, चीनी और दूध की मात्रा ज्यादा होने से, अत्यधिक सेवन से एक्ने और पिंपल्स को बढ़ा सकता है।
3. व्हाइट चॉकलेट –
मुख्य घटक:
कोको बटर
दूध पाउडर
शुगर
वनीला एक्सट्रैक्ट
कोको सॉलिड्स नहीं होते
त्वचा के लिए फायदे:
कोको बटर से हाइड्रेशन: त्वचा को डीपली मॉइस्चर करता है।
सेंसिटिव स्किन के लिए सौम्य: स्किन को बिना जलन या इरिटेशन के मुलायम बनाता है।
DIY फेस मास्क में इस्तेमाल: व्हाइट चॉकलेट पिघलाकर शहद और एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है।
ध्यान दें: इसमें चीनी ज्यादा होती है, इसलिए केवल टॉपिकल उपयोग बेहतर है।
Note: कई रिसर्च बताती हैं कि हाई शुगर और डेयरी प्रोडक्ट्स से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।
स्किन के लिए चॉकलेट का टॉपिकल उपयोग – DIY चॉकलेट फेस मास्क
डार्क चॉकलेट फेस मास्क (Anti-inflammatory):
सामग्री:
1 टुकड़ा डार्क चॉकलेट (पिघला हुआ)
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1/2 चम्मच शहद
विधि:
सभी चीजों को मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें।
फायदा:
स्किन को सॉफ्ट बनाता है
सूजन को कम करता है
नेचुरल ग्लो देता है
Bonus Tip – स्किन डाइट प्लान में चॉकलेट कैसे शामिल करें?
हफ्ते में 2-3 बार डार्क चॉकलेट।
दूध वाली चॉकलेट से दूरी।
हेल्दी फूड्स के साथ बैलेंस बनाना जरूरी।
स्वास्थ्य लाभ:
हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा
मूड बूस्टर
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
ब्रेन फंक्शन में सुधार
Bonus tips💡
• रोजाना 20–30 ग्राम तक डार्क चॉकलेट (70%+ cocoa) स्किन के लिए फायदेमंद।
• खाली पेट ना लें, भोजन के बाद या स्नैक के रूप में सही
• स्किन के लिए हफ्ते में 1–2 बार चॉकलेट फेस पैक लगाए।
चॉकलेट न सिर्फ आपकी क्रेविंग्स को शांत करती है, बल्कि सही प्रकार और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये आपकी त्वचा की खूबसूरती भी बढ़ा सकती है। अगली बार जब आप चॉकलेट खाएं या फेस पैक लगाएं, तो जानें कि आपकी स्किन को कौन-सी चॉकलेट सबसे ज़्यादा सूट करती है।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो Facebook और Instagram पर Umaa Aroma को ज़रूर फॉलो करें:
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें