Rose Petals face- pack for glowing skin

 
Get glowing skin with rose petals

    गुलाब का फूल दिखने में जितना अधिक सुन्दर होता है। उससे कहीं ज़्यादा उसमें औषधीय गुण होते हैं। गुलाब में विटामिन सी बहुत मात्रा में पाया जाता है। 

     गूलाब के फूलों की पत्तियों से गुलकंद बनाई जाती हैं गुलकंद रोज खाने से हड्डियां मजबूत होती  हैं। गुलकन्द का इस्तेमाल पान बनाने में भी किया जाता है। 

         गुलाब की पत्तियों को ग्लिसरीन डालकर पीस लें। इस मिश्रण को होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी और चिकने हो जाते हैं । 

          गुलाब की १०० से अधिक जातियां हैं जिनमें से अधिकांश एशियाई मूल की हैं। जबकि कुछ जातियों के मूल प्रदेश यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका भी है।

        गुलाब का फूल लाल, गुलाबी, पीला, नारंगी, नीला, सफ़ेद और काला रंग का होता है गुलाब के फूल का स्वाद हल्का तीखा और खुशबूदार होता है।

       ये तो थी गुलाब के बारे में कूछ सामान्य जानकारी अब आइये जानते हैं कि गुलाब से फेसपेक बनाकर अपने चेहरे को गुलाब की तरह कैसे सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता हैं -


चेहरे पर निखार लाने के लिए

        रुखी त्वचा के लिए     

 सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोकर मिक्सर में पिस ले 

 अब इसमें 2 चम्मच ताजा दही और 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर साफ़ व सूखे चेहरे पर लगा ले.

 20 मिनट बाद चेहरा धो ले. साफ टाॅवेल से चेहरा पोंछ कर माॅइश्चराइज़र लगाए.

ध्यान रहे गुलाब  लाल रंग का और ताजा ही उपयोग करें. इस फेसपेक को आप किसी भी मोसम में उपयोग कर सकते हैं. 

सप्ताह में कम से कम तीन दिन इसे जरूर लगाए.

तैलीय त्वचा के लिए

      1  ताजा लाल गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को निकालकर उन्हें मिक्सर में पिस ले. 

अब इसमें 2 चम्मच ताजा दही और 2 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले. 

चेहरा धो कर पोंछ ले और इस पेस्ट को समान रूप से चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दे. 

साफ़ व ठंडे पानी से चेहरा धो ले. माॅइश्चराइज़र लगाए. इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

सामान्य त्वचा के लिए

 1 ताजा लाल गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को निकालकर  अच्छी तरह से धो ले .

फिर उन्हें मिक्सर में पिस ले. इसके बाद इसमें 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले. 

अपने चेहरे को धो कर पोंछ ले और इस पेस्ट को समान रूप से चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दे. 

साफ़ व ठंडे पानी से चेहरा धो ले. 

माॅइश्चराइज़र लगाए. इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

कील- मुहांसों रहित साफ़ व कोमल त्वचा के लिए

 1 ताजा लाल गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को निकालकर अच्छी तरह से धो ले फिर उन्हें मिक्सर में पिस ले. 

अब इसमें 2 चम्मच दही और 2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले. 

चंदन पाउडर हमेशा सफेद रंग का ही ले. 

अपने चेहरे को धो कर पोंछ ले और इस पेस्ट को समान रूप से चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दे. 

साफ़ व ठंडे पानी से चेहरा धो ले. माॅइश्चराइज़र लगाए. इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाए.

        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें