मौसम चाहे कोई भी हो उसका सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर पड़ता है खासकर सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा शुष्क , बेजान और रूखी - सूखी सी दिखाई देती है। ठंड का मौसम त्वचा को शुष्क बनाता हैं, इसलिए इस मौसम में हमारी त्वचा को एक खास देखभाल की जरूरत होती है ।
आज इस लेख में मैं आपको घर पर बनने वाले कुछ बेहद आसान फेस पैक के बारे में बताऊंगी जो आपकी त्वचा को सर्दियों में भी कोमल , निखरी , गौरी और आकर्षक बनाए रखेगी। यह होममेड फेस पैक आपकी त्वचा पर काफी जल्दी असर दिखाते हैं और इनका आपकी त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
रूखी त्वचा के लिए (for dry skin)
मलाई , गुलाबजल बादाम या नारियल तेल और शहद से बना फेस पेक
एक चम्मच दूध की मलाई, एक चम्मच गुलाबजल , एक चम्मच शहद और बादाम या नारियल तेल लेकर इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. पेस्ट के सूखने के बाद चेहरा धो लें.
मलाई , नींबू का रस और हल्दी से बना फेस पेक
एक साफ़ कटोरी में आधा चम्मच ताजे दूध की मलाई लेकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और तीन से चार बूंद गुलाब जल की डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें।
अब चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें और इस पेस्ट को अपने दोनों हाथों की हथेलियों पर लेकर नीचे से ऊपर की ओर लगाएं। लगभग 2 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें । 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस पेक का नियमित इस्तेमाल आपकी त्वचा को गोरा निखरा और बेदाग बनाता है।
तैलीय त्वचा के लिए ( for oily skin )
कच्चे आलू , मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस से बना फेस पैक
एक साफ कटोरी ले और इसमें एक चम्मच मुलतानी मिट्टी, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच कच्चे आलू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने साफ़ धूले हुए चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद पेस्ट के सूखने के बाद चेहरा धोंकर पोंछ लें। कोई भी अच्छा सा क्रीम , लोशन या मॉइश्चराइजर लगाएं।
यह पेक आपके चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को सोख लेता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है । ठंड के मौसम में यह पेक आपके चेहरे को कोमल , दाग - धब्बों रहित , गोरा और आकर्षक बनाता है।
सामान्य त्वचा के लिए (for normal skin)
केला , दही , शहद और विटामिन ई कैप्सूल से बना फेस पेक
एक कटोरी में एक चौथाई चम्मच मेश किया हुआ पका केला लें। अब इसमें एक चम्मच शहद , एक चम्मच दही और एक विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।इसे अपने साफ़ व धूले हुए चेहरे और गर्दन पर एक समान लगा ले। 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो कर पोंछ ले । अच्छा सा माॅइश्चराइजर लगाएं ।
यह पेक एंटी एजिंग की तरह कार्य करता है । यह चेहरे की महीने रेखाओं और झुर्रियों को दूर करता है और चेहरे को एक जवां और फ्रेश लुक देता है।
एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल , बादाम या जैतून का तेल
दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल, एक चम्मच बादाम या जैतून का तेल मिला लें। अपने साफ़ धूले हुए चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें व सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से धो लें । मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं।
मिश्रित त्वचा के लिए (for combination skin)
मुल्तानी मिट्टी, शहद और दही से बना फेस पेक
दो चम्मच मूलतानी मिट्टी के पाउडर में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पैक को अपने साफ़ धूले हुए चेहरे पर हल्का सूखने तक चेहरे पर लगा कर रखें और उसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें।
मिश्रित त्वचा के लिए क्लीजिंग और नरिशिंग से खुश्की की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप घर पर खुद ही फेशियल करना चाहती हैं तो मुल्तानी मिट्टी, शहद और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाएं।
संवेदनशील त्वचा के लिए
केला को ओटमील और शहद से बना फेस पैक
एक कटोरे में केला मसल लें। फिर उसमें 1 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच शहद डाल कर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से गोलाई में रगड़ कर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ होगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।
एलोवेरा जैल में खीरे का रस, दही और गुलाबजल
संवेदनशील त्वचा से गंदगी और रैशेज को दूर करने एलोवेरा जैल में खीरे का रस, दही और गुलाबजल मिलाये। इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। अपनी इच्छानुसार आप गुलाबजल की जगह आवश्यक तेलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सूखने के बाद अपने चेहरे को र्नामल पानी से धो लें।
संवेदनशील त्वचा पर बहुत सारी चीजों से एलर्जी हो जाती है, इसलिए ऐसी त्वचा के लिए सॉफ्ट चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।यह पेक आपकी त्वचा से धूल और गंदगी को हटाकर उसे स्वस्थ और तरोताजा रखेगा।






Nice
जवाब देंहटाएंBeautiful inka use krne se meri skin glow krne lagi hai
जवाब देंहटाएं